Nationalरेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कइयों के बदले रुट

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कइयों के बदले रुट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान फेंगल ने कई राज्यों में भारी नुकसान पहुंचाया है। इस चक्रवाती तूफान का असर अब रेल यातायात पर भी हुआ है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में जमकर बारिश हो रही है। इसको लेकर एक सूचना जारी की गई है। दक्षिणी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश ने राज्यभर के कई जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। विक्रवंडी और मुंडियामपक्कम रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-452 पर जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए दक्षिण रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों में वैगई एक्सप्रेस, कराईकुडी-चेन्नई पल्लवन एक्सप्रेस, मदुरै तेजस एक्सप्रेस, चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस और चेन्नई-मदुरै तेजस एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को किया डायवर्ट – ट्रेन संख्या 16866 – तंजावुर – चेन्नई एग्मोर उझावन एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 16180 – मन्नारगुडी – चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 16176 कराईकल – तांबरम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20682 – सेनगोट्टई तांबरम, सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काटपाडी, चेन्नई एग्मोर के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

इन ट्रेनों को रद्द किया गया है–ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर – नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22671 – चेन्नई एग्मोर – मदुरै वंदे तेजस एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 06025 – चेन्नई एग्मोर – पुडुचेरी मेमू, ट्रेन संख्या: 22675- चेन्नई एग्मोर – तिरुचिरापल्ली, चोलन एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या: 06028- विल्लुपुरम – तांबरम मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या: 16116 – पुडुचेरी – चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...