Blog

  • पंजाब: जमानत पर बाहर आए युवक पर चली गोलिया, मौ’त, देखे वीडियो

    अमृतसर: एक इलाके मे युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक जमानत पर जेल से बाहर आया था और आज उसे बलेरो गाड़ी में सवार दो युवकों ने तीन गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अमृतसर के बाईपास पर हुई घटना मृतक युवक की पहचान गांव घनुपुर काले के निवासी रुपिंदर के रूप में हुई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके मे दहशत का माहौल है। गोलीबारी के समय मृतक के साथ कार में मौजूद हरप्रीत के मुताबिक, मृतिक रुपिंदर अपने 3 अन्य साथियों के साथ कार में जा रहा था। रास्ते में बलेरो गाड़ी पर पहले से इंतजार कर रहे 2 हमलावरों ने फायरिंग कर दी। 

    जिसके बाद उन्होंने घायल को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने रूपिंदर को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखपाल सिंह से न्याय की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया है। रुपिंदर कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

  • जालंधर: LOVELY AUTOS की Sales Girl ने ग्राहक से की ठगी, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS): नकोदर चौक पर स्थित LOVELY AUTOS मे बने NEXA शोरूम पर काम करने वाली सेल्स गर्ल द्वारा ग्राहक से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक अमन दीप सिंह वासी मोगा ने बताया कि वह दिवाली के दिनों मे लवली ऑटोस गाड़ी लेने गया था। 

    जहा उसको तानिया नाम की लड़की ने बलेनो गाड़ी लेने के लिए डील किया था। उसने बुकिंग अमाउंट 15000 रूपये तानिया को जमा करवा दिए। सेल्स गर्ल ने उसे 15 दिन बाद फोन करके कहा कि उसका लोन हो गया है। जिसके बाद अमन ने शोरूम मे जाकर तानिया को 1 लाख की पेमेंट करवा दी। जो तानिया ने  गूगल पे के जरिए अपने नंबर पर डलवा दिए।

    VIDEO देखने के लिए LINK पर CLICK करें  

    पेमेंट डलवाने के बाद तानिया ने अमन को थोड़ी देर मे गाड़ी ले जाने का भरोसा दिलाया। कुछ समय बाद वह गाड़ी की डिलीवरी देने मे आनाकानी करने लगी। जब अम्न दूसरे दिन शोरूम गया, तो फिर से  तानिया कोई न कोई बहाना बनाती रही। ऐसा करते 15 दिन निकल गए। जिससे परेशान होकर अमन शोरूम के मैनेजर के पास गया। लेकिन मैनेजर ने उसे यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि उसे इस डील की कोई जानकारी ही है और न ही अमन की कोई बुकिंग है। 

    जिससे हताश होकर अमन ने तानिया से पैसे वापिस मांगे कुछ दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। उसके बाद तानिया ने LOVELY ऑटोस जाना भी बंद कर दिया। आज अमन अपने दोस्तों के साथ PPR मार्किट में था जहा उसने तानिया को देख कर पुलिस को बुला लिया। पीसीआर की टीम  तानिया और अमन को थाना 7 में ले गई। जहा मामले की जाँच की जा रही है। 

    गौरतलब है कि कुछ साल पहले LOVELY SWEETS की मिठाई के गोदाम से 2 किलों बादाम और कुछ ड्राई फ्रूट उनकी ही लेबर ने चुरा लिए थे। जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए LOVELY GROUP की मैनजमेंट ने लेबर पर पर्चा दर्ज करवा दिया था। लेकिन उनके शोरूम के काउंटर पर सेल्स गर्ल द्वारा ग्राहक से हुई ठगी पर लवली ग्रुप की मैनजमेंट ने ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। इस मामले मे लवली ग्रुप की मैनजमेंट और शोरूम के मैनेजर से संपर्क साधा गया पर हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। 

    इस मामले मे तानिया ने कहा कि वह अपना पक्ष थाने मे जाकर पुलिस को देगी। यदि वह भी अपना पक्ष रखना चाहती है , तो उसे भी अगले संस्करण मे प्रकशित किया जायेगा।

  • पंजाबः मंडी में गेहूं की रुकी लिफ्टिंग को डीसी कुलवंत सिंह ने करवाया शुरू, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा मंडी में गेहूं की आमद पूरी जोरो से शुरू हो गई है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश के कारण थोड़ा मंडी में परेशानी आई और इससे लिफ्टिंग की समस्या आई थी, और वही आज मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और डी एफ सी गीता मैडम ने मंडी का दौरा किया और मंडी में आ रही समस्याओं को देखा। जहां पर डिप्टी कमिश्नर ने आड़तियो ओर ठेकेदारों से बात की। किसानों से भी बात की ओर किसानों का एक एक दाना मंडी से उठाने के लिए सभी खरीद एजेंसियो को निर्देश दिए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    वही आड़तियो ओर किसानों ने कहा की खरीद की कोई, परेशानी नही है और न ही पेमेंट की लेकिन लिफ्टिंग की प्राब्लम है वह आज हल हो गया है।

    डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने कहा की मंडी में पिछले दिनों बारिश की वजह से एक दो दिन परेशानी आई थी लेकिन अब कोई परेशानी नही है गेहूं पूरी तरह से खरीद की जा रही है। किसी किसान कोई परेशानी नही आने दी जाएगी और मंडी से एक एक दाना खरीद किया जाएगा।

  • जालंधरः चोरी और लूटपाट के मामले में 3 गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: गोराया पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो बिजली की तारें बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमित कुमार निवासी गोराया कृष्णा कॉलोनी, मोहम्मद सदीक और दीपक कुमार के रूप में हुई है।

    डीएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि थाना गोराया की प्रभारी मधुबाला की टीम को गांव बड़ा थाना गोराया के रहने वाले कुलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटर से चोर बिजली की तारें चोरी कर फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना गोराया की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि वह इससे पहले कहा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और वह मामले भी हाल हो सके।

  • पंजाबः कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, फरीदकोट से मोहम्मद सद्दीक की टिकट कटी

    चंडीगढ़ः कांग्रेस ने पंजाब में अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने फरीदकोट, होशियारपुर की ही टिकटों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके और होशियारपुर से यामिनी गोमर को टिकट दी है।

    मोहम्मद सद्दीक की कटी टिकट
    आपको बता दें कि फरीदकोट से इस बार मोहम्मद सद्दीक की कांग्रेस ने टिकट काट दी है। उनकी जगह पर अमरजीत कौर सहोके को दी है। वहीं 2014 में आम आदमी पार्टी से होशियारपुर से चुनाव लड़ने वाली यामिनी गोमर पर पार्टी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।

  • बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष चुने

    बददी/ सचिन बैंसल: नालागढ़ के बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी सेवा सिंह को 29 वोटों से पराजित किया। कुल 131 वोट में से रविंद्र सिंह को 76 वोट जबकि एक वोट रिजेक्ट हुआ। अधिवक्ता रामजी दास, नरेश गोयल व दरबारा सिंह की देखरेख में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए। अधिवक्ता रामजी दास ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सहमति न होने पर चुनाव कराने पड़े। जिसमें रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आरके नेगी को उपाध्यक्ष, मुक्ति शर्मा को सचिव व अभीजीत सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित अधिवक्ताओं का उन्हें बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आभार जताया और कहा कि सभी को साथ में लेकर अधिवक्ताओं की मांगों व समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनका निदान किया जाएगा।

  • विजिलेंस ने रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा पंचायत सचिव

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी की किशनपुरा पंचायत में तैनात पंचायत सचिव मनीष कुमार को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए मौक पर पकड़ा। विजिलेंस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। किशनपुरा पंचायत के एक युवक अपने भाई का प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव मनीष के पास गया। मनीष ने उसका जन्म प्रमाण पत्र दो बना दिया था लेकिन उसे देने से इंकार कर दिया तथा कहा कि उसे जन्म प्रमाण पत्र तभी दिया जाएगा अगर वह 12 सौ रुपये देगा। लेकिन पहले तो व्यक्ति ने पैसा देने के लिए मना किया लेकिन पंचायत सचिव अपनी जिद पर अड़ा रहा और पैसे की मांग करता रहा।

    जिस पर व्यक्ति ने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश व संदीप की अगुवाई में टीम ने योजना तैयार करके व्यक्ति को 12 सौ रुपये लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही उसने सचिव को पैसा दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर रिश्वत के पैसा लेते हुए पकड़ लिया। एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस की टीम ने पंचायत को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत मे ंपेश किया जाएगा।

  • पंजाबः कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के सरदार नगर में एक कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग लगने का मामला सामने आया है, जाहां मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाडियों ने आग पर काबू पा लिया है।

    जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक आशू मोंगा ने बताया कि वह नेस्ले कबाड़ का कोंटरक्टर है और यहां उसका गोदाम है जब मैं गोदाम में आया तो देखा गोदाम में आग लगी थी मैंने मौके पर लोगो को बुलाया और फायर बिग्रेड को काल करके सुचना दी। आग को बुझाने में काफी दिकत हुई इसमें मेरा 5 से 6 लाख का नुकसान हो गया।

    VIDEO देखने के लिए LINK पर CLICK करें

    कोंसलर भरत गुप्ता ने कहा के मेरे वार्ड 18 सरदार नगर में सूचना मिली थी के एक नेस्ले के कबाड़ के कांट्रेक्टर का गोदाम बना हुआ है और उस में आग लगी हुई है, जब हम मौके पर पहुंचे तो आग ने भीषण रूप धार लिया हमने मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। 

    फायर बिग्रेड के अधिकारी सुनील कुमार ने कहा के हमे सूचना मिली थी कि सरदार नगर में आग लगी है हम अपनी गाड़िया लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया आग लगने का कारण अभी पता नही चला।

  • लायसेंसी हथियार जमा कराने की बढ़ी तारीख

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्र धारकों को 25 अप्रैल तक अपने लायसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं। पहले इसके लिए 20 अप्रैल की डेड लाइन थी, जिसे अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सभी शस्त्रधारकों से 25 अप्रैल तक अपने हथियार एवं गोला बारूद नजदीकी पुलिस थानों या फिर अधिकृत डीलर अथवा शस्त्र घर में जमा करवाने को कहा है। 

    25 अप्रैल तक अपने हथियार जमा नहीं करवाने वालों के लाइसेंस कैंसिल करने के साथ ही उनके हथियार जब्त कर लिए जाएंगेI उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र, अर्धसैनिक बल,होमगार्ड,पुलिस कर्मी,राष्ट्रीयकृत- अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सुरक्षा गार्ड और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों पर लागू नहीं होंगे.इसके अलावा राष्ट्रीय राईफल एसोसिएशन के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वालो सदस्यों को भी इन आदेशों से छूट रहेगी।

  •  वरनोह में सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई कार, दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव वरनोह में नील गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक मनप्रीत सिंह निवासी बंगाणा घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह अपने साथी के साथ कार संख्या (एचपी 78 5564)में सवार होकर ऊना की ओर आ रहा था, जब वह गांव वरनोह के पास पहुंचा तो एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां से मनप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जांच शुरू की।