NationalBJP पर Rahul Gandhi ने साधे निशाने, कहा- देश में 10 सालों...

BJP पर Rahul Gandhi ने साधे निशाने, कहा- देश में 10 सालों में 152 पेपर हुए लीक, देखेंं वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

7.5 करोड़ परिवारों पर पड़ा सीधा असर

नई दिल्लीः देशभर में छात्रों द्वारा पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। आज पटना मेंं भी भारी मात्रा में छात्र सड़कों पर उतरे। वहीं पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारे की गई। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर इंदिरा भवन में मीडिया से बात की। दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि भारत की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और सुधार के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में पीएम आवास के पास धरना दिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ सुरक्षा बलों द्वारा अत्याचार किया जा रहा है।पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं। इस पेपर लीक का 7.5 करोड़ परिवारों पर सीधा असर पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं। 152 पेपर लीक में एक को भी सजा नहीं मिली है। युवाओं में व्यवस्था के प्रति आक्रोश है। शिक्षा व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। नेता विपक्ष ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया है। सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है। नीट परीक्षा पर खर्च शिक्षा बजट के बराबर है। 1.32 लाख करोड़ रुपए छात्र NEET परीक्षा पर खर्च कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? उन्होंने असल में क्या गलत किया है? सुरक्षा बल उन पर हथियार तान रहे हैं। वे शांति से अपनी मांगें रख रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि यह देश उनका क्या कर्जदार है? वे बस यह मांग कर रहे हैं कि देश के छात्रों को एक निष्पक्ष और उचित शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। हमारे छात्र असीमित तनाव से गुजर रहे हैं और आखिरी क्षण में उन्हें बताया जाता है कि पेपर लीक हो गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे अपनी मेहनत की कमाई इसमें लगाते हैं और फिर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। और सबसे हैरानी की बात यह है कि किसी को भी सज़ा नहीं हुई है। पिछले 10 सालों में 152 बार पेपर लीक हुए, लेकिन सज़ा किसी को नहीं मिली। तो कोई व्यक्ति या लोगों का कोई समूह हमारे एजुकेशन सिस्टम को – जो भारत की सबसे कीमती संपत्ति है – बर्बाद कर रहा है और हमारे छात्रों की ज़िंदगी खराब कर रहा है। सरकार क्या करती है? सज़ा किसी को नहीं मिलती।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...