Blog

  • दिवाली पर महंगाई की मार: रिफाइंड और सरसों के तेल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    दिवाली पर महंगाई की मार: रिफाइंड और सरसों के तेल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः दीपावली से चंद घंटे पहले ही बाजार में रिफाइंड व सरसों के तेल की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। जहां रिफाइंड ऑयल 10 रुपये लीटर महंगा हो गया है। वहीं दीपावली के दीये पर भी महंगाई का असर होने जा रहा है। सरसों का तेल पांच रुपये लीटर बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी चंद घंटों में ही देखने को मिली है। इसके बाद बाजार में काफी दुकानदारों ने सरसों व रिफाइंड ऑयल का भंडारण कर लिया है। सरसों के तेल का थोक व्यापार करने वाले विशाल गुप्ता इसकी वजह कुछ अलग बताते हैं। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को महंगी कीमतों से राहत देने के लिए सरकार के सालाना 20-20 लाख टन सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के शुल्क मुक्त आयात करने की छूट देने के बाद भी देश में इन तेलों की कम आपूर्ति की स्थिति बनी है। जितनी मात्रा में शुल्क मुक्त आयात की छूट दी गई है उसके मुकाबले घरेलू मांग काफी अधिक है। 

    इन तेल की बाकी मांग को पूरा करने के लिए आयातकों को 5.50 प्रतिशत आयात शुल्क अदा करना होगा लेकिन इस शेष शुल्क अदायगी वाले तेल को शुल्क मुक्त आयातित तेल से ही प्रतिस्पर्धा करनी होगी जिसकी वजह से आयातक नए सौदे खरीद नहीं रहे और इससे सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के दाम सस्ता होने के बजाय और महंगे हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को सोयाबीन तेल सात रुपये किलो और सूरजमुखी का तेल 20-25 रुपये किलो महंगा मिल रहा है। सरकार को तत्काल इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

    सरकार या तो शुल्क मुक्त आयात की सीमा को खत्म कर दे या पहले की तरह 5.50 प्रतिशत का आयात शुल्क लगा दे। इससे घरेलू बाजार में तेल की आपूर्ति बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा के कारण उपभोक्ताओं को सस्ता खाद्य तेल मिलेगा और सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। मंडी फैंटनगंज के व्यापारी विकास ढांडा का कहना है कि कुछ फेस्टिवल सीजन का भी असर है। मांग अचानक बढ़ गई है। दाम बढ़ने से सप्लाई भी कम हो गई है, कुछ असर मुनाफाखोरों का भी है, जिन्होंने फेस्टिवल सीजन में गोदाम भर लिए और दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं।

  • सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, मरीजों व स्टाफ में दहशत

    सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, मरीजों व स्टाफ में दहशत

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर मरीज इमरजेंसी वार्ड से भागकर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि तुरंत अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने के करीब 2 घंटे बाद तक बिजली गुल रही।

    जानकारी के मुताबिक,सिविल अस्पताल अंबाला सिटी के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी वार्ड में बने इलेक्ट्रिसिटी पार्टीशन में शनिवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बिजली की तारों से आग की लपटें उठने लगी। आग लगने की भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर मरीज इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलना शुरू हो गए।

    गनीमत रही कि ट्रॉमा सेंटर में उपस्थित अस्पताल के स्टाफ ने बिजली की तारों में लगी आग पर अग्निशमन यंत्रों काबू पाया लिया। शॉर्ट सर्किट के कारण करीब 2 घंटे बिजली की बत्ती गुल रही। इलैक्ट्रिशियन.ने कड़ी मशक्कत के बाहर बिजली सप्लाई को बहाल किया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और मरीजों को राहत की सांस ली। दोबारा ऐसा घटना न घटे आज इलैक्ट्रिशियन.की टीम दोबारा अस्पताल परिसर की सभी बिजली सप्लाई की जांच करेगी।

  • चुनाव डियूटी से जुड़े 1800 कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के प्रथम पूर्वाभ्यास का दिया प्रशिक्षण

    चुनाव डियूटी से जुड़े 1800 कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के प्रथम पूर्वाभ्यास का दिया प्रशिक्षण

    कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से करें अपनी डियूटी का निर्वहन – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत रविवार 23 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्रों हरोली, ऊना तथा गगरेट के अंतर्गत चुनाव डियूटी पर तैनात कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे अपनी डियूटी को पूर्ण निष्ठा व कर्तव्य से निभाएं। 
    ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय, ऊना में प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया जिसमें चुनाव डियूटी से जुड़े लगभग 600 कर्मचारियों ने भाग लिया। एसडीएम डॉ निधि पटेल डियूटी पर तैनात कर्मचारियों का ईवीएम व वीवीपैट के अतिरिक्त चुनाव से संबंधित अन्य दस्तावेजों के बारे में जागरुक किया।
    इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र हरोली में एसडीएम विकास शर्मा ने चुनाव से जुड़े 600 कर्मचारियों और एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने 600 कर्मचारियों को चुनावी डियूटी के निर्वहन को लेकर आवश्यक जानकारी दी।
    इस दौरान मास्टर ट्रेनरर्ज के माध्यम से ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन का प्रेक्टिल अभ्यास कराया गया।
    इस अवसर पर तहसीलदार हुसन चंद, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, बीडीओ रमनवीर चौहान, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल, ईओ संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • T20 World Cup पर कोरोना संकटः यह आल राउंडर खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद मैदान पर उतरा 

    T20 World Cup पर कोरोना संकटः यह आल राउंडर खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद मैदान पर उतरा 

    नई दिल्लीः आयरलैंड के आल राउंडर जार्ज डॉकरेल रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच से पहले ‘संभावित पॉजिटिव’ पाये गये। यह टूर्नामेंट का पहला पॉजिटिव मामला है। लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव आने के बावजूद डॉकरेल श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरे और उन्होंने 16 गेंद में 14 रन बनाये। क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की कि डॉकरेल को ‘संभावित पॉजिटिव’ पाया गया है। साथ ही बोर्ड ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और राष्ट्रीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुसार ही उन्हें रखा जा रहा है। मौजूदा नियमों के अनुसार पॉजिटिव आने के बावजूद खिलाड़ी को यहां खेले जा रहे टी20 विश्व कप या अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग करने से नहीं रोका जा सकता है। हालांकि पॉजिटिव खिलाड़ी के मैच और ट्रेनिंग दिनों में अलग से यात्रा करने की जरूरत होती है।

    टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट टी20वर्ल्डकप डॉट कॉम के रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘डॉकरेल के लक्षण हल्के हैं, हालांकि टीम के मेडिकल स्टाफ ने टूर्नामेंट और सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार ही काम किया है। ’’ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रतिद्वंद्वी टीम और स्टाफ को हालात के बारे में सूचित कर दिया गया है। श्रीलंका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कुसाल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में आयरलैंड पर नौ विकेट की जीत दर्ज की।

    आयरलैंड के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट झटके जिससे आयरलैंड की टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई गेंदबाजों में महीश तीक्षणा ने 19 रन देकर और वानिंदु हसारंगा ने 25 रन देकर दो दो विकेट हासिल किये। लाहिरू कुमारा, धनंजय डि सिल्वा, चामिका करूणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो ने एक एक विकेट झटके। आयरलैंड के लिये हैरी टेक्टर 42 गेंद में 45 रन (दो चौके, एक छक्का) बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि पॉल स्टरलिंग ने 25 गेंद में 34 रन (चार चौके और दो छक्के) का योगदान दिया।

    इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। क्वालीफाइंग राउंड के पहले मैच में कमजोर नामीबिया से हारने वाली टीम ने पांच ओवर रहते एक विकेट पर 133 रन बनाकर जीत हासिल की। कुसाल मेंडिस ने 43 गेंद में नाबाद 63 रन बनाये जबकि चरिथ असालंका ने 22 गेंद में नाबाद 31 रन का योगदान किया। धनंजय डिसिल्वा ने भी 25 गेंद में 31 रन की पारी खेली। आयरलैंड की टीम लगातार सातवां विश्व कप खेल रही है लेकिन यह दूसरी बार है जब वह टूर्नामेंट के फाइनल राउंड तक पहुंची है। इससे पहले वह इंग्लैंड में 2009 चरण में सुपर आठ तक पहुंचे थे। मेंडिस और डिसिल्वा ने श्रीलंका को तेज शुरूआत करायी। दोनों ने पहले विकेट के लिये 50 गेंद में 63 रन की भागीदारी निभायी। 

  • जालंधर सहित ये 7 जिले अति संवेदनशील घोषित, पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी, जाने मामला

    जालंधर सहित ये 7 जिले अति संवेदनशील घोषित, पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब में दीवाली के त्यौहार के मध्य नजर पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने जालंधर सहित 7 जिलों को अति संवेदनशील घोषित किया है। गौर हो कि अति संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के लिए पुलिस और कमांडो तैनात किए जाएंगे। जारी किए गए अति संवेदनशील जिलों में जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा और मोहाली शामिल है।

    आशंका जताई जा रही है कि त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी किसी घटना को अंजाम देने के लिए बाजारों में भीड़ का फायदा उठासकते हैं। दिवाली के दिन या शाम को सीमावर्ती जिलों में ड्रोन तस्करी भी बढ़ सकती है।

    सीमावर्ती जिलों में अधिक सतर्कता के आदेश दिए गए हैं। डीजीपी कार्यालय ने राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्यों में सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर चर्चा की। अलग-अलग जिलों में 18000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएपी, कमांडो, आईआरबी बटालियन के जवान तैनात रहेंगे। 

  • पंजाब के  इस जिले में जलाया गया दुनियां का सबसे बड़ा दीया, गिनीज बुक्स में रिकॉर्ड दर्ज, देखें तस्वीरें

    पंजाब के इस जिले में जलाया गया दुनियां का सबसे बड़ा दीया, गिनीज बुक्स में रिकॉर्ड दर्ज, देखें तस्वीरें

    मोहाली: पंजाब के मोहाली में आज दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाकर रिकार्ड बनाया गया। दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाना और उसमें तेल भरना किसी एक के बस की तो बात थी नहीं। एकता और शांति के संदेश का आह्वान करते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुए इस मील के पत्थर के आयोजन के लिए 10,000 से अधिक नागरिकों ने तेल का योगदान दिया। यह तेल भी कोई इंडस्ट्रियल वेस्ट नहीं था बल्कि पूरी तरह से बीज से निकाला गया। मतलब कि जैविक तेल, जो हम दीपावली में यूज करते हैं।

    एक हजार किलो स्टील से बना है यह दीया

    दिवाली एक महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इस मौके पर मोहाली में हीरो होम्स ने आज एक विश्व रिकॉर्ड की गतिविधि देखी। इसके कैम्पस में बने दुनिया के सबसे बड़े दीये को लोगों ने रोशनी से झिलमिलाते देखा। इस दीये को करीब 1,000 किलो स्टील से बनाया गया है। इस दीये का 3.37 मीटर का है। आयोजकों का कहना है कि इसे विश्व शांति, धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद के संदेश को फैलाने के लिए प्रज्ज्वलित किया गया है।

    दुनिया के सबसे बड़े ​दीये में कितना तेल लगा

    जब हम दुनिया के सबसे बड़े दीये की बात कर रहे हैं तो जाहिर है कि उसमें तेल भी भारी मात्रा में लगेगा। इस दीये को जलाने से पहले उसमें करीब 3,560 लीटर तेल भरा गया। यह तेल विभिन्न तरह के बीजों से बने थे। मतलब कि पूरी तरह से जैविक तेल। इतना ज्यादा तेल जुटाना किसी एक व्यक्ति के बस का तो था नहीं। इसलिए इसमें हीरो होम्स के लगभग 4,000 निवासियों सहित 10,000 से अधिक नागरिकों ने योगदान दिया। मतलब कि भारतीय समाज के विविध ताने-बाने और विविधता का प्रतिनिधित्व हुआ।

    गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हो गया दर्ज

    इस त्योहार के इर्द-गिर्द, विशाल स्टेनलेस स्टील दीया, गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक निर्णायकों की उपस्थिति में प्रज्ज्वलित किया गया था। इस उपलब्धि को दर्ज करने के लिए मोहाली में हीरो होम्स की सोसायटी में मौजूद थे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह दीया 3,560 लीटर खाना पकाने के तेल से प्रज्ज्वलित किया गया।

    आर्मी वेटरन ने दीप को पज्ज्वलित किया

    लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक अपरंपरागत घटना है जिसमें परंपरा के अनुसार दिवाली मनाने के दोहरे इरादे हैं और एक जो एक महत्वपूर्ण प्रसार का प्रबंधन भी करता है। यह उचित ही है कि पंजाब, जिसने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, अब शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है।

    वैश्विक शांति के लिए प्रयास

    हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल का कहना है कि दिवाली शांति और सद्भाव की बहाली का प्रतीक है। हम हीरो होम्स में वैश्विक शांति के लिए एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम का मंच बनने के लिए उत्साहित हैं, यह हमारे उत्सव और इस साल दिवाली की भावना के लिए एक स्वीटनर है और हमारे निवासियों और पंजाब के नागरिकों के योगदान के लिए आभारी हैं। दीया में तेल, क्षेत्रों, भाषाओं, धर्मों और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से एकत्र किया जाता है, जो भारतीयों की शांति और भावना के लिए एकजुट संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है।

  • पंजाबः शर्मनाक घटना, नाबालिग लड़की से युवकों ने दुष्कर्म कर की हत्या

    पंजाबः शर्मनाक घटना, नाबालिग लड़की से युवकों ने दुष्कर्म कर की हत्या

    अमृतसर: जिले के मजीठा से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 2 युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। मजीठा के एक गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

    मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी सुल्तानपुर लोधी के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक चार साल पहले लड़की के पिता की मौत हो गई है। उसकी मां जब घर से बाहर गई तब दो लड़कों ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका शव लटकाकर फरार हो गया। जब मां घर वापस आई तो उसने देखा उसकी लड़की की लाश लटक रही थी। पुलिस आरोपी की तालाश में छापेमारी कर रही है। 

  • जालंधरः ठगी के मामले में Dream Coastal Travel Agency का मालिक गिरफ्तार, भाई फरार

    जालंधरः ठगी के मामले में Dream Coastal Travel Agency का मालिक गिरफ्तार, भाई फरार

    जालंधर/वरुणः महानगर में विदेश भेजने के नाम पर कई ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। इसी के तहत आज पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंट पर शिकंजा कस मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ड्रीम कोस्टल ट्रैवल एजेंसी के दो ठग भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि इस दौरान ट्रैवल एजेंट मालिक का भाई भागने में कामयाब हो गया है। यह दोनों प्रशासन से कंसल्टेंसी का लाइसेंस लेकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।

    पुलिस ने लोगों को विदेश के सपने दिखाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंसी के मालिक हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इसका दूसरा भाई सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा अभी फरार चल रहा है। उक्त दोनों भाई खुरला किंगरा के रहने वाले है। दोनों भाइयों ने अपनी ठगी की दुकान जालंधर में मोहन पैलेस के पास खोल रखी थी। ठगी का शिकार हुए जालंधर के पंज पीर निवासी करण पुत्र राज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि सुखदेव सिंह ने उन्हें कहा था कि वह कनाडा में वर्क परमिट दिला देंगे, लेकिन इसके लिए 12 लाख रुपए लगेंगे। यह 12 लाख इकट्ठे नहीं देने हैं बल्कि इनमें से दो लाख पहले देने हैं। जबकि शेष पैसा जब वह कनाडा में पहुंच जाएगा और काम करने लगेगा फिर चुकाएगा।

    करण का आरोप है कि ठग ट्रैवल एजेंट सुखदेव सिंह जो कि अपने भाई हरजीत के लाइसेंस पर काम करता है और फरार चल रहा है ने उससे पहले प्रोसेसिंग फीस के रूप में 30 हजार रुपए लिए फिर मेडिकल और अन्य कामों के लिए पैसे लिए। उससे एजेंट ने कुल 1.30 लाख रुपए और उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद जब काफी दिनों तक एजेंट का कोई मैसेज नहीं आया तो वह एजेंट के पास गया। वह उसे झूठे आश्वासन देता रहा कि काम प्रोसेसिंग में है। जल्द ही वीजा आ जाएगा, लेकिन ऐसे ही एजेंट के ने कई महीने निकाल दिए।

    जब वह थक हार कर एजेंट के पास गया और उससे साफ-साफ पूछना चाहा तो वह गालियां देने लगा और धमकियां देने पर उतर आया। जब करण ने अपने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे तो एजेंट सुखदेव और उसके भाई ने धमकियां डाली कि जहां पर शिकायत करनी है कर दे। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद करण ने थाना बारादरी में ड्रीम कोस्टल के मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद थाना बारादरी की पुलिस ने मामला दर्ज कर हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका भाई जोकि ठगी का मुख्य आरोपी है फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर ही है।

  • अमिताभ बच्चन के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाएं पैर की नस कटी…

    अमिताभ बच्चन के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाएं पैर की नस कटी…

    मुंबई. अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. रात एक बजे शूटिंग के दौरान गलती से उनके बाएं पैर की नस कट गई. इसका बाद ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने उनके पैर में टांके लगाए हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है. अमिताभ को पैरों पर जोर देने या चलने से मना किया गया है. यहां तक कि वो ट्रेडमिल पर भी वॉक नहीं कर सकते हैं. बिग बी ने ब्लॉग के जरिए इसकी घटना की जानकारी दी है.

    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि खून के बहाव को रोकने के लिए टांके लगाए गए. उन्होंने फैंस को बताया कि वह ठीक हैं. घबराने की बात नहीं है. उन्होंने बताया कि धातु के एक जूट के टुकड़े से उनके बाएं पैर की नस कट गई. उन्होंने लिखा, “नस काटने पर ‘लाल (खून)’ बेकाबू हो जाता है.. .. स्टाफ और डॉक्टरों की एक टीम ने समय पर सहायता की..”

    अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “शो का एक एपिसोड पर 3-4 घंटे में शूट होता है.… आह कोई बात नहीं..! यह थोड़ा इनऑपरेटिव है, लेकिन की समान भावना में जारी रहने की इच्छा एक उम्मीज देती है और हम इसका सामना करते हैं..”

  • BJP मंत्री ने महिला को मारा थप्पड़, जाने क्या है वजह  

    BJP मंत्री ने महिला को मारा थप्पड़, जाने क्या है वजह  

    कर्नाटक:  कर्नाटक में एक महिला को राज्य के BJP मंत्री के पास अपनी गुहार लेकर जाना उस वक्त महंगा पड़ा गया जब मंत्री ने उसकी समस्या सुनने की बजाय उसे थप्पड़ जड़ दियामंत्री की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद अब इस पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. इस पर कांग्रेस ने ट्वीट किया है और केंद्र सरकार को घेरा है. दरअसल कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री वी सोमन्ना चामराजनगर जिले के हंगाला गांव में दौरे पर थे. यहां पर वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जमीन के पट्टे बांट रहे थे
    इस कार्यक्रम में जमीन का पट्टा न मिलने से दुखी एक महिला उनके पास शिकायत लेकर पहुंची. पहले तो वी सोमन्ना ने उसे देखा और वह जैसे ही उनके पास पहुंची तो सोमन्ना ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ खाने के बाद भी उस महिला ने सोमन्ना के पैर छुए. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वी सोमन्ना ने थप्पड़ मारने के लिए बाद में माफी भी मांगी. इस कार्यक्रम में सोमन्ना को 3.30 बजे पहुंचना था लेकिन वह करीब 2 घंटे लेट पहुंचे थे

    कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

    इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि ‘कांग्रेस का ट्वीट, कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया. महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई’ इस ट्वीट में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है और लिखा है, ‘अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिये – ‘क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?’