Blog

  • पंजाबः गोदाम से चीनी के गट्टे और घी के टीन लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियों

    अबोहरः इन्द्रा नगरी में गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया है। यह घटना गली नंबर 3 स्थित खाद्य सामग्री के गोदाम में हुई है। जहां गोदाम के शटर के ताले तोड़कर अंदर से चीनी के गट्टे और घी के टीन लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बनवारी लाल पुरूषोत्तम दास के संचालक मनोज भोलूसरिया ने बताया कि उनका इस मार्ग पर चीनी, घी व अन्य राशन सामग्री का गोदाम है। रात करीब 10 बजे वह गोदाम बंद कर गए थे।

    वहां पास में रहने वाले एवं रखवाली करने वाले तिलकराज ने रात करीब डेढ बजे तक गोदाम की देखरेख की थी। इसके बाद आज सुबह करीब 10 बजे जब वह गोदाम पर आए तो देखा कि गोदाम के शटर पर टूटे हुए ताले लटक रहे थे उसने गोदाम खोलकर देखा तो वहां से करीब 15 गटटे चीनी और 4 घी के टीन गायब थे।

    बाकी सटाक मिलाने पर पता चल पाएगा कि गोदाम से और क्या क्या चीज गायब है। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना सिटी वन पुलिस को दी। खुद यह माना कि उनकी गलती रह गई कि उन्होंने गोदाम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए, अगर कैमरे लगे होते तो तुरंत चोर पकड में आ जाते। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਨੇ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਤੇ ਗੜਬੜੀ ਕਰਨ ਦਾ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ‘ਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ‘ਚ ਬੇਨਿਯਮੀਆਂ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ‘ਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਮੰਤਰੀ ਅੱਜ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਭਵਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਗੜੇਮਾਰੀ ਕਾਰਨ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः केंद्र के कानून को लेकर यूनियन ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में केंद्र सरकार द्वारा नए कानून हिट एंड रन मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर क्रेंद्र सरकार द्वारा बयान भी आया था कि यह कानून अभी पास नहीं हुआ है। जब भी इस कानून को पास किया जाएंगा तो उस दौरान यूनियन की रॉय ली जाएंगी। लेकिन दूसरी ओर पंजाब में ट्रक, बस और किसान यूनियन का कहना है कि वह इस कानून को रद्द करवाना चाहते है। जिसको लेकर लगातार यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं आज तरनतारन में 54 नेशनल हाईवे हरिके हेड में ट्रक, बस और किसान यूनियन ने मिलकर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा जो यह कानून लागू किया जा रहा है कि उसे वह रद्द करवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि इस कानून को जब तक केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून गलत है। यूनियन की मांग है कि पहले वाले कानून ने वह कोई शोध नहीं चाहते है। 

  • पंजाब : नशा छुड़ाने की दवाई ही बनी नशा, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। कई बार सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। सरकार की ओर से नशा छुड़ाए केंद्रों से जिस गोली को दवाई के रूप की दिया जाता है। इसी से अब युवक डोज पूरी कर रहे हैं। अमृतसर के वेरका इलाके में देर रात नशे को लेकर हंगामा हो गया। जब लोगों ने पुलिस बुलाई और नशेड़ियों को भगाया। वेरका स्थित खाली प्लॉट में देर रात इंजेक्शन लगा रहे थे जिसे देखकर भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चे के यूथ विंग चेयरमैन अमन मूल निवासी ने पहले वीडियो बनाई फिर पुलिस को इत्लाह दी। पुलिस की गाड़ी आते ही सब युवक फरार हो गए। अमन ने बताया की वो दोपहर को भी इस एरिया में आए थे तो युवक इंजेक्शन करते हुए दिखे थे।

    फिर रात को जब फिर से किसी काम से आए तो तकरीबन 35-40 युवक पैंट के अंदर इंजेक्शन लगा रहे थे। उन्होंने थाना वेरका की पुलिस को सूचना दी और फिर मौके पर पुलिस पार्टी पहुंचीं। जिसे देखकर कुछ युवक फरार हो गए 20 से 25 युवकों को पकड़ा गया। थाना वेरका के एसएचओ सरबजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने जानकारी मिलने के तुरंत बाद कार्यवाई की और 20 से 25 युवकों को हिरासत में लिया। कुछ युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि कुछ को हिरासत में रखा गया है उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सारी जानकारी मिली है और अब जल्दी ही इलाके से नशेड़ियों का सफाया किया जायेगा। उनकी तरफ से नशा छुड़ाए केंद्र से भी कहा गया है कि गोलियों को उन्हें वहीं पर खिलाया जाए।

    वेरका इलाका निवासियों ने बताया की युवकों को नशा चुनाव केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए गोली दी जाती है। पहले यह गोली उनको वहीं पर खिलाई जाती थी लेकिन अब उन्हें साथ दी जाती है जिसे वह यहां लाकर पानी में घोलकर इंजेक्शन में भरते हैं और फिर उसका नशा करते हैं।इलाका निवासियों के मुताबिक कई बार युवकों को रोका गया लेकिन आगे से वह झगड़ा शुरू कर देते जिसके बाद अब उन्हें रोका नहीं जाता। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे युवकों को रोका जा सके। इससे उनके बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

  • कनाडा सरकार ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका

    नई दिल्लीः कनाडा में सरकार ने विदेशियों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आवास की कमी का सामना कर रहे स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कनाडा में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, अधिनियम में कई अपवाद भी हैं। कनाडा सरकार ने यह भी साफ किया है कि ये प्रतिबंध केवल शहर के आवासों पर लागू होगा। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी प्रॉपर्टी पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

    रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने पर प्रतिबंध

    कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रोपर्टी को लेकर ये प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोगों की पहुंच से घर खरीदना बाहर है. स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के मकसद से रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर बैन लगाया गया है।

    महंगाई है बड़ी समस्या?

    कनाडा में घर खरीदने वालों की मांग काफी बढ़ी है। मुनाफाखोर भी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में लगे थे। कनाडा में घर विदेशी निवेशकों को काफी आकर्षित करते रहे हैं। खाली पड़े घर, आसमान छूती कीमतें भी वास्तविक समस्या का कारण हैं। सरकार ने साफ किया है कि घर लोगों के लिए है, निवेशकों के लिए नहीं। सरकार ने गैर-कनाडाई अधिनियम के जरिये रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की खरीद पर बैन लागू कर दिया।

    अधिनियम में कई अपवाद 

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हालांकि अधिनियम में कई अपवाद हैं जो शरणार्थियों और स्थायी निवासियों को घर खरीदने की इजाजत देते हैं। वैंकूवर और टोरंटो जैसे प्रमुख बाजारों में भी गैर निवासियों और खाली घरों पर टैक्स लगाना शुरू किया गया है। देश में रियल एस्टेट मार्केट विक्रेताओं के लिए सुस्त पड़ गया है क्योंकि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए बैंक ऑफ कनाडा की आक्रामक मौद्रिक पॉलिसी का अनुसरण किया जा रहा है।

    विदेशी खरीदारों पर प्रतिबंध से क्या फायदा?

    हालांकि रियल एस्टेट कारोबार से संबंधित कई विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि विदेशी खरीदारों पर प्रतिबंध से घरों को अधिक किफायती बनाने की दिशा में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि मांग को पूरा करने के लिए अधिक आवास निर्माण की जरूरत पड़ेगी। कनाडा मॉर्टगेज एंड हाउसिंग कॉरपोरेशन ने जून की एक रिपोर्ट में कहा था कि 2030 तक करीब 19 मिलियन रेसिडेंशियल यूनिट की जरूरत होगी।

  • पंजाबः चाईना डोर का आतंक, 13 वर्षीय बच्चे की कटी गर्दन

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा भले चाइना डोर पर पाबंदी लगाई है, लेकिन त्यौहार के नजदीक आते ही चाइना डोर की बिक्री फिर से शुरू हो जाती है। आए दिन चाइना डोर की चपेट में इंसान और जानवर आ रहे है। लेकिन उसके बावजूद इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग रही है। वहीं ताजा मामला पक्खोवाल रोड स्थित गांव फलेवाल से सामने आया है। जहां इलाके में चाइना डोर की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे की गर्दन कट गईं। इस हादसे में बच्चे के गर्दन की चमड़ी तक उतर गई। जिसे स्थानीय लगोों की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    यहां उसका इलाज चल रहा है। घायल बच्चे की पहचान 13 वर्षीय जसकरन के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जसकरन की मां किरनजीत कौर ने बताया कि जसकरन उनका इकलौता बेटा है, जबकि उनकी एक बेटी भी है। उन्होंने कहा कि पिता काम के कारण दुबई में रहते हैं। किरनजीत कौर अनुसार जसकरन साइकिल पर सवार होकर गांव में ही मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान अचानक रास्ते में चाइना डोर उसके गले में लिपट गई। जिस कारण उसके एकदम कट लग गया। जिसके बाद जसकरन ने गले से खून निकलता देखा और वह भागकर घर आ गया। जिसके बाद परिवार वाले उसे पहले मंडी अहमदगढ़ के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जिसके बाद उसे अन्य अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। 

  • पंजाबः सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों ने खोदी दीवार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः केंद्रीय जेल के बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, इस जेल के बाथरूम में दीवार खोदने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद दो कैदियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि आरोपी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस में प्रेमचंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ जय अथॉरिटीज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    दर्ज मामले के मुताबिक आरोपियों ने बैरेक में बने बाथरूम के अंदर दीवार की 8-10 ईटों निकालकर बड़ा सा छेद कर दिया था। वहीं सहायक जेल सुपरिडेंट द्वारा जेल की चैकिंग की गई तो पता चला कि दोषी प्रेम चंद और सरब ने जेल के अंदर एनबी वार्ड की बैरक नबंर 5 में बने बाथरूम से 8 से 10 ईंटे निकालकर बड़ा छेद किया हुआ था। जिन्होंने ऐसा करके जेल की इमारत को नुकसान पहुंचाया और जेल नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • 3 अवॉर्ड मिलते ही रैपर को लिया हिरासत में

    नई दिल्ली : लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सितारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। म्यूजिकल सितारों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। कई सितारों ने ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज कीं। पूरे आयोजन ने दर्शकों को जबरदस्त अनुभव दिया है। वैसे इस मेगा इवेंट के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में सभी सोच रहे हैं। प्री-रिकॉर्डिंग समारोह के दौरान  रैपर-सिंगर किलर माइक ने तीन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं रहा होगा। जीत के तुरंत बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। स्टेज से नीचे उतरते ही पुलिस ने उनके हाथों में हथकड़ी लगाई और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। ये हर किसी के लिए काफी शॉकिंग था।  अचानक हुई इस घटना से पहले किलर माइक ने स्टेज पर अवॉर्ड लेने के बाद कहा, ‘सिर्फ एक चीज जो आपकी उम्र को सीमित कर सकती है, वो है अपने काम के लिए सच्चा न होना। 20 साल की उम्र में मैंने सोचा कि ड्रग डीलर बनना अच्छा है। 40 साल की उम्र में मैंने पछतावे और अपने किए गए कामों के साथ जीना शुरू कर दिया।

    45 साल की उम्र में मैंने इसके बारे में रैप करना शुरू किया। 48 साल की उम्र में मैं यहां एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खड़ा हूं, जो मेरे किए गए काम के लिए सहानुभूति और संवेदना से भरा हुआ है।’ वैसे सिंगर-रैपर को किस लिए हिरासत में लिया गया, इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। रैपर के फैंस उन्हें हिरासत में लिए जाने की असल वजह जानना चाहते हैं।  ग्रैमी अवॉर्ड में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में ‘शक्ति’ एल्बम के लिए 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। अवॉर्ड जीतने वालों में शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन और जाकिर हुसैन का नाम शामिल। उस्ताद जाकिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता है। 

  • स्कूल की बिल्डिंग में एक्साइज और पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में नकली शराब व कैश बरामद

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक्साइज और पुलिस की जॉइंट टीम ने स्कूल की बिल्डिंग से नकली शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम को उक्त बिल्डिंग से शराब की भरी पेटियों के अलावा 1 लाख से ज्यादा होलोग्राम और खाली बोतलें-ढक्कन मिले है। वहीं i20 कार और डेढ़ लाख रुपए कैश भी बरामद हुए हैं। इस रैकेट को चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो पार्टनर फरार हैं। पुलिस के मुताबिक नकली शराब बनाने के बाद ये उसे ठेकों पर बेच देते थे। बोतलों के बार कोड स्कैन करने पर नकली शराब का खुलासा हुआ। कोसली थाना की पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि पावर हाउस के समीप ही कुछ सालों से एक प्राइवेट स्कूल बंद पड़ा हुआ है।

    जिसमें रेवाड़ी के गांव मुरलीपुर निवासी सोमबीर उर्फ कालिया, झज्जर के गांव लीलाहेड़ी निवासी हेम सिंह उर्फ बिल्कू, महेंद्रगढ़ के गांव पोता निवासी पिंकी सरपंच मिलकर नकली शराब तैयार करने का काम करते हैं। पुख्ता जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस ने एक टीम तैयार की और स्कूल के आसपास निगरानी रखनी शुरू कर दी। रविवार रात पुलिस ने एक्साइज विभाग की टीम को भी सूचना दे दी। एक्साइज विभाग की निरीक्षक रक्षा, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने रेड कर दी। उस वक्त सोमबीर उर्फ कालिया i20 कार में नकली शराब की पेटियां रखकर शराब ठेकों पर बेचने के लिए निकलने वाला ही था।

    पुलिस ने सोमबीर को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें दो पेटी नकली रम की भरी हुई थीं। उस पर लगे बार कोड को स्कैन करने पर ही फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। सोमबीर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसी स्कूल के दो कमरों में नकली शराब बनाते हैं। जिसमें उसके 2 और पार्टनर शामिल हैं। फिर इस नकली शराब को ठेकों पर बेच देते थे। पुलिस ने स्कूल के कमरों की तलाशी ली तो वहां पर 1,802 खाली बोतलें मिलीं। जो रम भरने के लिए बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक यहां से 1 लाख 15 हजार 387 फर्जी होलोग्राम, करीब 3 हजार गत्ता पेटी के 135 बंडल, करीब 8 हजार शराब की बोतल के ढक्कन के अलावा नकली शराब के पैक करने में यूज होने वाली 2 मशीनों सहित कार में रखा 1 लाख 54 हजार 650 रुपए कैश बरामद किया है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बेसुध हालत मे मिले पुलिस कर्मी की वीडियो हुई वायरल

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 6.30 बजे के पास पुलिस कर्मचारी बेसुध हालत में मिला। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे वहां पर मौजूद एक E- रिक्शा चालक ने देखा। जिसके बाद बेसुध पुलिस को वह अपनी रिक्शा में बिठाता है, लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस कर्मी की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और ना ही वह थाने या घर का पता बता पा रहा था। काफी मुश्किल से उसने बस्ती जोधेवाल छोड़ने के लिए कहने लगा।

    वहीं रिक्शा चालक राकेश कुमार का कहना है कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजर कहा था। इस दौरान उसने बेसुध हालत में पुलिस कर्मी लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। जिसे उसने बस्ती जोधेवाल छोड़ने का कहा। राकेश ने कहा कि पुलिस कर्मी बस्ती जोधेवाल पहुंचने के बाद अब किसी अन्य जगह जाने के लिए कहने लगा। नशे की हालत में वह उसे सुबह 6.30 बजे से सड़कों पर घुमा रहा है। 3 घंटे लगातार सड़क पर घुमने के बाद अब वह भी उससे परेशान हो गया और उसने उक्त पुलिस कर्मी को बस्ती जोधेवाल छोड़ दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।