Blog

  • जमीन विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    जमीन विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    नई दिल्ली: नोएडा के गांव गढ़ी शहदरा में रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में जमीनी विवाद को लेकर चाचा-भतीजे आमने-सामने आ गए और इस दौरान फायरिंग के साथ-साथ लाठी-डंडे भी चले। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अब तक एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि यह सारा मामला ज़मीनी विवाद को लेकर हुआ है। एक पक्ष से हाकिम और उसकी पत्नी रिंकी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष से सुमित, राजेन्द्र व कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना हैं।

  • शव से साथ हैवानीयत! पहले गला रेता, निकाल लिया दिल, फिर काटा प्राईवेट पार्ट…

    शव से साथ हैवानीयत! पहले गला रेता, निकाल लिया दिल, फिर काटा प्राईवेट पार्ट…

    हैदराबादः हैदराबाद में 22 वर्षीय एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करने और उससे बात करने पर अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के साथ हैवानों का बर्ताव किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    आरोपी ने कथित तौर पर दोस्त की गला घोंट कर हत्या की और शव का सिर काट दिया। वह यहीं नहीं रुका बल्कि उसने मृत दोस्त का दिल निकाल दिया और उसकी उंगलियों और प्राइवेट पार्ट तक को काट दिया। बाद में वह खुद को सरेंडर करने पुलिस स्टेशन भी पहुंच गया। 

    खबरों के मुताबिक, आरोपी से पहले उसके मृत दोस्त के उसकी प्रेमिका से संबंध थे। पुलिस ने पीड़ित के शव को बरामद कर लिया और आगे की जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार मृत नवीन, हरिहर कृष्णा और लड़की एक ही कॉलेज में थे। दोनों युवकों को युवती से प्यार हो गया। पहले नवीन ने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया और दोनों डेटिंग करने लगे। पुलिस ने बताया कि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और लड़की हरिहर कृष्ण के साथ रिश्ते में आ गई।

    पुलिस के मुताबिक, ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिससे कृष्णा बुरी तरह परेशान था। इस मामले को लेकर 17 फरवरी को दोनों के बीच हाथापाई हुई और इसी दौरान कृष्णा ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे युवक के शव के साथ दरिंदगी की।

  • भूलकर भी Google पर सर्च ना करें ये नंबर, हो सकतें हैं ठगी के शिकार  

    भूलकर भी Google पर सर्च ना करें ये नंबर, हो सकतें हैं ठगी के शिकार  

    नई दिल्ली: गूगल दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। जब हमें कुछ भी जानना हो तो हम गूगल का ही इस्तेमाल करते हैं। लोगों को गूगल पर कस्टमर केयर खोजना सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन कई बार आपको कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर मिल जाते हैं, जिन्हें लगाकर आप ठगी के शिकार बन सकते हैं। दरअसल, हाल ही में दिल्ली से सटे नोएडा में एक मामला सामने आया है, जब एक परिवार के साथ 8.24 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस ठगी में फर्जी नंबर का सहारा लिया।

    जानकारी के अनुसार नोएडा में हुई ठगी के पीडित एक वरिष्ठ नागरिक हैं। वह ऑनलाइन डिशवॉशर के लिए कस्टमर केयर नंबर खोज रहे थे। पीड़ित दंपत्ति नोएडा के सेक्टर 133 में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित दंपत्ति IFB डिशवॉशर के कस्टमर केयर नंबर का गूगल पर सर्च कर रहे थे। ऑनलाइन सर्च से एक नंबर निकाला, जो IFB कस्टमर्स केयर नंबर के नाम से मौजूद था। इस नंबर पर कॉल करने पर कथित सीनियर अधिकारी ने Anydesk ऐप को डाउनलोड करने को कहा और कुछ डिटेल्स मांगी। इसके बाद दंपति के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

  • पंजाब : संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

    पंजाब : संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्मा : निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी मिशन प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती के अवसर पर मिशन प्रमुख सुदीक्षा जी के मार्गदर्शन में साथ-साथ सफाई अभियान चलाया गया। देश में 1100 स्थानों पर सतलुज नदी और नहरों में संत निरंकारी मिशन से जुड़े कुल 3 लाख सेवादार इस अभियान में भाग ले रहे हैं।

    संत निरंकारी मिशन नंगल के प्रधान महात्मा विजय चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छ पानी, स्वच्छ मन अभियान के तहत मिशन की नंगल व मैहतपुर इकाई गांव विभोर साहिब में सतलुज नदी पर पहुंची और सतलुज के किनारों को धोया, गंदगी हटाई गई और कई ट्रॉलियों में भरकर सतलुज से दूर भेजा गया। इस अवसर पर मिशन की नांगल इकाई तथा हिमाचल के ऊना जिला अंतर्गत मैहतपुर इकाई ने सभी सेवादारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस सफाई अभियान में भाग लिया।

    इस मौके पर नंगल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय सहनी भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और सभी को मिशन प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए मिशन की मुहिम की खुलकर तारीफ भी की।

  • दुघार में एक दिवसीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन 

    दुघार में एक दिवसीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी द्वारा संचालित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत तनोह के गांव दुघार में रविवार को लगाया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित  केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार ब उनके साथ बैंक  के अन्य कर्मचारी संदीप कुमार एवं नवदीप सिंह  ने भाग लेकर इस शिविर में उपस्थित जन समूह  में उपस्थित लोगों को सरकार के माध्यम से बैंक द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी  दी।

    इस शिवर में भाग ले रही महिलाओं ने शाखा प्रबंधक पवन कुमार से उनको मिलने वाली सुविधाओं को समय रहते देने का आह्वान किया व जन समूह को बैंक के माध्यम से किस प्रकार सुविधा प्रदान की जा सकती है उसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान कांगड़ा बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा सरकार द्वारा बैंकों में चौथे शनिवार तथा रविवार बैंक अवकाश होने के बावजूद भी क्षेत्र के लोगों को बैंक के कार्य में असुविधा ना हो उसके चलते उन्होंने यह आयोजन छुट्टी के दिन निश्चित किए ताकि लोगों को योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सके तथा बैंक खुले होने पर उनकी उपस्थित रहने पर इन योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो सके।

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान समूह में उपस्थित किशोरी लाल, लालचंद ,ओम प्रकाश, जोगिंदर शर्मा, पवन ठाकुर, रमन कुमार, तृप्ता देवी, सीमा देवी ,बबीता देवी , ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी आशा देवी ,सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी ,प्रमिला देवी , रजिया , ममता देवी, अनीता देवी, अनु वाला, पवन कुमार, सतीश ,ओम प्रकाश, राजवीर, राजकुमार, मदन सिंह, अजीत, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, अमर सिंह, के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही व शिविर में बताई योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

  • पंजाब : कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस की गाड़ी से निकल कर भागा, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस की गाड़ी से निकल कर भागा, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड पिछले साढ़े तीन महीने से घर में नजरबंद है। इसी से परेशान होकर मंड ने लुधियाना कमिश्नरेट को छोड़कर देहाती इलाके में जाकर रहने का फैसला किया है। रविवार को मंड अपने घर से सुरक्षा कर्मचारियों के रोकने के बावजूद नजरबंदी तोड़ भागने लगा। मंड को रोकने की सुरक्षा कर्मचारियों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह जमीन पर लेट गया। बता दें कि गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिली हैं, इस कारण उसे पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है। उसके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं और आस-पास का इलाका भी बंद किया हुआ है। मंड ने कहा कि नजरबंदी का अधिकारियों के पास कोई ऑर्डर नहीं है, उसे जबरी नजरबंद किया गया है।

    मंड का कहना है कि वह जिला पुलिस के अधिकारियों से परेशान आ चुका है। उसे किसी सामाजिक समारोह आदि में जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं कारोबार बंद है, जिस कारण उसे रोटी के लाले पड़ चुके हैं। अधिकारियों से परेशान होकर वह लुधियाना कमिश्नरेट छोड़ देहाती एरिया जगराओं आदि में रहना चाहता है। गुरसिमरन मंड ने कहा कि यदि नजरबंदी न हटाई गई तो वह कल पुलिस प्रशासन को घर की चाबियां देने जाएगा। मंड मुताबिक उसके गनमैन भी उसका कहना नहीं मानते।

    कई विवाह समारोह आदि पर उसने जाना होता है, लेकिन उसे समारोह आदि में जाने की परमिशन नहीं मिलती। मंड ने भगवंत मान सरकार से मांग की है कि उसकी नजरबंदी हटाई जाए।

  • PM MODI का किसानों को तोहफा

    PM MODI का किसानों को तोहफा

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार होली से पहले पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों और लाभार्थियों को तोहफा देने जा रही है। देश के किसान पिछले लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की तरफ से 13वीं किस्त के पैसे जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 27 फरवरी 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस दिन किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त के 2000 रुपये आने वाले हैं। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।

    इस योजना के अंतर्गत सरकार ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि पीएम किसान योजना के लाभार्थी अगर 13वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर अभी तक आपके यह जरूरी काम नहीं किया है तो इसे बिना देरी किए आज ही निपटा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं।

  • नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा, तट पर बहते मिले 30 शव

    नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा, तट पर बहते मिले 30 शव

    रोम। इटली में कालाब्रिया के दक्षिणी तट पर एक संदिग्ध नाव के टूटने से बड़ा हादसा देखने को मिला है। इटली की समाचार एजेंसियों ने रविवार को बताया कि दक्षिणी इटली में एक समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले हैं और सभी की डूबने से मौत होने की आशंका है। अधिकारियों को तट के पास शव बहते मिले हैं।

    रविवार को इटली के दक्षिणी तट पर एक प्रवासी नाव के टूटने के बाद इतालवी तट रक्षक ने लगभग 30 शवों को देखा है। कैलाब्रिया में क्रोटोन के तटीय शहर के पास अज्ञात बंदरगाह अधिकारियों ने बताया कि नाव में 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रहा था जब यह आयोनियन समुद्र में डूब गया। 

    जानकारी के अनुसार लगभग 40 लोग जीवित मिले हैं। बचाव दल के अधिकारी लुका कारी ने कहा कि जो बचाए गए हैं उनमें से भी कई लोग घायल हैं। बचाव का प्रयास अभी भी जारी है। समाचार एजेंसी एजीआई ने बरामद शवों की संख्या 30 बताई और कहा कि मृतकों में कुछ महीने का एक बच्चा भी है। रेडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि तट रक्षक, सीमा पुलिस और अग्निशामकों के नाव के बचाव के प्रयासों में शामिल थे।

  • पंजाबः कांग्रेसी सांसद को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    पंजाबः कांग्रेसी सांसद को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    लुधियाना : लुधियाना से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवनीत बिट्टू को व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से आई कॉल के जरिए धमकी दी गई है। 

    आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब असामाजिक तत्वों द्वारा बिट्टू को धमकी दी गई हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं।

  • Jio Fiber दे रहा Free Internet और Calling, बिल की टेंशन ही नहीं!

    Jio Fiber दे रहा Free Internet और Calling, बिल की टेंशन ही नहीं!

    नई दिल्ली: Jio Fiber लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक नया प्लान बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप Internet के साथ और भी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है तो चलिये आपको भी बताते हैं कि आप कैसे Fast Internet का आनंद उठा सकते हैं और इसके बाद भी आपको बिल भरने की कोई जरूरत नहीं होती है।

    Jio Fiber का सीधा मतलब है कि आपको 30 दिन का फ्री ट्रायल दिया जाता है। आपको बिना किसी कंडीशन के 30 दिन का फ्री ट्रायल मिल रहा है। Jio की तरफ से ये ट्रायल ऐसे यूजर्स को दिया जा रहा है जो सर्विस खरीदने से पहले इसका ट्रायल लेना चाहते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस दौरान Symmetric Speed के साथ 150 Mbps Unlimited Internet की सुविधा दी जाती है। OTT Platform का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि इस प्लान में 14 Paid OTT Application की सुविधा दी जाती है। कंपनी की मानें तो आपको इस दौरान सर्विस पसंद नहीं आती है तो इसे वापस ले लिया जाएगा। Connection लगाने से पहले One Time Charge लिया जाता है, जिसे बाद में वापस दे दिया जाता है।

    Jio Fiber लगाने से पहले 1,500 रुपए Internet Charge लिया जाता है जिसे पसंद नहीं आने की स्थिति में वापस ले लिया जाता है। जबकि Internet+OTT Free Trial के साथ 2500 रुपए One Time Charge लिया जाता है। इसे भी बाद में वापस कर दिया जाता है। यानी पसंद नहीं आने की स्थिति में आपको ये पूरा चार्ज वापस कर दिया जाएगा। दरअसल Jio ने अपने यूजर्स बढ़ाने से उद्देश्य से ये Trial Offer लॉन्च किया है। आपके लिए ये प्लान काफी बेहतर साबित हो सकता है।