ऊना/सुशील पंडित: हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड बंगाणा की चुनाव मीटिंग रविवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला थाना कलां में वयोवृद्ध पैंशनर गुरदास राम सोहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोशन लाल चौधरी, राममूर्ति लट्ठ, देसराज मेहता एवं बलदेव धीमान बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में रमेश कुमार राणा को प्रधान मनोनीत किया गया।
इसके अतिरिक्त महासचिव की कमान राकेश संदल को सौंपी गई। जबकि प्रकाश चंद शर्मा को उपप्रधान लौंगू राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शेष कार्यकारिणी के गठन का दायित्व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। मंच संचालन खंड महासचिव राकेश संदल ने किया।
इस अवसर पर चिरंजीलाल शर्मा, किशन चंद,योगराज भारद्वाज, शशि कुमार,रोशन लाल, बलबीर सिंह, कान्ता देवी, जगदीश चंद सोहल, बलवान सिंह, सुखदेव शास्त्री, सुरेन्द्र धीमान, राजेन्द्र सिंह राणा, उत्तम चंद, केहर सिंह, महिन्दर सिंह, प्रेम राज शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

खंड बंगाणा के हिम आंचल के रमेश राणा बने प्रधान,राकेश संदल बने महासचिव
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.