Blog

  • दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि ग्रामीण विकास बैंक अपने भवन में स्थानांतरित

    दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि ग्रामीण विकास बैंक अपने भवन में स्थानांतरित

    ऊना/सुशील पंडित: दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि ग्रामीण विकास बैंक समिति धर्मशाला की ऊना शाखा को आज अपने भवन में स्थानांतरित किया गया। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठनिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त मौके पर ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, निदेशक मनोहर लाल शर्मा, निदेशक अरविंद चक्रवर्ती, ऊना शाखा प्रबंधक जसवंत सिंह, गगरेट शाखा प्रबंधक राज कुमार, अंब से नरेंद्र सिंह, हरोली से कृष्ण पाल सिंह, दौलतपुर से सुशील कुमार, ईसपुर से सर्वजीत सिंह, बंगाणा शाखा से हरपीत सिंह, पर्यवेक्षक सुरजीत कौर, जिला कांग्रेस के महासचिव राजेश चौधरी, जिला सचिव तिलकराज सैणी, ब्लॉक कांग्रेस ऊना के महासचिव शिव कुमार सहोड़, रनदीप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, सचिव कर्ण सिंह डंगोली भी उपस्थित रहे।
    इस मौके पर बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने बताया कि बैंक के विकास के लिए शीघ्र नई शाखाएं भी खोली जाएंगी। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति धर्मशाला के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया का बुक्का देकर स्वागत किया।
  • उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

    उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नंगनोली में राजीव भवन का लोकार्पण करंेगे। तदपश्चात 9ः30 बजे पंजावर में व 10 बजे पंडोगा में पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री प्रातः 10ः30 बजे रावमापा पंडोगा में बनने वाले छः कमरों की आधारशिला भी रखेंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रातः 11ः15 बजे बढे़ड़ा में पेयजल योजना, 11ः30 बजे पहाड़ियां(बढे़ड़ा) में टयूबवैल, दोपहर 12 बजे कांगड़ में रेन शेल्टर, 12ः15 बजे लोअर कांगड़ में टयूबवैल, 12ः30 बजे रोड़ा में पेयजल योजना, दोपहर 1 बजे सैंसोवाल में टयूबवैल नं 70, व 1ः30 बजे समनाल में टयूबवैल नं 84 व 2 बजे हरोली में टयूबवैल नं 85 का लोकार्पण करेंगे। 
    उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 2ः15 बजे रावमापा हरोली में आउटडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। 3 बजे कुठारबीत रेन शेल्टर व 3ः30 बजे ग्राम पंचायत हीरां के धुग्गे में टयूबवैल का लोकार्पण करेंगे। सायं 4ः30 बजे लालूवाल में पेयजल योजना के सुधारीकरण कार्य तथा सांय 5 बजे गोंदपुर जयचंद में बिजनस प्रोमोशन सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त 5ः30 बजे गुरूपलाह में टयूबवैल नं 61 और बाथू में टयूबवैल नं 54/पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 9 सितम्बर को हरोली विस के तहत गांव खड्ड में बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।
  • सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद

    सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए अभ्यर्थी की लम्बाई 168 से अधिक और वज़न 56 किलोग्राम से 68 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 12,400-16,500 रूपये से 19 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • जालंधर : शिवसेना ने मास्टर सलीम के खिलाफ एसएसपी को दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधर : शिवसेना ने मास्टर सलीम के खिलाफ एसएसपी को दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधर : मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम हमेशा ही विवादों में फंसे रहते है। अब उनके साथ जो नया विवाद जुड़ा है उससे उनको राहत नहीं मिल रही। हाल ही में मास्टर सलीम ने माता चिंतपूर्णी को लेकर बोल दिया था। जिसको लेकर हिंदू संगठन उनके खिलाफ हो गए थे। हिंदू संगठनों के रोष को देखते हुए मास्टर सलीम ने कल कुछ हिंदू नेताओं के साथ माता चिंतपूर्णी के दरबार में माफी मांग ली थी। लेकिन कुछ हिंदू संगठन अभी भी उसकी माफी को नही मान रहे हैं। शिव सेवा उद्धव बाला साहिब ठाकरे के सदस्योंं ने एसएसपी को एक कंप्लेंट देकर मास्टर सलीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही।

    इस बारे में बात करते हुए शिव सेवा उद्धव बालासाहिब ठाकरे के प्रवक्ता ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ पहले भी कई ऐसे गायक बोल देते और बाद में माफी मांग लेते है। लेकिन इस बार माफी नहीं दी जाएगी बल्कि कानून के तहत जो भी सजा होगी वह मास्टर सलीम को दिलवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार मास्टर सलीम विवादों में रहते हैं और हमेशा ही सनातन धर्म के खिलाफ कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं। कुछ हिंदू संगठनों द्वारा उनको माफी दी, पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ संगठन उनको माफी दे दे। लेकिन हम इस बार माफी नहीं देंगे और उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा एक उदाहरण पेश करेंगे।

  • पंजाबः शीशे तोड़कर गाड़ियों की बैटरियां लेकर चोर हुए फरार

    पंजाबः शीशे तोड़कर गाड़ियों की बैटरियां लेकर चोर हुए फरार

    पटियालाः शहर में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठते जा रहे हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ देते हैं और गाड़ियों की बैटरियां चुरा लेते हैं। दुकानदारों में भी भय का माहौल देखा जा रहा है। वे पुलिस प्रशासन से अपील करते नजर आ रहे हैं कि पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए।

    काफी समय से लोग साईं मार्केट में अपने वाहनों की मरम्मत कराने आते हैं और दुकानदारों के यहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आप देख सकते हैं कि चोरों ने किस तरह गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। वे गाड़ी की बैटरियां चुराकर भाग जाते हैं। प्रशासन को चोरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को नुकसान न हो। बातचीत के दौरान दुकानदार ने बताया कि चोर छह गाड़ियों की बैटरी निकाल कर भाग गये।

  • पंजाबः KBC में 7 करोड़ के सवाल पर चूके जसकरण 

    पंजाबः KBC में 7 करोड़ के सवाल पर चूके जसकरण 

    अमृतसरः अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन 7 करोड़ के सवाल पर पंजाब के जसकरण सिंह चूक गए। वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए और एक करोड़ जीतकर लौटे हैं। जसकरण सिंह तरनतारन के खालड़ा गांव के रहने वाले हैं। बेशक 21 साल के जसकरण 7 करोड़ जीतने का खिताब अपने नाम न कर पाए , लेकिन कौन बनेगा करोड़पति सीजन-15 का पहले प्रतिभागी हैं जिसने 1 करोड़ की बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल की है।

    जसकरन से 7 करोड़ के लिए सवाल पूछा गया था कि पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को हिरन के अभिशाप के कारण 100 वर्षों तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?। इसके लिए जसकरण को क्षेमधुरति, धर्मदत्त, मीताध्वज, प्रभंजना जैसे 4 ऑप्शन दिए गए थे। जसकरण ने सवाल के जवाब पर पहले काफी मंथन किया, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह सही जवाब नहीं दे पाएंगे तो उन्होंने हॉट सीट के सामने बैठे बिग-बी से कहा कि वह गेम को क्विट करना चाहते हैं।

    अमिताभ बच्चन ने गेम के नियमों के अनुसार उन्हें क्विट तो करने दिया, लेकिन उनसे फिर पूछा गया कि दिए गए ऑप्शन में से आप एक को चुनते तो वह क्या होता?। इसके जवाब में जसकरण ने गलत ऑप्शन को चुना। अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर आप यह ऑप्शन चुनते तो आप एक करोड़ भी गंवा देते। प्रश्न का सही उत्तर प्रभंजना है। जसकरण बताते हैं कि KBC में जाने की उनकी कोशिश 4 सालों से लगातार जारी थी। टेस्ट में उनकी रिजेक्शन हो जाती।

    लेकिन उम्मीद ने उन्हें हारने ना दिया। इस साल वह KBC के मंच तक पहुंच गए। फास्टेस्ट फिंगर राउंड पास कर जब बिग-बी के सामने पहुंचे तो वे एहसास अलग था। जसकरण ने बताया कि वह UPSC की तैयारी भी साथ कर रहे हैं। अगले साल उनका पहला अटैम्प्ट होगा। UPSC व KBC की तैयारी एक साथ ही चली। हिस्ट्री, जियोग्राफी, करंट अफेयर और आर्ट एंड कल्चर के अलावा स्पेस कुछ ऐसे विषय थे, जिनकी तैयारी वह UPSC व KBC में एक साथ कर रहे थे।

  • हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

    हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली उत्सव-2023 की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार हरोली उत्सव 2023 8 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करें। जिस विभाग को जो कार्य का जिम्मा सौंपा गया है उसे बखूवी से निभाएं।
    उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव की शुरूआत एक भव्य शोभा यात्रा निकाल कर की जाएगी जिसमें विभिन्न वाद्यय यंत्र और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, मटका-तोड़, रस्सा-कस्सी, बेवी-शॉ, फैशन-शॉ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। एसडीएम हरोली ने बताया कि उत्सव में एक मैगा गिद्दा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में जिला की महिलाओं द्वारा गिद्दा डाला जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • जालंधरः SHO नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर का आया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर का आया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पत्नी का आरोप नवदीप सिंह के खिलाफ की जा रही है सियासत

    जालंधर, ENS: ढिल्लों ब्रदर्स के ब्यास दरिया में छलांग लगाने के मामले में जहां आज डीजीपी गौरव यादव द्वारा एसएचओ नवदीप सिंह को डिसमिस करने के आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एक नया मोड़ सामने आ गया। इस मामले एसएचओ नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर मीडिया के सामने आई है। जहां उन्होंने ढिल्लों ब्रदर्स मामले को लेकर कई बाते मीडिया के समक्ष रखी है। सुखविंदर कौर ने इस मामलें में नवदीप के फरार होने के मामले में खुलासा किया है। सुखविंदर कौर ने बताया कि नवदीप सिंह के लापता होने की सूचना उसने 3 दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि उनके पति के खिलाफ इस केस में सियासत की जा रही है।

    इस दौरान सुखविंदर कौर ने कहा कि ढिल्लों ब्रदर्स ने थाने में महिला कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की थी। वहीं उन्होंने थाने में कैमरे बंद होने के मामले में कहा कि उनके पति ने इस केस से पहले ही अधिकारियों को बता दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ढिल्लो ब्रदर्स केस में उसके ब्यास दरियां पर उनके साथ मौजूद उनके दोस्तों से पूछताछ की जाए। सुखविंदर कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके पति नवदीप सिंह ने ढिल्लों ब्रदर्स की पिटाई की थी तो उनके पिता ने मेडिकल क्यों नहीं करवाया, पुलिस अधिकारी से क्यों नहीं मिले या प्रेस वार्ता क्यों नहीं करवाई। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डीजीपी गौरव यादव के साथ मुलाकात करेंगी। 

  • पंजाब : 15 किलो हेरोइन सहित एक काबू

    पंजाब : 15 किलो हेरोइन सहित एक काबू

    अमृतसर :  पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 15 किलो हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ लवली के तौर पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था जिसे रास्ते में ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी गुरदासपुर की ओर से नशे की खेप लेकर सफेद कार में आ रहा था।

    इस दौरान जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उसे रुकने का इशारा किया तो वह भाग गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। मौके पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो हेरोइन की खेप बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवा कर सप्लाई करता है। पुलिस द्वारा अब अन्य जानकारी इकट्ठा की जा रही है।  

  • 8 से 10 सिंतबर तक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगें बंद, धारा 144 लागू

    8 से 10 सिंतबर तक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगें बंद, धारा 144 लागू

    नई दिल्लीः दिल्ली में जी-20 समिट के लिए तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। DMRC की तरफ से बताया गया है कि 8 से 10 सितंबर तक तीन दिन के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवा सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से शुरू होगी। 9 और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने की सुविधा नहीं होगी। हालांकि, 8 से 10 सितंबर तक अन्य सभी मेट्रो स्टेशन आम नागरिकों के लिए पूर्व की तरह खुले होंगे। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। 6 बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य तौर से चलेगी।

    इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने (DMRC)के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार को एक खत लिख आग्रह किया था कि 8, 9 और 10 सितंबर को मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू की जाएं। इससे जी 20 समिट के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को आने-जाने में मदद मिलेगी। जी-20 समिट को लेकर दिल्ली को कंट्रोल जोन घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है। 8, 9 और 10 दिन दिनों तक सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल, सरकारी से लेकर निजी दफ्तर, दुकान, बाजार सब बंद रहेंगे।  दिल्ली में 15 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही 29 अगस्त से लेकर 12 सितंबर तक आसमान में उड़ने वाली वस्तुओं पर रोक लगी रहेगी। चिकित्सा सेवा को छोड़कर किसी भी डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

    यूं तो 9 और 10 सितंबर को अभी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सेवा प्रभावित रहने की बात कही गई है। हालांकि, अगर सुरक्षा एजेंसियों को जरुरत महूसस हुई तो कुछ अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी सेवाओं में बदलाव किया जा सकता है। नई दिल्ली जिले में पड़ने वाली तीन मेट्रो स्टेशनों को छोड़ अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध होगी। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और राम कृष्ण आश्रम मार्ग पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर की सुबह 4 बजे से लेकर 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नहीं रहेगी।

    राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 समिट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो सेवाओं के सामान्य संचालन में सहयोग करें। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वो सभी आवश्यक गाइडलाइन का पालन करें। इस बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (ट्रैफिक), एसएस यादव ने कहा, ‘हमने नागरिकों से अपील की है कि वो इंडिया गेट और कर्त्व्य पथ क्षेत्र में पिकनिक या टहलने के लिए ना जाएं। सिर्फ नई दिल्ली और एनडीएमसी को नियंत्रित जोन में रखा गया है। बस सर्विस और मेट्रो सर्विस जारी रहेंगे। प्रगति मैदान और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सेवा प्रभावित होगी।