Himachalरामायण जीना, भागवत मरना और गीता करना सिखाती है -डां सम्पूर्णा

रामायण जीना, भागवत मरना और गीता करना सिखाती है -डां सम्पूर्णा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूरी तरह भक्ति रस में डूब चुका है न्य नालागढ़ शहर

पटियाल परिवार की ओर से श्रीमदभागवत कथा में प्रवचन सुनने उमड रही जमकर भीड

श्रीकृष्ण जन्म में पूरी रात कृष्ण कन्हैया के प्यार में डूबी रही संगत

बददी/ सचिन बैंसल : न्यू नालागढ़ में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह चतुर्थ दिवस व्यासपूजन और हनुमानचालीसा के साथ प्रारंभ हुई कथा। श्रीकृष्ण जन्म के पूर्व संक्षिप्त रामायण को सगीतमय दोहा, सोरठा और चौपाइयों के साथ महाराज दशरथ के आयु के चौथेपन में प्राप्त चार पुत्र राम,लक्ष्मण,भरत,शतुघ्न जिनका जीवन दर्शन हमें जीने की कला सिखाता है। कथा वाचक डॉ साध्वी सम्पूर्णा ने संक्षिप्त श्रीराम कथा श्रवण कराते हुए कहा कि राम चरित मानस हमें जीना सिखाती है परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए कर्तव्य और श्रीमदभागवत जी हमें मरने की तैयारी करना और गीता जी हमें कर्म करना सिखाती है। ये मूल सनातनी ग्रन्थ कथा श्रवण के साथ साथ परम्परा-संस्कार, संस्कृति और हमारी गौरवशाली विरासत का दर्शन भी कराती है ।

भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथा का रसास्वादन कराते हुए डॉ सम्पूर्णा ने कहा कि प्रभु का अवतार सृष्टि के कल्याण और दुष्टो के संहार मोक्ष के लिए ही होता है । श्रीकृष्ण जन्म के उत्सव पर संगत खूब झूमी नृत्य कर आनंद मनाया बधाइयां बांटी । वसुदेव , यशोदा,नंदबाबा और कन्हैया की झांकियों के दर्शन से श्रोताओं को परमानंद हुआ । संगीत मण्डली बेंजो पर अरुण की बोर्ड पर राकेश, तबले पर राकेश, पेड पर मुकेश और झांकिया-सांस्कृतिक तैयारियां वृंदावन से धर्मेन्द्र ,गुरुप्रीत द्वारा कराइ जा रही है ।

मंच संचालन साध्वी शिरोमणि द्वारा किया जा रहा है।  विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्कार शकुन्तला पटियाला व हरबंस पटियाल द्वारा चुनरी और माला पहना कर किया गया । कथा में विशेष रूप से पूज्या साध्वी निर्मला माता महाराज का आगमन हुआ । ट्रक एसोशिएशन के अध्यक्ष विद्यारतन , मास्टर सुरेंद्र शर्मा, आर जी अग्रवाल सिद्वार्था, आरुणि पाठक, सेवा भारती के संरक्षक आर.पी चंदेल, एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, दीपक वर्मा, पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कौशल, भाुन वर्मा, नालागढ़ उद्योग संघ की सह सचिव आशिमा जैन, संदीप कुमार, जितेंद्र शारदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कथा के बाद रोजाना भंडारा हो रहा है और 30 मार्च को कथा समापन के दिन विशेष तौर पर हिमाचली धाम का आयोजन हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...