Blog

  • जालंधर: विक्की थॉमस युवक को लेकर पहुँचा सिविल अस्पताल, देखे Live

    जालंधर (ENS) : विक्की थॉमस द्वारा एक युवक को लेकर सिविल अस्पताल में इलाज करवाने ले जाया गया। मीडिया से बात करते हुए विक्की ने बताया कि उनको जालंधर की रहने वाली एक महिला को फ़ोन आया था कि उसका बेटा मंदबुद्धि है और रोजाना उसको मारता है।

    इसलिए वह युवक को इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आया है। इस दौरान विक्की ने पंजाब में होने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की। बता दे कि विक्की थॉमस मुम्बई के रहने वाला है और वह मार्च 2020 के दौरान सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुआ था

  • सुहागरात पर पति ने पत्नी को बनाया हैवानियत का शिकार, आपबीती सुन पुलिस रह गई दंग

    ग्वालियरः शादी से पहले हर लड़की का सपना होता है कि उसे एक अच्छा पति मिले। जो हर हाल में उसकी देखभाल करे, प्यार करे, उसके सपने को संजोए जब वो अपने ससुराल आती है, तो पति के सहारे आगे की जिंदगी जीने की कोशिश करती है। लेकिन जब पति ही हैवान निकल जाए तो उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। 

    कई लड़कियां तो टूटकर अपनी जिंदगी खत्म कर लेती हैं, लेकिन जो मजबूत हैं, वो अपनी राह अलग कर लेती हैं। पति से तलाक लेकर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करती हैं।

    ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। 16 जनवरी को ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली विवाहित महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई, उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। 

    महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल जब पहुंची। तो सुहागरात को उसका पति नशे में धुत होकर उसके पास आया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं जबरन उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। उसे प्रताड़ित करने लगा।

    पीड़िता पूरी रात रोती रही, लेकिन पति को कोई फर्क नहीं पड़ा। अपनी हवस की आग बुझाने के बाद वो सो गया। अगले दिन होश में आने के बाद उसने अपने पति को समझाया और बताया कि वो उसके साथ गलत कृत्य कर रहा है। उस वक्त तो उसके पति ने अपनी गलती मान ली। पति ने बोला कि आगे से वो ऐसा नहीं करेगा। यहां तक कि शराब भी नहीं पीएगा। पीड़िता खुश हो गई। उसे लगा कि अब उसके साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन अगली रात फिर उसका पति शराब पीकर कमरे में दाखिल हुआ। उसे देखकर वो सन्न रह गई।

    महज 20 साल की उम्र में उसके साथ हो रही हैवानियत ने उसे तोड़ दिया। लेकिन उसने हार नहीं मानी। कई बार समझाने के बाद भी जब उसका पति नहीं माना, तो वो अपने मायके चली गई। इसके बाद नशेड़ी पति वहां भी पहुंच गया। पत्नी के साथ-साथ उसके परिजनों के साथ भी बदतमीजी करने लगा। इससे परेशान होकर वो थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताकर पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आग्रह किया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 498 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने शादी के समय अच्छा खासा दहेज भी दिया था। 5 लाख रुपए कैश के साथ उसे एक बाइक भी दी थी। महिला जब पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गई, तो उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग भी शुरू कर दी, ताकि दबाव में आकर वो ससुराल चली आए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पति को थाने बुलाया है। उससे पूछताछ की जाएगी। पीड़िता किसी भी स्थिति में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वो अब तलाक लेने का मन बना रही है।

  • पंजाब: अवैध माइनिंग करते 3 गिरफ्तार, 15 ट्रक-टिपर और 2 जेसीबी बरामद

    अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई अवैध माइनिंग मुहीम के तहत  देहात एस.एस.पी सतिंदर सिंह के आदेशानुसार एस.पी  जुगराज सिंह के नेतृत्व में सब-डिवीजन अजनाला के अंतर्गत पड़ती रमदास और झंडीर की पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध रेत खनन के आरोप में 15 ट्रक-टिपर और 2 जेसीबी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एस.एस.पी ने कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ कारवाई आगे भी जारी रहेगी। .

  • जालंधर: लेदर कॉम्प्लेक्स में ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) लेदर कॉम्प्लेक्स के निकट सुबह एक किशोर का शव मिला था। मृतक की पहचान अंकुल कुमार (17) निवासी राज नगर (कबाड़ी वाली गली) के रूप में हुई थी। कमिशनरेट पुलिस ने सी.पी स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर मामला ट्रेस कर आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी राहुल मल्ली, साहिल, लक्की, हनी वर्मा और अनुराग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिवार ने इन पांचों आरोपियों पर हत्या का शक जताया था। हालांकि, अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, हत्या के पीछे लव एंगल भी माना जा रहा है। आरोपियों ने अंकुल की गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया था। इस दौरान पुलिस को शव के आसपास काफी खून बिखरा मिला।

    जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें करीब 5 संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का पता चल पाएगा। अंकुल परिवार का इकलौता बेटा था।

  • पंजाब: 4 पुलिस मुलाजिमों के निधन के बाद 2 RTO कर्मियों की हुई मौ’त

    फाजिल्का: जिले में भयानक सड़क हादसे 2 आरटीओ कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य कर्मचारी जख्मी हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार कर्मचारी गाड़ी में आरटीओ के साथ कर्मचारी डयूटी पर निकले थे। इस दौरान फाजिल्का के पास सड़क हादसे में उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में  2 आरटीओ कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा किसी अन्य वाहन को बचाते समय हुआ है। दूसरी और हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना को लेकर जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले आज सुबह मुकेरिया में पुलिस बस का खड़ी ट्रॉली के साथ हादसा हो गया था। जिसमें एएसआई सहित चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

  • दुलैहड में पशु पालन विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुलैहड में सरकार गाँव के द्वार प्रोग्राम  दौरान पशु पालन विभाग ऊना द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया ।जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रहे और साथ में उपायुक्त राघव शर्मा, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ विनय शर्मा, डॉ राकेश भट्टी डॉ नवनीत शर्मा डॉ अंकुश धीमान, एवं समस्त पशु पालन विभाग के कर्मचारी एवं जिला के अन्य अधिकारी व समस्त प्रशासन भी मौजूद रहे।
  • जसाना के लखरुंह के महिला मंडल ने बांटे श्री अयोध्या से अक्षत

    श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होना देश के लिए गर्व की बात

    ऊना /सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा की जसाना पंचायत के महिला मंडल जसाना की प्रधान सीमा ठाकुर एवं पंचायत प्रधान अनीता राणा और दर्जनों महिलाओं ने श्री अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण कलश को पूरे गांव लखरुंह में घुमाकर अक्षत वितरण किए और जय श्री के नारों व भजनों से समय भक्तिमय किया। स्थानीय प्रधान अनीता राणा एवम महिला मंडल प्रधान सीमा ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों का सपना साकार किया है। और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा करके भगवान श्री राम जी को 500 वर्षो बाद मंदिर में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश श्री राम मय हो चुका है, हर बच्चे बूढ़े जवान के मुख पर जय श्री राम गूंज रहा है। और पहले जब फोन या किसी व्यक्ति विशेष से हैलो हाय में बात करते थे। लेकिन अब हर कोई जय श्री राम बोलकर बात कर रहा है। इसका श्रेय भी देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने बताया की वाइस जनवरी को चिंता हर मंदिर लखरुन्ह को दुल्हन की तरफ सजाया जाएगा, और बड़े स्तर पर दीपावली जैसा त्योहार मनाकर भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है। कि हम उस समय के गवाह बनने जा रहे है। जो इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा।  500 वर्षो बाद प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण होकर प्रभु श्री राम जी को एक प्रतिष्ठित निवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए देश की जनता की तरफ से हम प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा,कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, निर्मला देवी,सीमा देवी,इंदु बाला ,कल्पना पटियाल के अलावा दर्जनों महिलाए मौजूद रही। 
  • ऊना में श्री गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

    कुरियाला से किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी ऊना तक महान नगर कीर्तन

    ऊना/सुशील पंडित :श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस हर वर्ष की तरह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला के विभिन्न गुरुद्वारा में पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सप्ताह भर से धार्मिक आयोजन चल रहे थे। सुबह शहर के बाबा साहिब सिंह बेदी प्रमुख गुरुद्वारा में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ।  इस उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान गांव कुरियाला से किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी ऊना तक महान नगर कीर्तन बाबा सरबजोत सिंह जी के मार्गदर्शन में किया गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में सजाया गया। जोकि गांव कुरियाला से शुरु हो कर  डंगेडा, बरनोह, डंगोली, अजनोली, कोटला कलां, अरनियाला आदि स्थानों से होता हुआ शहर की  परिक्रमा करते हुए  किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी ऊना में संपन्न हुआ।
     
    इससे पहले नगर कीर्तन का जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में संगत भी नगर कीर्तन के साथ चल रही थी। सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ यह नगर कीर्तन करीब छह घंटों बाद गंतव्य तक पहुंचा। किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी , बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। प्रमुख आकर्षण में नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की पालकी को सुंदर रूप में सजाया गया था और सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु संगत शब्द कीर्तन करती हुई साथ चल रही थी। गुरु नानक मिशन संस्था गतका अखाड़ा के वीर योद्धाओं द्वारा इस अवसर पर पुरानी युद्ध कला  का सुंदर प्रदर्शन किया। विभिन्न स्थानों पर संगत द्वारा नगर कीर्तन के स्वागत में फलों के अलावा मिठाइयों का भी प्रसाद बांटा गया। किला बेदी साहिब पहुंचने पर बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी द्वारा पांच प्यारों व संत महापुरुषों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया और गुरु गोविंद सिंह जी के इतिहास के बारे में संगत को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर संत बाबा जीत सिंह,बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, परमजीत सिंह,हरपाल सिंह कोटला, जोगमान सिंह, सुखवंत सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरिक्बाल सिंह, गुरमेज सिंह पुबोवाल सहित कई उपस्थित थे। इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया।

  • 20 से 21 जनवरी तक इंदिरा खेल मैदान में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 

    20 से 21 जनवरी तक इंदिरा खेल मैदान में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता 20 से 21 जनवरी तक इंदिरा खेल मैदान ऊना में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव अशोक ठाकुर ने दी। अशोक ठाकुर ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने आवेदन 19 जनवरी सांय 6 बजे तक जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा व हरेन्द्र सिंह के पास जमा करवा सकते हैं।
  • तीन दिन के रिमांड पर बसोली का ड्रग कारोबारी

    ऊना /सुशील पंडित: बसोली गांव में ड्रग रैकेट चलाने वाला बलराम सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मंगलवार को ऊना पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और तीन दिन का रिमांड हासिल किया।जबकि मामले में आरोपी उसकी पत्नी मधुबाला को अदालत ने 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बलराम सिंह और उसकी पत्नी मधुबाला पर आरोप है कि वे लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहे थे। बता दें कि पिछले दिनों ऊना से 8 किमी दूर बसोली गांव में पुलिस और ड्रग विभाग की एक टीम को नकली और नशीली गोलियों का जखीरा मिला था। ज्यादातर गोलियों के पत्ते जला दिए गए थे और कुछ साबुत पत्ते ड्रग इंस्पेक्टर के हाथ लग गए थे। नशे का कारोबारी और आरोपी बलराम सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है लेकिन कई सालों से वह नकली और नशीली दवाओं का व्यापार कर रहा था। जिस दिन ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की थी उस दिन बलराम फरार होने में कामयाब हो गया था। जानकार बताते हैं कि बलराम ने नशीली गोलियों का कारोबार विदेशों तक फैला रखा था। वह चुपके से नशीली गोलियों को ब्रांडेड कंपनी के खाली पत्तों में भरकर करोड़ों का कारोबार कर रहा था।