Blog

  • पंजाब : चोरों ने 5 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा :  मेन बाजार में वीरवार रात चोरों ने करीब 5 दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। दुकानों के CCTV बंद होने के कारण किसी चोर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा के मेन बाजार स्थित मेडिकल स्टोर, बर्तन और कपड़े की दुकान सहित पांच दुकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने दुकानों के ताले और कुंडियां तोड़कर नकदी निकाली।

    दुकानों से कुछ सामान गायब होने की भी सूचना है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले CCTV चेक किए गए, लेकिन सभी कैमरे बंद पाए गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकानें बंद करने के साथ उनमें लगे सीसीटीवी भी बंद हो जाते हैं, इसलिए चोरों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मौके का जायजा लेने पहुंचे DSP सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि रात में CCTV बंद न करें।

  • कपूरथलाः काली बेईं में डूबे व्यक्ति का मसीहा बना पुलिस कर्मी, अब हो रही तारीफ, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पवित्र काली बेईं नदी में एक व्यक्ति डूब गया। जिसे देख तुरंत संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवकों ने लोगों की मदद से उसे जीवित बचाया। वहीं मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचा और मसीहा बनकर उसने गाड़ी में बिठाकर अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पुलिस कर्मी गाड़ी चला रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने अपना पहना हुआ गर्म कपड़ा उतारकर ठंड से कांप रहे पीड़ित को दिया। गाड़ी में पीछे 2 अन्य लोग उसे कपड़े पहना रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित ठंड से कांप रहा है। वही पुलिस कर्मी ने खुद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस कर्मी के जज्बे को हर कोई सालाम कर रहा है। 

  • एक पानी की बाल्टी के लिए कर दी अपने ही साथी की ह’त्या

    नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में पानी की एक बाल्टी भरने के चक्कर में एक मजदूर की जान चली गई। पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मजदूर के अपने ही साथियों ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पानी की बाल्टी भरने की ‘अपनी बारी’ से इनकार करने को लेकर हुए झगड़े के बाद 2 लोगों ने अपने ही साथी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रचित के तौर पर हुई है और वह मजदूरी किया करता था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी।

    उसने कहा कि आरोपियों में एक नाबालिग है और उसे उत्तर प्रदेश के हरदोई से पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति के बयान को सुनकर शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि मजदूर ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया डॉक्टरों ने बाद में पुलिस को जानकारी दी कि मृतक की गर्दन पर कुछ निशान थे और उसको गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत 16 जनवरी को इस मामले में एक FIR दर्ज की गई थी। उसने बताया कि सारी बातें साफ हो जाने के बाद हत्या की वारदात में शामिल किशोर को पकड़ लिया गया जबकि 27 साल के दूसरे आरोपी अभयकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

  • सिलेंडरों से भरे ट्रक को लगी आग, धमाकों में हवा में उड़ते दिखे सिलेंडर, देखें वीडियो

    गैस सिलेंडर में धमाके से दहल उठा पूरा इलाका 

    नई दिल्लीः लखनऊ-गोंडा हाईवे पर शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर लदे लगे ट्रक में भीषण आग लग गई। इसके बाद ट्रक में लदे सिलेंडरों में धमाका होना शुरू हो गया। फटने के बाद सिलेंडर करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरे। गैस सिलेंडर में धमाके से आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। गैस सिलेंडर में रह रहकर हो रहे धमाकों से टीम की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई। हादसे की वजह से लखनऊ हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

    गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ है। एडिशनल एसपी राधेश्याम राय ने बताया कि गैस सिलेंडर से लदा ट्रक गोंडा की ओर आ रहा था। लखनऊ हाईवे पर भभुआ के पास ट्रक के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसी बीच आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इसे पूरा ट्रक धू धूकर जलने लगा। आग की लपटों से घिरे गैस सिलेंडर भी दगने लगे। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हुई है। एडिशनल एसपी राधेश्याम राय ने बताया फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू करने के लिए और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई है।

    करनैलगंज कोतवाल हेमंत गौड़ ने बताया, ”लखनऊ से गैस सिलेंडर को लेकर ट्रक गोंडा आ रहा था। भूलियापुर के पास अचानक पलट गया। ट्रक में भरे सिलेंडर भरे हुए थे, जिससे सिलेंडर में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। पूरी गाड़ी में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गईं। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।”

  • पुलिस मुठभेड़ में इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सीतापुर :   कोतवाली देहात और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आज सुबह तड़के मुठभेड़ में गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कॉम्बिंग के दौरान गौकशी के एक मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान शाकिर उर्फ टुंडा उर्फ लूला पुत्र जंग बहादुर निवासी पनवड़िया शेखसराय थाना खैराबाद जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरा अर्जुनपुर अंडरपास के पास क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि गौकशी के इरादे से कुछ बदमाश छिपे हुए है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर अंडरपास के पास घेराबंदी कर बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बदमाशों ने इस दौरान पुलिस पर किए। मुठभेड़ में घायल बदमाश पर बाराबंकी, लखनऊ और सीतापुर में चोरी, लूट, गौकशी और गैंगस्टर एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने  1 अवैध असलहा और कई जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। 

  • कलेक्ट्रेट के रजिस्ट्री ऑफिस में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    जयपुर : जयपुर कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में आज सुबह आग लग गई। जिसकी वजह से कई सारे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग लगने के समय दफ्तर में गार्ड भी मौजूद था, लेकिन वो आगे की तरफ था। आग लगने के बाद जब धुआं निकली तो पीछे स्थित होटल के गार्ड ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फायर स्टेशन पर फोन कर आग लगने की सूचना दी गई।

    सूचना पर बनीपार्क थाने का जाप्ता और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट की सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर आ गई। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों और सिविल डिफेंस के वालंटियर ने करीब तीन घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इस सब रजिस्ट्री दफ्तर में प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री होती है। आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। हालांकि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

    दफ्तर के एक भाग में इसे मॉडल रूप देने के लिए काम चल रहा था और दूसरी ओर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। यही महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। वहीं, दमकलकर्मी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से उनके पास आग लगने की सूचना आई थी। सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर उन्हें सूचना मिली थी और इसके बाद 4 से 5 दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

  • जालंधरः श्री राम की भक्ति में डूबे लोग, बाजारों में भगवा झंडे और दीयों की बढ़ी मांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पूरे भारत को 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन अयोध्या में श्रीराम अपनी जन्मस्थली पर भव्य और नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में विराजित होंगे। अयोध्या में श्री राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने जालंधर में भगवा ध्वज, झंडों और श्री राम लिखी टी-शर्ट और दीयों की बिक्री से जुड़ा बड़ा कारोबार खड़ा कर दिया है। शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह दुकानें सजनी शुरू हो गईं हैं। खरीदारी तेजी से होने के चलते भगवा झंडा घरों व प्रतिष्ठानों पर लहराने लगे हैं, तो वहीं वाहनों पर भी भगवा झंडे शान से लगे हैं। वाहनों पर भी झंडे के साथ हनुमान के स्टीकर भी लगने शुरू हो गए हैं। 

    वहीं लोगों में श्रीराम जी के झंडे, दीये और उपहार खरीदने की होड़ लग गई है। इसी के चलते झंडों और दीयों की बाजार में तेजी आ गई और अभी से झंडो और दीयों की अभी से कमी आनी शुरू हो गई है। वहीं लोग इस त्यौहार को दीवाली की तरह मनाना चाहते है। जिसके चलते वह अभी से अयोध्या की तस्वीरों सहित अन्य उपहार बाजारों में खरीद रहे है। उनका मानना है कि वह इस दिन एक दूसरे को दीवाली पर्व की तरह गिफ्ट देंगे और इस पर्व को काफी उत्साह से मनाएंगे।

  • पंजाबः इंद्रपाल सिंह धन्ना बनें नए Chief Information Commissioner 

    चंडीगढ़ः सीनियर एडवोकेट इन्द्रपाल सिंह धन्ना पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। वह पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे जो सितंबर में रिटायर होंगे। उनके नाम ने सभी को अचंभित किया है क्योंकि इस दौड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था। इन्द्रपाल सिंह धन्ना के बाद अब पंजाब लोक सेवा संघ आयोग के पद को भरने की कवायद चल रही है। साथ ही पता चला है कि पूर्व आईपीएस जितेंद्र औलख का नाम काफी आगे चल रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।  

  • जालंधरः चर्चित मंदिर के पास घर के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला मॉडल हाउस में लक्ष्मी नारायण मंंदिर के पास से सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़ी सफेद कलर की जेन पीबी 08 ईजे 9380 लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। उसने कहा कि आज सुबह जब वह उठा तो घर के बाहर से गाड़ी गायब थी।

    इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो 1.55 बजे 2 चोर दिखाई दिए। जोकि धक्का मारकर उनकी गाड़ी कुछ दूरी पर ले गए। उसके बाद उन्होंने आगे जाकर गाड़ी स्टार्ट की और लेकर फरार हो गए। पीड़ित मोहम्मद ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गए है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦ ਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਵਿਅਕਤੀ ਹੋਇਆ ਅਗਵਾਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਥਾਣਾ ਅਜਨਾਲਾ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਦੁਕਾਨ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਘਰ ਜਾ ਰਹੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬਿਕਰਾਓਰ ਦੀ ਨਹਿਰ ਨੇੜਿਓਂ ਭੇਦ ਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਅਗਵਾਹ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਅਗਵਾਹ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਥਾਣਾ ਅਜਨਾਲਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਭਾਲ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਲੱਭਿਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਗਵਾਹ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਭਰਾ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੁਕਾਨ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਘਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਬਚਾ ਲਓ ਮੇਰੇ ਪਿੱਛੇ ਬੰਦੇ ਪਏ ਹੋਏ ਹਨ। ਤਾਂ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਜਗਹਾ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਿਲਿਆ।

    ਜਿਸ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਰਾਤ ਤੋਂ ਹੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਉਹ ਲਾਪਤਾ ਵਿਅਕਤੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੱਲੋਂ ਕਿਡਨੈਪ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਾਂ ਉਸ ਦੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋਂ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਲੱਭ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਲਦ ਹੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲੱਭ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।