Unaएलआईसी बैंकिंग इंश्योरेंस मंडल प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए राकेश ठाकुर

एलआईसी बैंकिंग इंश्योरेंस मंडल प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए राकेश ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जीवन बीमा निगम में 35 वर्ष की सेवाएं देने के उपरांत हमीरपुर के राकेश ठाकुर मंगलवार को एलआईसी बैंकिंग इंश्योरेंस मंडल प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर उन्हें एलआईसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में एलआईसी में उनकी शानदार सेवाओं को याद किया गया। राकेश ठाकुर ने 1989 में हमीरपुर एलआईसी शाखा में बतौर सहायक सेवा ज्वाईन की थी। इसके बाद 1992 से 2002 तक भारतीय जीवन बीमा निगम हमीरपुर शाखा में विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया।

2002 में पदोन्नित के उपरांत राकेश ठाकुर ने दिल्ली में सहायक शाखा प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद उन्होंने 2005 में बिलासपुर व 2007 में पालमपुर शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में ज्वाईन किया तथा अपनी सेवाएं दी। 2008 में राकेश ठाकुर ने शाखा प्रबधंक के पद पर पदोन्नत होकर नूरपूर शाखा में अपनी सेवाएं दी। 2011 में उनका तबादला बिलासपुर एलआईसी शाखा में हुआ। यहां करीब चार वर्ष शानदार सेवाएं देने के उपरांत वह 2015 से 2018 तक शाखा प्रबंधक ऊना शाखा रहे। 2018 में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के रूप में पदोन्नित के बाद वह तीन साल बिलासपुर रहे। जबकि 2021-22 में हमीरपुर में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद रहे। 2022 से 2024 तक राकेश ठाकुर ने हमीरपुर में एलआईसी की बैंकिंग इंश्योरेंस में बतौर मंडल प्रबंधक के रूप में कार्य किया।

राकेश ठाकुर ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान सैंकड़ो जरूरतमंद युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित करते हुए एलआईसी एजेंसी के माध्यम से सफल रोजगार के साथ जोड़ा। इसके साथ ही एलआईसी शिमला मंडल के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए असंख्य लोगों को इंश्योरेंस कवर प्रदान करते हुए आर्थिक तौर पर सबल बनाने का कार्य किया। राकेश ठाकुर ने एलआईसी में कार्य करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी सकारात्मक भूमिका अदा की। ऊना में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए लड़कियों की शिक्षा में अहम योगदान के रूप में एलआईसी द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में 26.20 लाख रूपए से आईटी कम डिजीटल लैब की स्थापना करने में अहम भूमिका अदा की। वहीं कन्या महाविद्यालय में 13 लाख रूपए की लागत से गल्र्ज होस्टल निर्माण में एलआईसी की तरफ से सीएसआर के तहत सहयोग किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...