Blog

  • पंजाब : मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

    पंजाब : मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

    पठानकोट/अनमोल: पठानकोट के मोहल्ला अमरूदों वालियां झुग्गियों में बने शिव मंदिर में पूजा कर रही महिलाओं को एक सिरफिरे व्यक्ति ने वहाँ से भगा दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह मंदिर में बैठ कर पूजा कर रही थी कि इतने में एक व्यक्ति अपने हाथों में तलवारें लिये हुए वहां पर पहुंच गया और उसने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पूजा बंद करवा दी। इसके बाद उसने मंदिर में लगे हुए पेड़ पौधों को भी काट डाला। व्यक्ति ने मंदिर में आकर बेअदवी की है, उसके के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जानी चाहिए। 

    बीती रात मंदिर में हुई वेअदवी की घटना के बाद पूजा कर रही महिलाओं में दहशत का माहौल है। महिलाओं ने कहा की उनकी जान को भी खतरा है। उस व्यक्ति के दोनों हाथों में तलवारें देख कर वहां पर मौजूद महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उक्त व्यक्ति पर कड़ी कानूनी करवाई की मांग  की है ।

  • पंजाबः आज हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः आज हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर आज अमृतपाल सिंह भारी इकट्ठ के साथ थाना का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान अमृतपाल सिंह के समर्थकों की पुलिस से साथ झड़प भी हुई। जिसमें एसएसपी सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ सिख भी इस झड़प में घायल हुए है। इस हिंसा के बाद एसएपी ने तूफान की रिहाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है।

    तूफान को लेकर अमृतपाल सिंह द्वारा पेश किए गए सबूते के आधार पर उसे रिहा किया जा रहा है। लेकिन तूफान की रिहाई कल होगी। वहीं अमृतपाल सिंह ने आज हुई हिंसा को लेकर पुलिस को चेतावनी दे दी है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि आज जो कुछ भी हुआ है, अगर इस घटना को लेकर पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की या उनको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की तो उसके बाद प्रशासन उस घटना का जिम्मेदार होगी। इस घटना के संबंध में और लवप्रीत को लेकर पुलिस से लिखित रूप में पत्र लिया जाएगा। अमृतपाल ने बताया 21 सिख इस घटना में घायल हुए है। हालांकि कुछ सिखों को नजरबंद किया गया है। 

  • जालंधरः इस इलाके में आया सांबर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में आया सांबर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पिछले काफी समय से सांबर के रिहायशी इलाकों में आने के मामले सामने आ रहे है। सांबर के रिहायशी इलाकों में पाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आज शहर के नजदीक पड़ते गांव दो घड़ी में सांबर के आने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में कुत्तों से बचकर सांबर भागता हुआ आ गया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

    बताया जा रहा है कि सांबर यहां एक फैक्ट्री के सामने एक प्लाट में घुस गया। जिसके बाद लोगों ने सांबर को कुत्तों से बचाया। स्थानीय लोगों ने सांबर के इलाके में आने की सूचना जंगलात विभाग को दी। वहीं जंगलात विभाग के प्रदीप शर्मा मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सांबर को काबू कर साथ ले जा रहे है और उसे चौहाल के जंगलों में छोड़ने के लिए भेजा जाएंगा। हालांकि इस दौरान किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

  • पंजाबः छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में ना बिठाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    पंजाबः छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में ना बिठाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी/मार्च-2023 में होने वाली पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की फीस में गड़बड़ी पाए जाने के कारण की परीक्षाओं में ना बिठाए जाने का नोटिस लिया है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर प्रभावित विद्यार्थियों के कीमती समय को बर्बाद होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है।

    बैंस ने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों ने उनके ध्यान में लाया कि उन्होंने अपने-अपने विद्यालयों में काफी पहले बकाया फीस जमा कर दी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बोर्ड के खातों में फीस जमा नहीं की थी या कम जमा करायी थी जिसमें उनकी कोई गलती नहीं है। शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि यह बहुत गंभीर चूक है और छात्रों को सजा देना सही नहीं है। बैंस ने बोर्ड अध्यक्ष से कहा कि किसी भी छात्र को पेपर देने से न रोका जाए और चूक के लिए जिम्मेदार स्कूलों या शिक्षकों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाए और उन्हें सूचित किया जाए।

  • आटोमोटिवस कंपनी के कैशियर पर 1.97 लाख रुपये जमा न करवाने का आरोप, मामला दर्ज

    आटोमोटिवस कंपनी के कैशियर पर 1.97 लाख रुपये जमा न करवाने का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला उन्नाव के अंतर्गत आते कस्बा झलेड़ा में एक निजी फर्म आटोमोटिवस कंपनी में तैनात कैशियर ने करीब 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए बल्कि फरार हो गया हैं। कंपनी के प्रबंधक आरोपित कैशियर से बार-बार संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर लिया। अब कंपनी ने करीब दो लाख रुपए की राशि को लेकर फरार होने पर उसके खिलाफ ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई हैं। आरोपित कैशियर अमन रायजादा पुत्र संदीप राज सिंह निवासी भदसाली, तहसील हरोली के के विरुद्ध पुलिस ने कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना से सटे गांव झलेड़ा में एक निजी आटोमोटिवस कंपनी में हरोली क्षेत्र के भदसाली गांव का अमन रायजदा पिछले कुछ माह से कैशियर के पद पर तैनात था। कंपनी का कैश उसके पास जमा होता था। लेकिन अब वह कार्यालय में नहीं आ रहा हैं। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि कंपनी में कार्यरत अमन रायजादा पिछले दो माह से कंपनी में काम पर नहीं आ रहा है। कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए हैं। इससे पहले भी अमन रायजादा को 35 हजार रुपये कैश की गड़बड़ी के चलते हेड ऑफिस नगरोटा बगवां कांगड़ा में दिसंबर माह में बुलाया गया, लेकिन वह हैड ऑफिस नहीं पहुंचा था। जबकि अमन ने स्वयं झलेड़ा में आकर कंपनी का कैश जमा कराने की बात कही थी। लेकिन पैसे जमा नहीं करवाए गए। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि मैंने व कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बहाने बना कर ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • हरोली न्यूज कल्ब ने डिप्टी सी एम मुकेश अग्रिहोत्री को किया सम्मानित 

    हरोली न्यूज कल्ब ने डिप्टी सी एम मुकेश अग्रिहोत्री को किया सम्मानित 

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली न्यूज़ क्लब की ओर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष संजीव दत्ता की अगुवाई मे सुनील जसवाल, मुकेश कुमार, विकास, राहुल गौतम, एम के जसवाल व मोहित पाठक ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश का पहला डिप्टी सीएम बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। हरोली न्यूज़ क्लब के सदस्यों ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने राजनितिक कैरियर को जिस तरह हरोलीवासिओं की सेवा मे लगाया हुआ है।

    वही हरोली की जनता ने भी लगातार 5 बार अपना प्रतिनिधित्व करने का उन्हें मौका दिया है। जोकि मुकेश अग्निहोत्री के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, प्रदेश कमेटी के सचिव सतीश बिटटू व अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिटटू सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर असीन पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने क्लब पदाधिकारियों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासत किया कि पत्रकारों की हर उच्चत मांग को पूरा करने का हरसम्भव प्रयास किया जाएगा।

  • जालंधरः इस इलाके में दुकान से पैसे चुराता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में दुकान से पैसे चुराता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में चोरी और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह भीड़-भाड़ वाले बाजार में दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अड्डा होशियारपुर चौक के पास से सामने आया है। जहां लुटेरे ने साहिब दयाल एंड संस पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में काम करने वाले लड़के ने उसे देख लिया और शोर मचाया दिया।

    जिसके बाद चोर वहां से वारदात को अंजाम दिए बगैर भाग गया। चोर टांडा फाटक के पास पहुंचा ही था कि पीछा करते दुकान में काम करने वाले लड़के ने साथियों सहित उसका पीछा करके उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उक्त लुटेरे की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते दुकान के मालिक दीपक ने बताया कि वह खाना-खाने के लिए घर गए हुए थे।

    कुछ समय बाद वह दुकान पर वापस आए तो देखा कि दुकान के बाहर काफी हल्ला हो रहा था। उन्होंने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो लोगों ने एक चोर काबू किया हुआ था। जो दुकान में तिजौरी का ताला तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। काबू किए गए चोर ने वारदात कबूल कर ली है। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई है। दीपक ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। 

  • फायर ब्रिगेड की 3 गाडियों ने  जलने से बचाया 20 लाख का पोल्ट्री फार्म 

    फायर ब्रिगेड की 3 गाडियों ने  जलने से बचाया 20 लाख का पोल्ट्री फार्म 

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के गांव अरनियाला में गुरुवार दोपहर को  जंगल में लगी भीषण आग से 2  पोल्ट्रीफार्म घिर गए थे । चारों ओर फैली आग को बुझाने के लिए ऊना से 2 फायर गाडियां  ब  टाहलीवाल से 1 फायर गाड़ी के दल बल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से आशीष ठाकुर के 2 पोल्ट्री फार्म जलने से बचाए गए है ।  20 लाख की संपति बचाई गई। आशीष ठाकुर ने कहा कि  फायर ब्रिगेड कि टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया है। और पोल्ट्री फार्म सुरक्षित बचाएं गए है। उन्होनें फायर बिग्रेड विभाग का धन्यवाद किया है। केंद्र प्रभारी नितिन धीमान ने कहा कि 2  पोल्ट्री फार्म को आग से सुरक्षित बचा लिया गया है।

  • शादी समारोह से निकल रही गाड़ी से टकराई कार, दुल्हन के भाई सहित तीन घायल 

    शादी समारोह से निकल रही गाड़ी से टकराई कार, दुल्हन के भाई सहित तीन घायल 

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के तहत डोहगी में एक शादी समारोह से निकल रही गाड़ी जैसे ही मेन रोड पर पहुंची तो पीछे से आ रही कार ने उसे हिट कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई । मारपीट में दुल्हन के भाई व दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने दुल्हन के भाई की शिकायत पर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में निर्मल कुमार निवासी तनोह ने बताया कि मामा की बेटी की शादी में शामिल होने वह बंगाणा गया हुआ था। निर्मल ने बताया कि शादी का आयोजन डोहगी के एक होटल में रखा हुआ था। होटल में खाना खाने के बाद सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में विदाई के लिए मामा के घर जा रहे थे। दुल्हन के भाई ने अपनी गाड़ी घर की ओर मोड़ी। इसी दौरान ऊना की ओर आ रही एक कार संख्या ( पीवी 24 वी 6370) के साथ टक्कर हो गई। कार की टक्कर को लेकर पंजाब कार में सवार युवकों ने ग्रिपों व तलवार से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में व्यास देव नीतीश मारपीट में घायल हुए हैं। मामले को लेकर बंगाणा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया ऐलान

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया ऐलान

    अमृतसरः अजनाला में अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर खालिस्तानी समर्थकों ने थाना का घेराव किया है। अमृतपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को तूफान की रिहाई को लेकर आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस ने मनरेगा व्यक्ति के बयान पर उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

    इस अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन का बयान सामने आया है। हमले के बाद दबाव में आई पंजाब पुलिस ने आरोपी तूफान को रिहा करने का ऐलान कर दिया।पुलिस कमिशनर जसकिरन सिंह ने कहा कि तूफान की बेगुनाही के पर्याप्त सबूत उन्होंने हमें दिए है। एसआईटी का गठन कर दिया गया है जो इस मामले की जांच करेंगे। 

    अमृतसर रूरल के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के साथ सहमति बन गई है। अमृतपाल व समर्थकों की तरफ से जो एविडेंस दिए गए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि तूफान घटनास्थल पर था ही नहीं। उसे शुक्रवार को कोर्ट में एप्लीकेशन देकर रिहा कर दिया जाएगा। अमृतपाल सिंह ने कहा है कि जब तक पुलिस लिखित बयान नहीं देती, वे पीछे नहीं हटेंगे। लिखित देने के बाद थाना खाली किया जाएगा। लेकिन अजनाला में वे केस रद्द होने तक डटे रहेंगे।