Blog

  • Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मोगा : युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार युवक का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह निवासी उतराखंड के तौर पर हुई है। युवक जीरा रोड की गली नम्बर तीन में युवक नेस्ले की कंटीन में काम करता था। मृतक अपने परिवार सहित यहां पर किराए के मकान में रहता था।

    मिली जानकारी के अनुसार परिवार वाले जब सुबह उठे तो देखा की धर्मेंद्र सिंह की लाश पंखे के साथ लटक रही थी। जिसके बाद पुलिस और कंटीन मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के बयान लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Amrinder Gill ने Social Media पर शेयर की पोस्ट, चिंता में Fans

    Amrinder Gill ने Social Media पर शेयर की पोस्ट, चिंता में Fans

    जालंधर: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता अमरिन्दर गिल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए एक बुरी खबर शेयर की। दरअसल, अमरिंदर गिल ने रिपुतपन सिंह गिल (रिपन) के निधन की पोस्ट शेयर की है। अपनी पोस्ट शेयर करते हुए अमरिंदर ने लिखा, ‘भाई आपकी हमेशा याद आएगी।’ वहीं सिंगर की इस पोस्ट में चिंता में आए फैंस ने कॉमेंट्स की झड़ी लगा दी है।

    बता दें कि अमरेंद्र गिल अपने गानों और अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म “दारू ना पींदा होवे” का पोस्टर शेयर किया था। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी अमरिंदर अपने फैंस को कई हिट गाने दे चुके हैं।

  • Punjab: सिंह साहिबानों ने संभाला ग्रंथि का ओहदा, लिया हुकमनामा, देंखे वीडियो

    Punjab: सिंह साहिबानों ने संभाला ग्रंथि का ओहदा, लिया हुकमनामा, देंखे वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दो सिंह साहिबान ज्ञानी केवल सिंह और ज्ञानी परविंदरपाल सिंह ने नए ग्रंथि के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। जिसके बाद सबसे पहले उन्होंने हुकमनामा लिया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, कमेटी के अध्यक्ष, निहंग सिंह संगठनों, पंथों व मंडली सोसायटियों ने भाग लिया।


    5 जुलाई को शिरोमणि कमेटी की आंतरिक कमेटी की बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब में पंच प्यारों की सेवा कर रहे ज्ञानी केवल सिंह और बटाला के कथावाचक ज्ञानी परविंदरपाल सिंह को ग्रंथि नियुक्त किया गया। इस संबंध में 1 जुलाई को तख्त साहिब के जत्थेदारों और सिंह साहिबों द्वारा विभिन्न उम्मीदवारों का परीक्षण लिया गया था, जिसमें से सिफारिश के अनुसार दो ग्रंथी सिंह नियुक्त किए गए थे।

  • Punjab: Hotel में युवती से 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    Punjab: Hotel में युवती से 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 7  के अंतगर्त आते इलाके में शादी का झांसा देकर युवती को होटल में ले जाकर युवक ने दोस्त के साथ मिलकर गैंग रेप किया। आरोप है कि है कि आरोपियों ने युवती की न्यूड वीडियो भी बनाई। किसी तरह उन युवकों से पीछा छुड़वा कमरे का ताला खोल युवती अपने घर लौटी। घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को पीड़िता रानी (काल्पनिक) ने कहा कि वह नेशनल इंडस्ट्रीज E-127, फेस-4 मैट्रो रोड पर काम करती है।

    उसी कंपनी में आरोपी कुलदीप भी काम करता था। कुलदीप से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। शादी के झांसे में कुलदीप उसे 27 मई को अपने दोस्त मनी उर्फ रमन को साथ किसी होटल में ले गए। उन्होंने उसके जबरदस्ती कपड़े उतार कर वीडियो बनाई। युवती के विरोध करने पर उन लोगों ने उससे मारपीट कर बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि वह किसी तरह दरवाजे की चाबी लेकर ताला खोल होटल से भाग अपने घर आई। पीड़िता मुताबिक दोनों आरोपी अभी फरार है। थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा IPC 376D,506 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Jalandhar : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    Jalandhar : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    जालंधर,ENS : 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा पत्नी महिंदर कुमार निवासी जिंदा रोड मकसूदां के तौर पर हुई है। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जल्द ही पति के बयानों पर अगली कार्रवाई करेगी।

     थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात एएसआई शाम लाल ने बताया कि मृतका अपने परिवार के साथ जिंदा रोड, चक्की वाली गली मकसूदां में रहती थी। पूजा का पति मकसूदां सब्जी मंडी में फलों का थोक विक्रेता है। घटना के समय वह काम पर गया हुआ था।

    मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मंदिर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात परिवार सिविल अस्पताल में पहुंच गया था। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: दिन दहाड़े पंप पर Petrol डलवाने आए युवकों ने Gun Point पर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab: दिन दहाड़े पंप पर Petrol डलवाने आए युवकों ने Gun Point पर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    बठिंडाः जिले में अज्ञात लुटेरों द्वारा दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर कस्बा भुच्चो मंडी से तुंगवाली रोड पर गांव के किनारे पेट्रोल पंप को लूटने के प्रयास किया। जहां बाइक सवार 3 लुटेरे बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। उसके बाद लुटेरों ने सेल्समैन से लूट का प्रयास किया। लेकिन सेल्समैन ने भागकर अपनी जान बचाई ली। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी देते हुए पंप के मैनेजर कुलदीप कुमार ने बताया कि एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर 3 युवक आए। जिनका मुंह बंधा हुआ था। वह पेट्रोल डलवाने के लिए रुके और वह पेट्रोल डलवाने लगे पैसे देने के बाद पेट्रोल कर्मी को पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी पैसे छिनने की कोशिश की। परंतु पेट्रोल कर्मी मौके से भाग गया। पंप पर पेट्रोल लेने आ रही अन्य गाड़ियों को देखकर लुटेरे मौका देखकर वहां से भाग निकले। कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके साथ पहले भी तीन बार लूट हो चुकी है। पंप के मालिक सतीश कुमार ने कहा कि वे जान-माल का नुकसान होने से बच गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। भुचो चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  • मातम में बदली खुशियां, 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौ’त

    मातम में बदली खुशियां, 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौ’त

    सरायकेला : झारखंड के सरायकेला जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौत हो गई है। मामला जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि बारात बांधडीह गांव प्रवेश करने ही वाली थी कि बारातियों से भरी बस की छत पर बैठे 4 बाराती 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गए।

    घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को रात में ही इलाज के लिए रिम्स में भेजा गया है।

    वहीं घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, 2 इंटर-स्टेट हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वी़डियो

    Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, 2 इंटर-स्टेट हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वी़डियो

    अमृतसरः पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा के दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार करके बड़ी साजिश को नाकाम किया है। मामले की जानकारी देते हुए SSOC की टीम ने बताय कि उक्त तस्कर हथियारों की खेप पहुंचाने आए थे, लेकिन रेलवे स्टेशन से हथियारों के साथ दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को SSOC अमृतसर को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से हथियारों की तस्करी की सूचना मिली थी कि आतंकी लंडा के दो साथी हथियार डिलीवरी के लिए पहुंचद रहे हैं।

    जिसके बाद SSOC अमृतसर द्वारा जाल बिछाया गया। SSOC की टीम रेलवे स्टेशन के निकास द्वार पर बने चेक पोस्ट पर बैठ गई। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार जैसे ही आरोपी पहुंचे, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। SSOC की टीम ने नए नियमों के अनुसार उनकी वीडियोग्राफी की और जांच के दौरान आरोपियों के पास से 6 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल पंजाब पुलिस ने आरोपियों और इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं।

    एक की पहचान तरनतारन के गांव ठोठियां निवासी बलजीत सिंह के बेटे सुमितपाल सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान गांव छब्बा निवासी कुलतार सिंह के बेटे अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के तार जेल से जुड़े हैं। जेल में बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह लड़ा ने उन्हें हथियार पहुंचाने का आदेश दिया था। जिसके बाद जेल से ये आदेश आरोपियों तक पहुंचा था। हथियारों की यह खेप मध्य प्रदेश से लाई गई थी। पंजाब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे-पीछे के लिंकेज की जांच कर रही है।

  • TV सीरियल देखने पर 30 बच्‍चों को सुनाई मौ’त की सजा

    TV सीरियल देखने पर 30 बच्‍चों को सुनाई मौ’त की सजा

    नई दिल्ली : नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाह सरकार ने 30 नाबालिग छात्रों को सरेआम गोली मार दी। इन छात्रों पर आरोप था कि उन्होंने साउथ कोरिया में बने सीरियल देखे थे, जिन्हें कोरियन ड्रामा या के-ड्रामा कहा जाता है। कोरियाई अखबार के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है जिसकी जानकारी अब सामने आई है। इस वर्ष की शुरुआत में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंंग उन ने दक्षिण कोरिया को अपना दुश्मन नंबर एक घोषित किया था. वह दक्ष‍िण कोर‍िया से इतना खफा रहता है क‍ि उसके टीवी शोज देखना, वहां के गाने सुनना अपराध घोषित क‍िया हुआ है।

    उत्‍तर कोर‍िया में दक्ष‍िण कोर‍िया का ‘के-ड्रामा’ टीवी पर प्रसार‍ित नहीं क‍िया जाता। लेकिन फ‍िर भी कुछ तस्‍कर पेन ड्राइव में उसे लेकर आते हैं और बच्‍चों को महंगी कीमतों पर बेचते है। बच्‍चों को ये पसंद आता है, इसल‍िए वे देखना पसंद करते है। साउथ कोरिया के स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक छात्रों ने पेन ड्राइव में स्टोर किए गए कई साउथ कोरियान ड्रामा देखे थे।

    इन पेन ड्राइव्स को पिछले महीने सिओल से गुब्बारों के जरिए नॉर्थ कोरिया भेजा गया था। नॉर्थ कोरिया के दिसंबर 2020 में लागू हुए रिएक्शनरी आइडियोलॉजी एंड कल्चर रिजेक्शन एक्ट के तहत साउथ कोरियन मीडिया को लोगों तक पहुंचाने वाले को मौत की सजा और देखने वालों के लिए 15 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

  • कबूतरबाजों पर WildLife सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कबूतरों को कराया मुक्त

    कबूतरबाजों पर WildLife सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कबूतरों को कराया मुक्त

    अबोहरः वन्य जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने ओपन सेंच्युरी ऐरिया के गांवों में घरों में कबूतरों व अन्य पक्षियों को कैद करके रखने वालों पर आज कार्रवाई करते हुए पिंजरों में कैद पक्षियों को छुड़वाया और उन्हें भविष्य में इस प्रकार से इन्हें कैद करके ना करने की हिदायत दी। विभाग के अबोहर ब्लाक अधिकारी कुलवंत सिंह व उनकी टीम ने रविवार की शाम गांव बिश्रपुरा में जाकर छापेमारी की तो देखा कि वहां के कुछ युवकों ने सफेद कबूतरों को अपने घरों में पिंजरों व खुड्डों में डालकर कैद किया हुआ था, जिनको उनकी टीम ने छुडवाते हुए खुले आसमान में छोड़ दिया और कबूतरों को बंधक बनाकर रखने वाला सारा सामान जब्त कर लिया।

    कुलवंत सिंह ने बताया कि कि ओपन सेंच्युरी ऐरिया में किसी भी पक्षी या वन्य प्राणी को अपने घरों में कैद करके नहीं रखा जा सकता। उन्हें गांव के ही कुछ लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक सफेद कबूतरों को बंधक बनाकर रखते हैं। जिस पर उनकी टीम ने यह कार्रवाई करते करीब दर्जनभर कबूतरों को छुड़वाया। उन्होंने कहा कि इन पक्षियों को भी आजादी का हक है इसलिए इन्हें बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता। ऐसे करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।