Himachalप्रो. राम कुमार ने 542 लाभार्थियों को वितरित किए पैन्शन स्वीकृति पत्र

प्रो. राम कुमार ने 542 लाभार्थियों को वितरित किए पैन्शन स्वीकृति पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज नगनोली, लोअर पंजावर, भदसाली, भदसाली हार व सलोह में 542 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 2200 नए लाभार्थियों को पैन्शन स्वीकृत हुई है जिनमें से अब तक लगभग एक हजार लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि आम आदमी को राहत प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार व राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की है तो वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी अपने जन कल्याणकारी फैसलों से आम आदमी को राहत देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 125 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है तथा किसानों के लिए बिजली की दरें घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट की गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल समाप्त किया गया है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा कर दिया गया है। साठ वर्ष से अधिक की आयु से अधिक सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाया गया है और पेंशन की राशि भी बढ़ाई गई है। किसानों को सालाना 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं। 

इस मौक़े पर भदसली हार की प्रधान सरोज, भदसाली की प्रधान संदेश देवी, सलोह की प्रधान अनिता जसवाल, घालुवाल की प्रधान सोना सेनी, लोअर बढ़ेड़ा के प्रधान अजय लवली, बीडीसी सदस्य राजेश पूरी, राज कुमार पवार, उपप्रधान लोअर पंजावर संजीव सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...