SpiritualRakshabandhan पर लग रहा है राज पंचक, जाने कब होगा शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan पर लग रहा है राज पंचक, जाने कब होगा शुभ मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त को आ रहा है। रक्षाबंधन का पावन पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाते हैं। इस दिन बहनें भद्रा रहित मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस साल रक्षाबंधन पर पंचक लग रहा है। पंचक जिस दिन से शुरू होता है, उस आधार पर उसका फल भी होता है। पंचक 5 दिनों का होता है। इस बार रक्षाबंधन पर लगने वाला पंचक आपके लिए शुभ होगा या अशुभ?। आईये जानते हैं।

इस बार रक्षाबंधन के दिन पंचक लग रहा है, जो एक राज पंचक है। दरअसल रक्षाबंधन सोमवार के दिन है और सोमवार को लगने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। रक्षाबंधन पर पंचक शाम में 7 बजे से लगेगा, जो अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। राज पंचक 19 अगस्त से 23 अगस्त तक रहेगा।

राज पंचक शुभ फलदायी होगा। इसका कोई अशुभ प्रभाव आप पर नहीं होगा। राज पंचक में आप धन और संपत्ति से जुड़े कार्य कर सकते हैं। अटके हुए सरकारी कामों को करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस साल रक्षाबंधन का मुहूर्त सुबह में नहीं है क्यों​कि दिन में भद्रा लग रही है, जिसका वास पाताल लोक में है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का मुहूर्त दोपहर में 1:30 बजे से रात 9:08 बजे तक रहेगा। बहन और भाई दोपहर से रात तक राखी का त्योहार मना सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...