Blog

  • पंजाबः विवादों में घिरे SHO कुलबीर सिंह, ACP को सौंपी जांच

    लुधियानाः जिले के डाबा थाने के अंतगर्त आते इलाके में बच्ची के रेप केस मामले में थाना प्रभारी विवादों में घिर गए है। दरअसल, एनजीओ नेहा के साथ थाने में एसएचओ कुलबीर सिंह की वीडियो वायरल हुई थी। इस दौरान थाना प्रभारी महिला के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएचओ का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने महिला पर उकसाने के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले को लेकर ADCP सुहैल मीर ने इसकी जांच ACP इंडस्ट्रियल-B संदीप वडेरा को सौंप दी है।

    लुधियाना के ADCP सुहैल मीर ने कहा कि डाबा थाना का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि समाज सेविका नेहा शर्मा जालंधर से लुधियाना आई थी। बच्ची के कत्ल से जुड़ा केस है। इस केस में आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन अभी पकड़ा नहीं गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई हाेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीओं संचालक नेहा को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएंगा। मामले की जांच सप्ताह भर में पूरी होगी।

    वहीं आरोपी के खिलाफ ईनाम घोषित किया है। ACP संदीप वडेरा ने बताया कि बच्चे का रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए 2 लाख का ईनाम रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी की गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। बता दें कि लुधियाना में13 दिन पहले बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर रोष है और वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में दो दिन पहले समाज सेविका नेहा थाने में गई तो वहां से उसे धक्के मार कर बाहर निकाला गया। इसमें SHO की दबंगई की वीडियो भी सामने आई थी।

  • पंजाब: Dunki लगाकर अमेरिका गया युवक पनाम के जंगलों में हुआ लापता, देखें वीडियो

    पठानकोट/गुरदासपुर : विदेश जाने की चाहत में कई युवक गलत रास्ते पर जाकर विदेश पहुँचने के प्रयास करते है। ऐसे भी कई मामले सामने आते है जहा  ट्रैवल एजेंट बड़े-बड़े सपने दिखाकर लोगो से लाखों रुपये ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है, जहां एक युवक अमेरिका जाना चाहता था। जिसने विदेश जाने के लिए डंकी का रास्ता चुना। जो अब पनामा के जंगलों में लापता है। जानकारी देते हुए गुरदासपुर के गांव पंधेर निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसका भतीजा जगमीत सिंह बचपन से उसके पास रहता था। 

    जगमीत ने एमबीए की हुई थी और वह अच्छे भविष्य की तलाश में विदेश जाना चाहता था। जिसे उसने अपने एक जानकार से ट्रैवल एजेंट परमिंद्र सिंह और उसकी पत्नी बलविंद्र कौर के जरिए 45 लाख में अमेरिका भेजने की डील की थी। नवंबर में उनका बेटा अमेरिका के लिए निकला था और अब जनवरी महीना शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक  बेटे का कोई भी सुराग नहीं मिल रहा। उन्हें इतना ही पता है कि बेटा पनामा के जंगलों में लापता हो गया है। परिवार की जोगिंदर से आखरी बार पिछले महीने बात हुई थी। पारिवारिक मेंबरों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पठानकोट पुलिस की ओर से अलग-अलग धाराओं के तहत परमिंद्र सिंह और उसकी पत्नी बलविंद्र पर मामला दर्ज कर लिया है।


    डीएसपी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक युवक को ट्रैवल एजेंट ने धोखे से अमेरिका भेज दिया। जो युवक पनामा के जंगलों में लापता हो गया है। उसका अपने परिजनों से भी संपर्क टूट गया है, जिसके चलते परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त 

    5 महीने पहले खेलने गया था विदेश

    कपूरथलाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 5 महीने पहले कनाडा गए कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कबड्डी खिलाड़ी कनाडा के वैंकुवर में गया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय तलविंदर सिंह तिंदा निवासी गांव संगोवाल (कपूरथला) के रूप में हुई है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि तलविंदर सिंह करीब 5 महीने पहले वैंकूवर में खेलने गया था। तलविंदर की मौत की खबर से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है। वहीं मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • स्कूल में नेल पॉलिश, पैंट-सलवार पहनकर आने पर लगी रोक, निर्देश जारी

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थी बालों में जेल, हाथों में नेल पॉलिश, शरीर पर टैटू और खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहनकर नहीं आ सकेंगे। राज्य सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से वर्दी के रंग-रूप और अन्य पहनावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना और लंबे बाल होने पर दो चोटी बनाना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशकों को तय नियमों का नए सत्र से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों को नए सत्र से पहनावे में बदलाव लाना होगा। 

    शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि छात्राओं के सूट की लंबाई घुटनों से एक इंच नीचे होगी। सलवार की मोरी न तो बहुत अधिक होगी और न अधिक तंग। स्कूल शर्ट-स्कर्ट चुनते हैं तो शर्ट के कॉलर सफारी सूट जैसेे होंगे। सूट और शर्ट पूरे बाजू के बनाने होंगे। लंबी जुराबें पहननी होंगी। टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा। लंबे बालों वाली छात्राओं को रिबन बांध कर दो चोटी करनी होगी। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी।

    छात्राओं को दुपट्टा भी पहनना होगा। छात्रों को छोटे बाल रखने होंगे। सिख समुदाय के छात्रों को सफेद पटका पहनना होगा। बालों में जेल लगाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची एड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक लगाई है। सरकार ने वर्दी का रंग और रूप तय करने का अधिकार स्कूल प्रमुख और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को दिया है। इसके लिए वर्दी के रंगों के छह विकल्प हैं। वर्दी का कोई भी विकल्प तय नहीं होने पर स्कूल पुरानी वर्दी चुन सकेंगे। बैग फ्री डे या अन्य किसी विशेष दिवस पर स्कूल ट्रैक सूट भी लगा सकेंगे। 

  • जालंधरः रंगे हाथों शराब तस्कर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 4 की पुलिस ने मखदूमपुरा में दबिश देकर रंगे हाथों तस्कर को काबू किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्कर की स्कूटर की डिग्गी से शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोप सरेआम शराब की सप्लाई करता है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार बिट्टू निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है।

    इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए है कि इसी तस्कर ने 22 तारीख को मोहल्ले के अन्य व्यक्तियों पर शराब तस्करी के आरोप लगाए थे। इस दौरान सुनील बिट्टू ने पुलिस को इसकी सूचना भी दी थी। लेकिन आज थाना 4 की पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया है। मौके से पुलिस ने स्कूटर की डिग्गी से 5 बोतल Master Moment की बरामद की है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को काबू करके थाने ले गई। 

  • जालंधरः प्रधान राजू पर हुए हमले को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम सीवरमैन यूनियन के प्रधान राजकुमार राजू पर बीते दिन हमलावारों ने नुकीली चीजों से हमला कर दिया था। वहीं इस मामले को लेकर कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज निगम दफ्तर के बाहर वह प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान लोगों का कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। वहीं उन्होंने बताया कि प्रधान की हालत गंभीर है। उनका कहना है कि उक्त लोगों ने हमला करने के बाद वीडियो भी बनाई। 

    इस दौरान बबलू ने कहा अगर आरोपियों को काबू ना किया गया तो वह संघर्ष को ओर तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह आने वाले समय में रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 के प्रभारी पहुंच गए है और मामले की जांच का उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावारों की बाइक बिना नंबर की प्लेट लगी हुई थी।

    बता दें कि बीते दिन राजू प्रधान पर हुए हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटे आई थी। जिन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवकों ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्होंने प्रधान राजू पर हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावार कड़ों के साथ लात-घूंसों से उस पर हमला किया। पीड़ित ने अनुसार हमलावारों ने मुंह ढके हुए थे। 

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग 

    मानसा: जिले के गांव अहमदपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां तेजधार हथियार से बुजुर्ग महिला और व्यक्ति का कत्ल किया गया। मृतकों की पहचान जागीर सिंह (62) और रंजीत कौर (60) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर और भाभी लगते थे। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

  • पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के घर पर NIA की दबिश

    चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में गुरुवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने रेड की। NIA टीम सोनीपत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर पहुंची। उनके घर खंगालने के साथ परिवार वालों से पूछताछ की।  वहीं झज्जर और पलवल में भी NIA ने छापेमारी की है। इसके साथ पंजाब में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर भी NIA की टीम पहुंची। पंजाबी सिंगर को गोलियां मारने वाला शूटर अंकित सोनीपत के गांव सेरसा और प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का रहने वाला है।

    NIA के अधिकारियों ने सुबह 5 बजे स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों के घरों में दबिश दी। करीब सुबह 7 बजे तक ये रेड चली।NIA इससे पहले भी दोनों के घरों पर 3 बार दबिश दे चुकी है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी इन गांवों में गश्त लगातार चलती रहती है। हालांकि पूछताछ के बारे में परिजन फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

  • पंजाबः ठेकेदार पर लुटेरों ने हमला कर लूटी लाखों की नगदी, देखें वीडियो 

    अबोहरः गांव चूहडीवाला धन्ना के पास देर रात कुछ युवकों ने बाग ठेकेदार एक कार सवार पर हमला करते हुए उससे लाखों रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गए। हमले में कार चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन देवदत्त पुत्र मनोहर राम निवासी बजीतपुर कटियांवाली ने बताया कि वह बागों की ठेकेदारी का काम करता है। उसी के गांव का गोपीराम पुत्र बाबूराम दोनों गांव दलमीरखेडा में कोई बाग देखकर आ रहे थे और उनके पास एक लाख रुपए की नगदी भी मौजूद थी।

    जब वह अपनी कार पर गांव चूहडीवाला धन्ना के पास पहुुंचें तो इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने सडक पर आकर रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने कार धीमी की तो इतने में तीन अन्य युवक लाठियों व तेजधार हथियार सहित आ गए और कार को घेरकर कार पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने हादसे में उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर पास मौजूद एक लाख से अधिक की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना खुईखेडा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः आज सीएम मान के खिलाफ सुखबीर बादल लेंगे एक्शन 

    श्री मुक्तसर साहिब: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज सीएम मान के खिलाफ एक्शन लेने जा रहे है। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल आज अदालत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। इससे पहले सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस भेजा था। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बादल परिवार के हरियाणा में बालासर फार्म हाउस को लेकर कुछ दावे किए थे, जिसके बाद मामला गरमा गया था।