Blog
-

Punjab News: Cotton Factory में लगी भयानक आग, काबू पाने में लगी दमकल की 16 गाड़ियां, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के छेहरटा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रूई की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां लगाई गईं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक सुनील बुटानी ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें फोन के जरिये सूचना मिली फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है।
जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देत हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे औरआग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारण का ठीक से पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि रूई की फैक्ट्री होने के कारण आग बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आग पर काबू पाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-

Punjab : हिंदू और सिख समुदायों ने आपसी भाईचारे का दिया संदेश, देखें वीडियो
लुधियाना – आज एक नए संगठन धन धन बाबा शहीद इंटरनेशनल दल पंथ का गठन किया गया। यह संगठन हिंदू और सिख संगठनों का संयुक्त मोर्चा है। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी समुदाय को मजबूत करना है। इस संबंध में निहंग सिंह संगठनों और हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि जो लोग दोनों धर्मों की एकता को नष्ट करेंगे, उनसे पुलिस अगर कार्रवाही करे या न करे, लेकिन हम सख्ती से निपटा करेंगे।
इस मौके पर दोनों संगठनों के नेताओं और अमित कुमार ने कहा कि निहंग सिखों के बाणे को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में जो ताकतें दो धर्मों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है, उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज यह मोर्चा पूरे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में आपसी भाईचारे का संदेश देगा। कि आज हिंदू समुदाय और सिख समुदाय एकजुट हैं और उनके बीच कोई आपसी विवाद नहीं है।
इस दौरान निहंग सिंह संगठनों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया और इस संयुक्त रूप से बनाए गए मोर्चे की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से समाज में भाईचारे का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिख समुदाय को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उसी प्रकार हिंदू समुदाय को भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि खासकर वे लोग जो कई भेष बदल कर दोनों धर्मों को लड़ाने की कोशिश कर रहे है, उनके चेहरे बेनकाब किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की कॉन्फ्रेंस से पंजाब में अच्छा संदेश जाएगा।
-

सड़कों पर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में चली गोलियां, BJP नेता घायल, देखें वीडियो
कोलकाताः बंगाल बंद हिंसक होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, भातपारा इलाके में बीजेपी नेता प्रियांशु पांडे को पर गोलियां चलाई गई। इसकी वीडियों भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता को भी गोली लगी है। गोली लगने से घायल भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोप है कि नेता प्रियंगु पांडे पर टीएमसी कार्यकर्ता ने 6 राउंड फायरिंग की है।
बीजेपी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय तक मार्च करने वाले छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज को सुबह 6 बजे से पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद की घोषणा की है। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। ममता सरकार ने कहा है कि कोई बंद नहीं है और जो सरकारी कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के प्रयासों के दौरान मंगलवार दोपहर कई स्थानों पर पुलिस के साथ उनकी झड़पें हुईं तथा कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। लगभग चार घंटे तक हिंसा हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और महिला प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि राज्यभर में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।सड़कों पर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में चली गोलियां, BJP नेता घायल#BREAKING pic.twitter.com/Nc56ejvsMx
— Encounter India (@Encounter_India) August 28, 2024 -

Punjab: SBI एजेंट और कपड़ा कारोबारी से लूट के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो
मोगाः शहर में SBI एजेंट और कपड़ा कारोबारी से लूट के मामले में एक नया मौड़ सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी से बरामद की गई पिस्टल को खिलौना पिस्टल बताया जा रहा था, वही जब आज सुबह दुकानदार ने दुकान खोलकर साफ सफाई करते वक्त गोली का खोल मिला तो दुकानदार सहम गया।
आपको बता दें कि जन्माष्टमी वाले दिन मोगा में लुटेरों द्वारा लूट की नाकाम कोशिश के दौरान लुटेरे द्वारा दुकानदार पर गोली चलाने का मामला सामने आया था, इस मामले दुकानदार ने गोली चलने की बात कही थी और दूसरी और पुलिस ने खिलौना पिस्तौल का संदेह जताया था ।
आज सुबह जब दुकानदार रोज़ की तरह जब अपनी दुकान खोलकर सफाई करने लगा तो उसे दूकान से गोली का खोल मिला, जिसे देखते ही दुकानदार सहम गया। दुकानदार दीपक ने जानकारी देते हुए कहां की कल मैं कह रहा था कि मुझ पर गोली चली है लेकिन पुलिस वालों को संदेह था की खिलौना पिस्तौल से पटाखा चला होगा।इस मामले के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही हैऔर पुलिस ने भरोसा दिया है कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं मोगा पुलिस ने कहा कि कल शाम हमें चौंक शेखा से लूट की नाकाम कोशिश करने की सूचना मिली थी, जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए घटनास्थल पर एसएसपी मोगा और पुलिस अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे थे जहां लुटेरे द्वारा लूट करने के लिए पिस्तौल नुमा कोई चीज लेकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने बहादुरी से लुटेरे का सामना किया और लूटेरे डर के मारे भाग गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 134 दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab: बारिश को लेकर Yellow Alert जारी, इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार हुई बारिश के बाद पंजाब के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पंजाब में 24 घंटों के अंदर औसतन 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
वहीं पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना की मौसम वैज्ञानिक कुलविंदर कौर गिल ने जानकारी देते कहा इस बार जो बारिश रिकॉर्ड की गई है वह बहुत अच्छी दर्ज की गई है। 190 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक पंजाब और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में कम बारिश ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस सीजन में अभी तक पंजाब में 349 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक मात्र 238.1 मिमी ही बारिश हुई।
-

Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent Siddharth Kataria ने ठगे साढ़े 4 लाख, केस दर्ज
2 महीनों में Siddharth Kataria के खिलाफ 15 ज्यादा केस दर्ज
जालंधर, ENS: बीएमसी चौक के पास बने वाशल टावर में ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, ट्रैवल एजेंट ने कनाडा वर्क परमिट पर भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 4.70 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस द्वारा 2 तक जांच के बाद केस दर्ज किय गया है। पैराडाइज कालोनी के रहने वाले पीड़ित विवेक शर्मा ने थाना बारादरी की पुलिस को बताया कि वह कारोबारी है। उसने दो साल पहले कनाडा वर्क परमिट पर जाने के लिए सोशल मीड़िया पर विज्ञापन देखा था, जिसके बाद वह उसने उक्त एजेंट से बात की तो वह उसने दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया वह परिवार के साथ मिलने के लिए एजेंट दफ्तर में गया, जहां एजेंट ने उसे 5.90 लाख रुपये में पत्नी के साथ वर्क परमिट पर भेजने का झांसे दिया। उसने बातों में आकर एजेंट से फाइल अप्लाई करवाई और अलग अलग समय में एजेंट ने उससे 4.70 हजार रुपये ठग लिए। 3 महीने के बाद वीजा न आने पर एजेंट ने काल उठानी बंद कर दी। जिसके बाद वह एजेंट के दफ्तर में गया तो दफ्तर बंद मिला। उसने एजेंट के दफ्तर में कई चक्कर काटे लेकिन एजेंट नहीं मिला, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहां से शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने जांच के बाद अर्बन स्टेट के रहने वाले ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ बीते 2 महीनों में 15 ज्यादा धोखाधड़ी के केस दर्ज है। -

अब इस उम्र में लड़कियों की होगी शादी, राज्यपाल की मंजूरी बाकी
शिमलाः लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने संबंधी हिमाचल में संशोधन विधेयक सदन में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन से विधेयक के पारित होने के बाद अब इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल के स्तर पर विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में लड़कियों के विवाह की आयु 18 वर्ष से बढ़कर 21 वर्ष हो जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने बाल विवाह प्रतिषेध (हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक, 2024) प्रस्तुत किया। इस विधेयक के पारित होने से लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा कम उम्र में शादी से महिलाएं कुपोषण का शिकार भी हो जाती हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने राज्यपाल की तरफ से स्वीकृत विधेयकों की प्रतियां सभा पटल पर रखीं। राज्यपाल की तरफ से 5 विधेयक स्वीकृत किए गए हैं जिनको सभा पटल पर रखा गया।
-

Punjab : मरीज के परिजनों और एम्बुलेंस कर्मियों में हुई मारपीट, देखें वीडियो
लुधियाना – सिविल अस्पताल में देर रात एमरजेंसी के बाहर उस समय हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार एक मरीज के साथ आए युवकों ने 108 एम्बुलेंस के कर्मियों के साथ मारपीट की। घायलों की पहचान पाइलट रिम्पलदीप व ईएमटी सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें छुड़वाने का प्रयास नही किया।
जिसके बाद 108 कर्मियों ने मामले की सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। जिन्होंने अस्पताल में पहुंच कर कर्मियों का मेडिकल करवा मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए पाइलट रिम्पलदीप व ईएमटी सतनाम सिंह ने बताया कि वह सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में से रेफर हुए मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल में आए थे। तभी मरीज के साथ आए युवकों में से 3 से 4 युवको ने शराब पी हुई थी। जिन्होंने उनसे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जिनका विरोध करने पर उक्त युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए और सरकारी फोन छीन लिया। जिसे बाद में पुलिस के कहने के बाद उन्हें वापिस मिला।Punjab : मरीज के परिजनों और एम्बुलेंस कर्मियों में हुई मारपीट#Punjab #BreakingNews #hospitals pic.twitter.com/GqSzNHYsDu
— Encounter India (@Encounter_India) August 28, 2024 -

Jalandhar News: CM House से कुछ मीटर दूरी पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो
एक को काबू करके लोगों ने की जमकर छित्तर परेड
जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि बेखौफ लुटेरों ने सीएम हाउस के पास वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, सीएम हाउस सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर युवक पर हमला कर दिया और उससे फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। जिसके बाद युवक द्वारा शोर मचाने पर कार सवार ने लुटेरों का पीछा करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। कार चालक ने लोगों की मदद से नामदेव चौक के पास लुटेरे को काबू कर लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया, जबकि दो लुटेरे बाइक छोड़कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। लोगों ने लुटेरे की जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को काबू करके तेजधार हथियार और बाइक कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बूटा पिंड के रहने वाले राहुल, रजत और एक अन्य के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित युवक ने बताया कि वह सविधान चौक (बीएमसी चौक) की ओर जा रहा था। इस दौरान काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर 3 लुटेरे आए और सबसे पीछे बैठे आरोपी के हाथ में दातर (तेजधार हथियार) उसके सिर पर मार दिया। जिसके बाद आरोपी पीड़ित युवक का फोन छीन कर फरार होने लगे।
