Blog

  • केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी 

    केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी 

    नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये फोन उनके नागपुर स्थित कार्यालय में आया। फोन आने के तुरंत बार उनके स्टॉफ ने महाराष्ट्र पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिस पर कई टीमें आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। 

    जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी के ऑफिस में पहला फोन 11:29 बजे आया। इसके कुछ ही देर बाद 11:35 बजे धमकी देने वाले ने दोबारा से फोन किया। इस पर तुरंत पुलिस को सारी जानकारी दी गई। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मामले में डीसीपी नागपुर राहुल मदाने ने कहा कि तीन फोन कॉल थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक एनालिसिस चल रहा है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया। उनके जहां-जहां कार्यक्रम हैं, वहां पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

  • क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड के ये हिडन चार्जेज, जान लीजिए वरना पछताएंगे

    क्या आप जानते है क्रेडिट कार्ड के ये हिडन चार्जेज, जान लीजिए वरना पछताएंगे

    नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड का चलन देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी बढ़ा है। अगर आप क्रेडिट कार्ड को समझदारी से इस्तेमाल करते हैं तो यह पैसे बचाने में मददगार होते हैं। हालांकि, इन क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ चार्जेज हैं जो बहुत अधिक हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इन चार्जेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

    – कैश एडवांस फीस : क्रेडिट कार्ड से कैश की निकासी को कैश एडवांस कहा जाता है। कई बार जल्‍दबाजी में डेबिट कार्ड की बजाय क्रेडिट कार्ड से भी कैश निकालने की गलती हो जाती है। क्रेडिट कार्ड कंपनियां यूजर को एटीएम मशीन से कैश निकालने की अनुमति देती है, लेकिन इस पर ब्याज ज्यादा लगता है। कैश एडवांस पर इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड का कोई लाभ नहीं मिलता यानी आपको शॉपिंग के बाद जो इंटरेस्ट फ्री ग्रेस पीरियड मिलता है, वो इसमें नहीं मिलता। इस तरह से क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

    – लेट पेमेंट फीस : लेट पेमेंट फीस आमतौर पर आपकी बकाया राशि पर तब लगाया जाता है जब ड्यू डेट तक मिनिमम का भुगतान नहीं किया जाता है। बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां आमतौर पर बकाया राशि के आधार पर लेट पेमेंट फीस वसूलते हैं। बिल की राशि जितनी अधिक होगी उतना ही अधिक लेट फीस होगी।

    – एनुअल मेंटेनेंस चार्ज: एनुअल मेंटेनेंस फीस वह चार्ज होता है जिसे आप क्रेडिट कार्ड कंपनियों को अपना अकाउंट मेंटेन करने के लिए देते हैं। यह फीस साल में एक बार ली जाती है। अलग-अलग कार्ड पर यह फीस अलग-अलग होती है।

    – कैश प्रोसेसिंग फीस : जब आप अपना क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैश नकद में करते हैं तो सामान्यतया कैश प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है. बैंक आपको नेट बैंकिंग, चेक भुगतान और मोबाइल बैंकिंग जैसे अन्य माध्यमों से भी पेमेंट करने की अनुमति देते हैं जिसमें कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाता।

    – रिवॉर्ड रिडेम्पशन फीस : क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट देने का मकसद क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए ग्राहक को प्रोत्साहित करना है। बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम की अलग-अलग सुविधा देता है। एक बार जब आपके पास रिवॉर्ड प्वाइंट जमा हो जाते हैं तो आप बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा के हिसाब से इसी रिडीम कर सकते हैं। लेकिन कई बैक रिवॉर्ड को रिडीम करने के लिए चार्ज लेते हैं।

  • सांसद चौधरी को श्रद्धांजलि देने राहुल गांधी के साथ पहुंचे कई कांग्रेसी नेता, देखें वीडियो

    सांसद चौधरी को श्रद्धांजलि देने राहुल गांधी के साथ पहुंचे कई कांग्रेसी नेता, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह निधन हो गया, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक संतोख सिंह का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ।

    संतोख सिंह चौधरी के निवास स्थान पर राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी साथ मे पहुंचे और उन्होंने परिवार के साथ बैठ दुख की घड़ी को साझा किया। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस की सारी लीडरशिप में प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रधान राजा वडिंग, सुशील कुमार रिंकू, तेजेंद्र बिट्टू, सुरेंद्र चौधरी और भी कई लीडर पहुंचे हुए हैं।

  • पंजाब :भौंकने वाले हिरण का शिकार करने के आरोप में  4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब :भौंकने वाले हिरण का शिकार करने के आरोप में  4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़ वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने आनंदपुर साहिब के पास तड़के करीब 3 बजे एक भौंकने वाले हिरण का शिकार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों में चंडीगढ़ के सेक्टर 9 निवासी अंगद सिंह और पटियाला के एक शिकारी बलराज घुम्मन शामिल हैं। मंडल वन अधिकारी कुलराज सिंह ने कहा कि पिछले पखवाड़े के दौरान दो तेंदुओं के शिकार में उनकी संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए उनकी दो बंदूकों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

  • तीन दोस्तों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या

    तीन दोस्तों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या

    नई दिल्ली: दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है जहां शुक्रवार को दोस्तों से झगड़े के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तारावटी अस्पताल के पास मंडावली हाई निवासी टीटू के रूप में हुई है, जो पहले हत्या और लूट के मामलों में शामिल था।

    जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कहा, ”टीटू का श्रीराम चौक के पास मजबूर नगर कैंप के पीछे पार्क में अपने तीन दोस्तों के साथ कथित तौर पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • मशहूर पंजाबी सिंगर अस्पताल में भर्ती

    मशहूर पंजाबी सिंगर अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में दाखिल है। इस संबंधित जानकारी खुद अफसाना खान ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें सांझा करके दी है।

    अफसाना खान पहली तस्वीर में अस्पताल के बैड पर लेटी नजर आ रही है। तस्वीर में अस्पताल का नाम भी दिख रहा है। एमकेयर अस्पताल, जीरकपुर से सांझी की इस तस्वीर के साथ अफसाना खान ने  ‘Not Well’ लिखा है। 

    दूसरी तस्वीर अफसाना खान ने अपने हाथ की सांझी की है, जिसमें उसके हाथ पर गलूकोज के लिए सूई लगी नजर आ रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि अफसाना खान को क्या हुआ। 

  • सड़क पर पेशाब करना पड़ा भारी, गुप्तांग पर मारी गोली

    सड़क पर पेशाब करना पड़ा भारी, गुप्तांग पर मारी गोली

    अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे पेशाब करने पर अज्ञात बाइक सवारों ने युवक के गुप्तांग पर गोली मार दी, जिससे वह उसी वक्त जमीन पर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल  भर्ती कराया।

    यह है पूरा मामला

    बता दें कि मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के माली नगला का है। जहां बीती देर रात पेशाब कर रहे युवक को अज्ञात बाइक सवारों के द्वारा गोली मार दी गई। गोली युवक के गुप्तांग पर लगी, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे घायल युवक के भाई दिवाकर ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जे एन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया  है।

    पीड़ित ने सुनाई आपबीती

    इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि वह माली नगला में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां उसको पेशाब लगा तो वह पेशाब करने के लिए बाहर आया और जैसे ही वह पेशाब कर रहा था तभी वहां पर बाइक पर सवार अज्ञात 2 लोग आए और आते ही उनके द्वारा उसको गोली मार दी गई जो कि उसके गुप्तांग पर लगी।

    डॉक्टरों ने पुलिस को किया अवगत

    वहीं, मलखान सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर सचिन वर्मा के द्वारा बताया गया कि पुलिस की गैरमौजूदगी में एक घायल युवक उपचार के लिए इमरजेंसी आया था जिस के गुप्तांग पर गंभीर चोट थी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही इस मामले से इलाका पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

  • बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! हथियार और हैंड ग्रेनेड समेत दो काबू

    बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! हथियार और हैंड ग्रेनेड समेत दो काबू

    नई दिल्ली :  गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं । वही दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। दिल्ली की पुलिस ने दो संदिग्धों से हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद किए है। पुलिस ने दो संदिग्धों को छापेमारी के दोरान जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। हैंड ग्रेनेड समेत पुलिस ने संदिग्धों से 3 पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस हथियार भी बरामद किए हैं। 

    जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी के फ्लैट से UAPA के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद भलस्वा डेयरी में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया औऱ वहीं FSL की टीम ने भलस्वा डेयरी के इस घर से खून के कुछ नमूने लिए हैं टीम को किसी की हत्या का अंदेशा है। फिलहाल संदिग्धों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।  

  • स्कूलों में 21 जनवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

    स्कूलों में 21 जनवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ के स्कूलों में 8वीं क्लास तक के छात्रों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़ जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 8वीं तक की क्लास की 21 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। वहीं क्लास 9 से 12वीं तक के लिए स्कूल पिछले निर्देशों के अनुसार ही चलेंगे।

    स्कूल नौ बजे से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सर्दियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को फैसला लिया है। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रहेंगी. वहीं आठवीं तक के शिक्षकों की ड्यूटी चाइल्ड मैपिंग में लगाई गई है, ताकि छुट्टियों में ही सर्वे का काम पूरा करवाया जा सके। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी किए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में लगातार पड़ रही ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं।

  • लिफ्ट में फंसे 12 छात्र, ऐसे बचाई जान

    लिफ्ट में फंसे 12 छात्र, ऐसे बचाई जान

    नोएडा : आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने की खबर सामने आती रहती है, एसी ही एक खबर नोएडा से सामने आई है जहां एक बार फिर लिफ्ट में लोगों की सांसे अटक गई। गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटा-2 क्षेत्र थाना के एसएल टावर में शुक्रवार रात 12 छात्र एक लिफ्ट में फंस गए और उन्हें करीब 20 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका। कमर्शियल बेल्ट स्थित एक कोचिंग संस्थान के इन छात्रों का आरोप है कि घटना के दौरान लिफ्ट का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था। छात्रों ने कहा कि उन्होंने लिफ्ट में फंसने के बाद शोर मचाया और अलार्म का बटन दबाया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। 

    उन्होंने बताया कि लिफ्ट में मौजूद छात्रों ने मोबाइल से कॉल कर संस्थान के शिक्षक एवं पुलिस को इसकी जानकारी दी। बीटा -2 थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल ने वहां पहुंचकर छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के परिजन या कोई छात्र इस मामले में शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।