रायजादा बनेगा जनता के सुख-दुख का साथी, अनुराग है कॉर्पोरेट नेता: सुक्खू

कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में बड़ी लहर चल रही: मुकेश

जगतखाना में सीएम व हरोली में डिप्टी सीएम ने रायजादा के पक्ष में मांगे वोट

ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में शनिवार को जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला बिलासपुर के जगतखाना में वोट मांगे। तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में युवा आक्रोश रैली निकालकर अपना एक-एक वोट उपमुख्यमंत्री के नाम पर देने की बात कही। दोनों की कार्यक्रम में काफी काफी जनसैलाब उमड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा जहां सुबह जिला बिलासपुर के जगतखाना में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ रहे। वहीं इसके बाद जिला कांगड़ा के देहरां विधानसभा क्षेत्र के जलरियां, सकरी व लाहपुर में बैठकें की। 

जगतखाना में आयोजित जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता ने चार बार अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाकर भेजा, लेकिन अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का ध्यान रखने की बजाय कॉर्पोरेट जगत से हाथ मिलाने में ही व्यस्त रहे। सुक्खू ने कहा कि सतपाल रायजादा सच्चा कांग्रेस और जमीन से जुड़े हुए नेता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगर जनता रायजादा को अपना वोट देकर संसद भेजती है, तो सतपाल रायजादा स्थानीय जनता की आशाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा विधायक था, जिसने अपनी सारी सैलरी जरूरतमंदों की सहायता में खर्च की।

वहीं हरोली में सतपाल रायजादा के पक्ष में वोट मांगते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर इन दिनों केवल मात्र राहुल गांधी की अलोचना करने में समय व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन उनके पास अपना कोई एजेंडा नहीं है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में बड़ी लहर चल रही है। पूरा ऊना जिला सतपाल रायजादा को सांसद के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदी की लहर अब उल्टी पड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा दबंग व्यक्ति है, जो हर किसी के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय चुनाव का परिदृश्य बदल गया है और कांग्रेस की हवा चल रही है। उन्होंने हरोली की जनता से कहा कि रायजादा को वोट डालने का मतलब मुकेश अग्रिहोत्री को वोट डालना है।
बच्चों के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़: रायजादा
बैठकों के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि हिंदूस्तान को आजाद करवाने के लिए कांग्रेस ने अपनी अहम भूमिका अदा की थी। अब देश में भाजपा ने भी कुछ ऐसा ही माहौल बना दिया है, जिससे जनता को निजात दिलवाने के लिए कांग्रेस पार्टी जनबल से धनबल के साथ मुकाबला कर रही है और हमें आशा है कि इस लड़ाई में जनता कांग्रेस का भरपूर सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अग्रिवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही मोदी सरकार के इस तुगलकी फरमान पर युवाओं के पक्ष में फैसला लेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...