Blog
-
हरोली में आत्मा परियोजना ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित :खंड हरोली में आत्मा परियोजना की ओर से एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत गोंदपुरबुल्ला में किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लिया l इस दौरान खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा हरोली से अंकुश शर्मा ने प्राकृतिक खेती व फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी । साथ में पशु पालन विभाग से डॉ नवनीत जी ने अपने विभाग की ओर से किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी हरोली विकास खंड आतमा के सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर, शिवांक जसवाल ने प्राकृतिक खेती में उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ जीवामृत घनजीवामृत, नीमअस्त्र आदि की विस्तृत जानकारी दी l इस अवसर पर आतमा परियोजना खंड हरोली के किसान सलाहकार समिति के सदस्य ग्राम व पंचायत उपप्रधान श्री संदीपग्राम पंचायत प्रधान जी व वार्ड पंच भी मौजूद रहे l -
कांग्रेस के नेताओं की छत्रछाया में गुंडाराज पुलिस पर हावी: सत्ती
ऊना/सुशील पंडित:विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में सोमवार को हुई वार्षिक योजना की बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 1 साल तक बजट उपलब्ध नहीं होने का मामला उठाया। सोमवार शाम यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के 1 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था का ऐसा जनाजा निकला है कि जब-जब मुख्यमंत्री का जिला का दौरा रहता है उसे वक्त खनन माफिया दोनों हाथों से खूब नदी नालों को लूटता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के शासनकाल में और कांग्रेस के नेताओं की छत्रछाया में गुंडाराज पुलिस पर हावी हो चुका है यहां तक की महिला पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस कर्मचारियों को एक दुकान के अंदर बंधक बनाया गया पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर उन कर्मचारियों को माफिया के कब्जे से बाहर लाते हैं, लेकिन पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं कि उनके खिलाफ अपहरण का मामला तक दर्ज कर सके।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख की सरकार होने के दावे करते हैं लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र में जनता पूरी तरह से गुंडाराज के कारण दहशत के साए में जी रही है। विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जो विकास कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रगति पर थे वह अभी तक अधूरे पड़े हैं। केवल मात्र भाजपा का विधायक होने के चलते विधानसभा क्षेत्र के प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों के बजट को रोका जा रहा है। चाहे वह जिला मुख्यालय का बाल विद्यालय परिसर हो या फिर क्षेत्रीय अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक, ऐसे कितने ही विकास कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र में केवल मात्र धन की कमी के चलते रुके हैं। जबकि मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री और कांग्रेस के विधायक प्रदेश भर की जनता को यह कहकर मूर्ख बना रहे हैं कि सरकार धन की कमी के चलते किसी विकास कार्य को रुकने नहीं देगी। विधायक ने कहा कि सरकार को याद रखना चाहिए कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को रोककर वह समूची जनता का अपमान कर रहे हैं और इसका खामियाजा कांग्रेस को हर हाल में भुगगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था इस हद तक लाचार हो चुकी है कि लोग दहशत के साए में है और गुंडे पुलिस और सरकार की छत्रछाया में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री का जिला का दौरा रहता है या फिर विधानसभा का कोई सत्र शुरू होता है तो खनन माफिया पूरे लाभ लश्कर के साथ जिला के नदी नालों को छलनी करने में जुट जाता है। -
पंजाबः मुंबई-दिल्ली हेरोइन मामले में वाटेंड मंजीत उर्फ मन्ना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
3 किलो हेरोइन, 5.25 लाख की ड्रग मनी और 3 कारें बरामद
अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जिले की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने ड्रग में बिग फिश’ मंजीत उर्फ मन्ना और लवजीत उर्फ लव को 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 किलोग्राम हेरोइन, 5.25 लाख की ड्रग मनी और 3 कारें भी जब्त की गई हैं। आरोपी दिल्ली और मुंबई में भी ड्रग केस में वांटेड थे और विदेश भागने की फिराक में थे। एक महिला आरोपी को भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 260 किलोग्राम हेरोइन जब्ती में डीआरआई मुंबई द्वारा और 356 किलोग्राम हेरोइन जब्ती में दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा मोस्ट वांटेड थे।
दोनों 2015 से फरार थे और उनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इनके पास यूपी के लखीमपुर खीरी के पते पर लखनऊ से बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट थे। वे हवाला नेटवर्क में भी गहराई से शामिल थे, जिसे भी नष्ट कर दिया गया है कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 03 किलो हेरोइन, 05 लाख 25 हजार रुपए ड्रग मनी, 03 कारों और एक मोटरसाइकिल सहित 05 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर की और से हेरोइन मादक पदार्थ पर नियंत्रण हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत हरप्रीत सिंह मंदर, डीसीपी/डिटेक्टिव, सुरिंदर सिंह एसीपी/सेंट्रल, शहरप्रीत सिंह मंदर, डीसीपी/डिटेक्टिव के निर्देशन में इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह, प्रभारी पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के क्षेत्र में सीआईए स्टाफ-1 सहित पुलिस पार्टी को उस समय सफलता मिली जब गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव धुन ढाहेवाला, थाना चोहला को गिरफ्तार किया गया।
इसके पास से 02 किलो हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक लाख, 25 हजार रुपये ड्रग मनी और एक आई-20 कार बरामद हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन ने बताया कि हेरोइन की यह खेप वह मंजीत सिंह उर्फ मन्ना वासी धुन ढाहेवाला जिला तरनतारन, हाल वासी मौहल्ला हरगोबिंदपुरा, गुरु की वडाली छेहरटा का आयोजन रहने वाला है और सप्लाई करने आया है। मनजीत सिंह और लवजीत सिंह की ओर से लखीमपुरी के एड्रेस पर नकली पासपोर्ट बनाए गए थे जबकि तरन तारन में इनकी 10किले जमीन, एक कोठी गुरु की वडाली में, 15 भीगा जमीन मध्य प्रदेश में, 5 भीगा बाबा बकाला में, 6 भीगा जमीन रायपुर में बनाई है। कमिश्नर पुलिस के मुताबिक काफी सालों से ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी और करोड़ों की जायदाद बनाई है जिसे भी अटैच किया गया है।
हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन की निशानदेही पर आरोपी मंजीत सिंह और उसका भाई लवजीत सिंह उर्फ लव उर्फ फिला पुत्र जरनैल सिंह कोम जाट निवासी गांव धुन ढाहेवाला, थानाचोहला साहिब, जिला तरन तारन और एक साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना वासी गांव धुन्न ढाहेवाला, थाना चोहला साहिब जिला तरनतारन को काबू करके एक किलो हेरोइन, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, चार लाख ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा केस कौर उर्फ कंसो पत्नी जग्गा सिंह निवासी नजदीक बाबा मुतिन शाह, गुरु की वडाली, पुलिस स्टेशन छेहरटा को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक पल्स (रेनॉल्ट) कार बरामद की गई। पुलिस रिमांड प्राप्त करने के बाद, उनका आगे/पीछे लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे और भी कई खुलासे होंगे।
-
पंजाबः भाजपा महिलाओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब में आप सरकार द्वारा महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर आज भाजपा महिलाओं ने मोगा में धरना लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौराम भाजपा महिलाओं ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए थे। जिसमें उन्होंने महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था। भाजपा महिलाओं का कहना है कि आप सरकार सत्ता में आ गई लेकिन महिलाओं के खाते में अभी तक एक-एक हजार रुपए नहीं आए और आप सरकार द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया है।
-
पंजाबः सरिया से लटका मिला PAU सुपरिंटेंडेंट का श+व बरामद, देखें वीडियो
परिजनों का आरोपः क+त्ल का शक
लुधियानाः हंबड़ा रोड साईं धाम नजदीक प्रवीला सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में PAU के सुपरिटेंडेंट का शव खाली प्लाट में सरिए से लटकता मिला है। परिवार के सदस्यों को शक है कि शायद किसी ने कत्ल करके शव को सरिए से लटका दिया है। फिलहाल इस मामले में थाना PAU की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया है। मामला संदिग्ध होने के कारण मौत किस वजह से हुई यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मरने वाले की पहचान गुलशन मेहता निवासी रणजोध पार्क हैबोवाल के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए मृतक गुलशन के भाई राजेश मेहता ने कहा कि उन्हें PAU से उन्हें फोन आया कि दफ्तर में गुलशन पहुंचे नहीं है। वह भाई गुलशन के घर गया तो उनकी पत्नी ने कहा कि वह सुबह टिफिन लेकर काम पर गए है। राजेश मुताबिक कुछ देर बाद घर पर PCR दस्ते ने किसी व्यक्ति को भेजा। उसने उन्हें आकर कहा कि उनके भाई का हंबड़ा रोड साईं धाम नजदीक प्रवीला सिटी में एक्सीडेंट हो गया है। राजेश के मुताबिक जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो दंग रह गए। उनके भाई का शव सरिए से लटक रहा था।
राजेश मुताबिक उसका भाई 1996 से PAU में कार्यरत है। गुलशन के परिवार में दो बेटियां और पत्नी है। घटना स्थल पर देखने को मिला कि गुलशन के पैर जमीन पर थे और गले में मफलर पहना हुआ था। उन्होंने तुरंत थाना PAU की पुलिस को भी सूचित किया। राजेश मुताबिक परिवार को शक है कि गुलशन का कत्ल करके उसे सरिए से लटकाया गया है। उधर, थाना PAU के ASI लखविंदर सिंह ने कहा कि गुलशन मेहता के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
जालंधरः दुकान के बाहर से कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV
जालंधर, ENS: थाना नई बारादरी के अंतर्गत लाडोवाली रोड पर रविवार देर रात चोर गाड़ी को चुराकर फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लाडोवाली रोड के रहने वाले तनवीर सिंह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे अपनी स्विफ्ट कार को घर के पास दुकान के बाहर खड़ी करके घर चला गया था लेकिन जब वह सुबह काम पर जाने के लिए कार को लेने के लिए दुकान पर गया तो वहां पर उसकी कार नहीं थी।
जिसके बाद उससे दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो पता चला कि चोर उसकी गाड़ी चुराने के लिए स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए थे और गाड़ी चुरा कर फरार हो गए, जिसकी शिकायत उसने थाना नबी बारादरी की पुलिस को दी। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि चोर गाड़ी को चुरा कर बीएसएफ चौक से होते हुए पीएपी की तरफ भागे है और चोरी की वारदात को करने के लिए युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे, जिसका नंबर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद वह मामले की जांच में जुट गए है जल्द आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
-
जालंधरः हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: शहर को नशा मुक्त बनाने को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने तस्कर 200 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्तौल और 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देतेे हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस को शहर में नशा तस्करों पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए एसीपी परमजित सिंह की अगुवाई में.स्टाफ के प्रभारी ने टीम के साथ जालंधर के संत नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास जाल बिछाया था।
टिम ने लाडोवाली रोड की ओर से एक हुंडई वेन्यू कार, रजिस्ट्रेशन नंबर PB08-FE-4237 आते हुए दिखाई दी। सीआईए स्टाफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोका और गाड़ी की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान चालक के पास से 32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस के साथ 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत ड्राइवर कुणाल उर्फ विशु पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी 14, गोल्डन कॉलोनी, दीप नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नई बारादरी थाने में एफआईआर नंबर 15 दिनांक 28-01-2024 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्कर की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में एफआईआर नंबर 13 दिनांक 06-02-2020 आईपीसी की धारा 323,324,451,427,148,149,307 के तहत केस दर्ज किया गया है।
-
जालंधरः आप विधायक की बड़ी मुश्किलें, ED टीम कर रही पूछताछ
जालंधर, ENS: मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ED की आप विधायक को लेकर जालंधर ऑफिस में पहुंची जहां आप विधायक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम द्वारा आप विधायक से मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब हो रहे हैं। दरअसल, ईडी की टीम ने एक दिन पहले ही कुलवंत सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब तीन महीने पहले कुलवंत सिंह के घर पर ED ने रेड की थी।

सूत्रों की मानें तो ED ने विधायक के घर पर दिल्ली की शराब नीति से जुड़े घोटाले को लेकर की गई। कुलवंत सिंह के घर पर रेड के साथ-साथ अमृतसर, लुधियाना और राजस्थान के गंगानगर पर करीब 13 घंटे सर्च चली थी। कुलवंत सिंह पर शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है।
पेशे से वे एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म पंजाब के रूपनगर के समाना कलां में रामदासिया सिख परिवार में हुआ था। वह अपना गांव छोड़कर जीरकपुर चले गए थे और वहां तीन साल तक ट्रकों व भारी वाहनों का वजन करते थे। कुलवंत सिंह फिलहाल जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं और उनका कारोबार 1500 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनकी पंजाब व हिमाचल प्रदेश में कई प्रॉपर्टीज हैं।
-
मेयर चुनाव को लेकर फिर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, राघव चड्ढा का आया बयान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता इस चुनाव पर अपनी नजर रख हुए थे। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। जबकि अलायंस की 8 वोटें इनवैलिड कर दी गईं। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जहां भाजपा की जीत हुई है। वहीं, आप और कांग्रेस के गठबंधन को झटका लगा है। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर बन गए हैं। लेकिन नतीजों के ठीक बाद सदन में हंगामा हुआ है।
कांग्रेस पार्षदों ने जहां बैलेट पेपर छीनने की कोशिश की। वहीं इस मामले को लेकर राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने अनिल मसीह को लेकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग और ऐसी पार्टियां जो हमारे देश के लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रहे है, उनकी सही जगह जेल है और उन्हें जेल होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, चुनावी नतीजे घोषित होते ही सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आप पार्षदों का आरोप है कि प्रिजाईडिंग अफसर ने गड़बड़ी की है।
उन्होंने बैलेट पेपर पर साइन करते समय गड़बड़ी की और पार्षदों के एजेंट को भी साइन के दौरान नहीं बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कुलदीप कुमार की तरफ से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह ने दोपहर सवा दो बजे हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनकी इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए और इस चुनाव का रिकॉर्ड सील किया जाए, यह सीधे तौर पर लोकतंत्र ही हत्या है। लेकिन हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और बुधवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई किया जाना तय कर दिया है। गठबंधन का आरोप है कि चुनाव में कोई प्रोसिजर फोलो नहीं किया गया है।
धक्काशाही की गई है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि बैलेट पैपर में गड़बड़ी की गई है। आप पार्षद दमन ने कहा कि सात-आठ वोटों को खारिज किए गए। सरेआम धक्केशाही हुई है। 2 साल से चुनाव डाल रहा हूं और काउटिंग एजेंट को बुलाया जाता है, जबकि इस बार ऐसा हुआ नहीं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
-
पंजाबः बस स्टैंड पर भारी हंगामा, महिलाओं ने घेरी PRTC बस
बठिंडाः सरकारी बसों के चालकों ने कुछ दिन पहले बस में सवारियों को बिठाने को लेकर ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बस में 52 सीटों पर 52 सवारियां ही बिठाई जाएंगाी, उसके इलावा बस में कोई सवारी को नहीं चढ़ाया जाएगा। वहीं सवारी बैठाने का यह नियम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी के चलते बठिंडा बस स्टैंड पर देर तक इंतजार कर रहीं महिलाओं ने PRTC बस का घेराव कर लिया। उन्होंने बस के आगे बैठकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि सभी सवारियों को बैठाएं, नहीं तो बस को आगे नहीं जाने देंगी।
महिला सुखपाल कौर, जसवीर कौर का कहना था कि वे गुरुसर से आए हैं। उन्हें गिद्दड़बाहा जाना है। 3 घंटे से वह बस का इंतजार कर रही हैं। बस आती है और सवारियां भर कर चली जाती है। उन्हें सीट ही नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बसों में 52 सवारियां बैठाने का नियम लागू करना चाहती है तो उसके लिए पहले बसों का इंतजाम करना चाहिए। इस मामले में कर्मचारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के बयान के बाद यह फैसला लिया गया है। यदि सरकार चाहती है कि लोगों को परेशानी न हो तो बसों की कमी को पूरा किया जाए।