Breaking News दूल्हा बने राघव चड्ढा, शुरू हुईं शादी की रस्में

 दूल्हा बने राघव चड्ढा, शुरू हुईं शादी की रस्में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थान :  बॉलीवुड की  गॉर्जियस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मिस से मिसेज बनने जा रही है।  परिणीति और AAP नेता राघव चड्ढा आज उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं।  राघव-परिणीति  की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

राघव ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है. शादी से पहले दूल्हे की पहली झलक सामने आ चुकी है. हालांकि, उनके लुक को छिपाने की कोशिश की गई है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि राघव ने शादी में व्हाइट शेरवानी पहनी है।  

सभी मेहमानों को इस तरह की नाव से शादी के वेन्यू पर ले जाया जा रहा है. कुछ ही देर में राघव की सेहराबंदी की रस्म शुरू होने वाली है. साथ ही परिणीति की चूड़ा सेरेमनी भी होगी।

सिंगर नवराज हंस ने परिणीति और राघव चड्ढा के संगीत में शिरकत की, फंक्शन के बाद उन्होंने मीडिया संग बातचीत में फंक्शन की इनसाइड डिटेल्स शेयर की. नवराज ने बताया कि उन्होंने संगीत में कई पंजाबी, सूफी गाने गाए. परीणीति ने ‘रब्बा’ गाने की फरमाइश की थी. जिस पर परिणीति- राघव ने जमकर डांस किया.  

बेस्ट फ्रंड परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए सानिया मिर्जा उदयपुर पहुंच गई हैं. सानिया के साथ उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा को भी एरयपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। परिणीति मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लहंगे में दुल्हन बनेंगी. परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर के लिए निकल गए हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा शादी में पंजाबी दुल्हन बनेंगी. उनका ब्राइडल आउटफिट पेस्टल कलर का होगा. उनका चूड़ा, मेहंदी और कलीरें भी काफी खास होने वाले हैं. एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट के साथ उनका चूड़ा और कलीरे भी काफी खास होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि परिणीति के कलीरों का डिजाइन कपल की दोस्ती और लव स्टोरी को दर्शाएगा. 

सेहराबंदी और चूड़ा सेरेमनी के बाद जोरों-शोरों से राघव चड्ढा की बारात निकलेगी. बारात दोपहर 2-2.30 बजे के बीच निकलेगी. इसके बाद शाम 4 बजे परिणीति और राघव चड्ढा अपनी फैमिली और करीबी लोगों की मौजूदी में फेरे लिए जायेगे।

इनके अलावा आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह भी परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं. उनकी पत्नी भी शादी में उनके साथ शामिल होंगी. संजय सिंह और उनकी पत्नी का 23 सितंबर को राजस्थानी और पंजाबी परंपरा से ढोल नगाड़े पर स्वागत किया गया था. संजय सिंह भी बाराती बनकर शादी में शामिल होंगे। राजस्थान के CM अशोक गहलोत भी परिणीति-राघव की शादी में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, अशोक गहलोत आज शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर आएंगे. वो रात 9 बजे तक शादी अटेंड करेंगे फिर वापस जोधपुर के लिए रवाना होंगे.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...