Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਜਪੁਰਾ : ਪਿੰਡ ਰਾਜਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਕੰਡੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਨੁਕਸਾਨ ਬਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਕੰਡੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋ ਮਾਧੋਪੁਰ ਰੋਡ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਰਪੰਚ ਚੇਤਨ ਠਾਕੁਰ ਦੀ ਦੇਖਰੇਖ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਨੁਕਸਾਨ ਬਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਐਸਐਸਪੀ ਹਰ ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਅਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਰਜਿੰਦਰ ਮਨਹਾਸ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਨੁਕਸਾਨ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਤੁਹਾਡੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਕੋਈ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਕਰਦਾ ਜਾਂ ਵੇਚਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਖਬਰ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਤਾਂ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲ ਦਲ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਬਰ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦਾ ਨਾਮ ਅਤੇ ਪਤਾ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਚੇਤਨ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਸਾਰੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਮੌਤਵਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨ ।

  • जनकौर स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

    जनकौर स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, पाइप लाइन्स प्रभाग, एनआरपीएल ऊना द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय जनकौर में कचरा मुक्त भारत विषय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अमनदीप भारद्वाज द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निस्तारण के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने का आग्रह किया।  इस अवसर पर जनकौर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान पर संदेश देकर बच्चांे तथा स्कूली स्टाफ को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
  • मोटे अनाज के महत्व बारे कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में जागरूकता शिविर आयोजित

    मोटे अनाज के महत्व बारे कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  समेकित बाल विकास परियोजना ऊना तथा कृषि विज्ञान केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने की। कार्यक्रम में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि तथा उपनिदेशक कृषि ऊना कुलभूषण धीमान व खण्ड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने बताया कि पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर,  किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर , पर्यवेक्षक वृत्त स्तर  तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है। यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतः ही ठीक होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इन लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके  उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर डॉ योगिता ने भी लोगो को मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा मोटे अनाज को अपने जीवन शैली में अपनाने बारे प्रेरित किया और इसके साथ-साथ कृषि विज्ञान के बारे में भी लोगो को जागरूक किया।
    कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि ऊना कुलभूषण धीमान ने प्राकृतिक खेती के बारे जागरूक किया तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राकृतिक तकनीक से खेती करने की विधि को अपनाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त निर्मल सैणी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा कुमारी पायल ने भी पोषण अभियान तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाआंे पर विचार रखे। इस अवसर पर रीटा एंड टीम ने पोषण अभियान पर लघु नाटिका द्वारा लोगो को जागरूक किया । इस मौके पर 3 गर्भवती महिलायों (प्रिया, काजल और संजीवना) की गोदभराई की गयी तथा 3 बच्चों (सेहजप्रीत, मान्या और हर्षदीप) का अन्प्राशन करवाया गया ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज पर रेसिपी स्टाल लगाया गया तथा चित्रकारी प्रतियोगिता करवाई गई और उन्हें प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक आशा देवी, मीनू वाला ,संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, नानकी देवी,  कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, सुमन बाला, पोषण ज़िला समन्वयक मंज़ूर खान, पोषण ब्लॉक समन्वयक गुरमुख सिंह, व अन्य उपस्थित रहे।
  • 100 किमी रफ्तार से कार चालक ने व्यक्ति को रौंदा, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    100 किमी रफ्तार से कार चालक ने व्यक्ति को रौंदा, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    चेन्नईः भीड़भाड़ वाली सड़क पर भी तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने का कई लोगों का शौक जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। ऐसे ड्राइवर कार पर नियंत्रण खोते ही कई लोगों की दहलाने वाली मौत का कारण बन रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ है, जिसमें एक व्यस्त रोड पर पैदल जा रहे शख्स को सामने से 100 किमी प्रति घंटा से भी ज्यादा स्पीड से आ रही कार ने टक्कर मारकर कई फुट दूर उछाल दिया। टक्कर से घायल हुए शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं।

    आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो वीरवार को सामने आया है। दिल दहलाने वाले हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक गुजर रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति कैमरे में सड़क किनारे चलता हुआ दिखाई देता है।

    सामने से अचानक काले रंग की एक कार बेहद तेज गति से कई वाहनों को टक्कर मारती हुई आती दिखती है और सीधे उस आदमी को जोरदार टक्कर मारकर एक ऑटोरिक्शा में घुस जाती है। कार की टक्कर लगते ही व्यक्ति कई फुट ऊंचा उछलने के बाद दूर जाकर गिरता है और उसकी वहीं पर मौत हो जाती है। यह हादसा बुधवार को हुआ है, लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो गुरुवार को सामने आया है।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा के संगठनात्मक क्रियाकलापों को तेज करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विभिन्न अभियान शुरू किए गए हैं। मतदाता चेतना अभियान का आगाज करते हुए वीरवार को भाजपा के जिला कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी के नेतृत्व में इस अभियान को शुरू किया गया। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 मतदाता तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत पांचों मंडलों में संयोजकों को नियुक्त करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया है।
    उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियां में नए शामिल होने वाले नाम को लेकर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में स्थान दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूकता से काम करना होगा। इसके अतिरिक्त जिन बेटियों की शादी हो चुकी है या जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूचियां से हटवाने को लेकर भी जागरूकता के साथ काम करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत किया जा रहा है और उसमें नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी की भूमिका निश्चित की गई है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री शाम मिन्हास, राजकुमार पठानिया पांचो मंडलों के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,रविंद्र द्विवेदी ,गुलविंदर गोल्डी, राजीव राजू बा चरणजीत शर्मा, एडवोकेट राजेश चौधरी ,एडवोकेट खड़क सिंह, धर्मेंद्र राणा ,विजय शर्मा, आईटी सेल जिला संयोजक चंदन कालिया, पांचो मंडलों के संयोजक वा सभी सदस्य बैठक में मजूद रहे |
  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा वार्षिक गणपति उत्सव मनाया

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा वार्षिक गणपति उत्सव मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा वार्षिक गणपति उत्सव निजी पैलेस में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा और क्लब के सदस्यों ने गणपति उत्सव की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश को सभी अच्छे गुणों और सफलताओं का देवता माना जाता है, इसलिए लोग हर अच्छे काम को करने से पहले श्री गणेश जी की पूजा करना शुभ मानते हैं और भगवान गणेश के जन्मदिन को ही गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा पूरे विश्व में हिंदू समेत कई धर्म के लोग, आध्यात्मिक शक्ति के लिए, कार्य सिद्धि के लिए और लाभ प्राप्ति के लिए भगवान श्री गणेश का पूजन धूमधाम से करते हैं। भगवान गणेश को सभी दुखों का हर्ता, संकट दूर करने वाला, सद्बुद्धि देने वाला भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से आध्यात्मिक समृद्धि मिलती है और जीवन में आने वाली सभी बाधाए दूर होती है। 
    इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, सचिव दीपिका सांची बस्सी, सोनिका शर्मा, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, वीनू कंवल, पूनम दढवाल, डाक्टर अनुपमा, डाक्टर मीनाक्षी नाथ, शिवानी साहनी, रश्मि ठाकुर, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, एकता जैतक, परमिंदर कौर, मीरा शर्मा, संध्या शर्मा, जसलीन कौर, वैशाली धवन, परमिंदर, प्रियका मदान, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, शैलजा शर्मा, दीपिका ब्राह्मी, अंजू शर्मा, रोजी धीमान आदि मौजूद रहीं।
  • पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    मोगा : पूरी दुनिया में शहीदे आजम भगत सिंह जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। देश को आजाद करवाने के लिए जो योगदान उनका रहा है, उसे कोई भूल नहीं सकता। आज के नोजवान उसको खूनदान केंप लगा कर मना रहे है। वही भगत सिंह जी के जन्मदिन पर अगर मोगा की बात करें तो अलग-अलग यूथ क्लबों, नोजवान सभाओं, खालसा एड की और से अलग अलग स्थानों पर खूनदान कैंप लगाए गए।

    भगत सिंह को सच्ची श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर अकाली दल के संजीत सिंह सन्नी गिल ने जहां नोजवानों के इस कदम की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने नोजवानों को नशे से दूर रहने और भगत सिंह के चलाए हुए मार्ग पर चलने और उसकी सोच पर पहरा देने की अपील की।

  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना कर रहा वार्षिक टेकफेस्ट, मेराकी 2.0 की शुरुआत  

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना कर रहा वार्षिक टेकफेस्ट, मेराकी 2.0 की शुरुआत  

    ऊना/सुशील पंडित : आईआईआईटी ऊना मेराकी 2.0: नवाचार और प्रौद्योगिकी का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (आईआईआईटी ऊना) अपने वार्षिक टेकफेस्ट, मेराकी 2.0 की शुरुआत की घोषणा की है, जो नवाचार, प्रौद्योगिकी का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव है। और रचनात्मकता. संस्थान के निदेशक, प्रो. एस सेल्वाकुमार की उपस्थिति से यह कार्यक्रम बुद्धिमता और सौहार्द का एक शानदार प्रदर्शन का वादा करता है। प्रोफेसर सेल्वाकुमार ने छात्रों के जीवन में प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एक भाषण दिया। उनके संबोधन ने एक रोमांचक सप्ताह के लिए मंच तैयार किया। उन्होंने कहा कि मेराकी 2023 को शुरू करने के लिए, संकाय और कर्मचारी रोमांचक और तकनीक-प्रेमी खेलों में लगे हुए हैं, जो उस बुद्धि और उत्साह की झलक प्रदान करते हैं जो त्योहार को परिभाषित करेगा।
    मेराकी 2.0, उत्सव का इस वर्ष का संस्करण, प्रतिभागियों को चुनौती देने और मनोरंजन करने के लिए डिज़ाइन की गई गतिविधियों की एक विविध श्रृंखला प्रदान करता है। इवेंट लाइनअप में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी “कोडरेशन” और “प्रोग-ओ-थॉन” कोडिंग प्रतियोगिताएं, एड्रेनालाईन-पंपिंग “रोबो ड्राइव,” रणनीतिक “आईपीएल नीलामी” और दिमाग झुकाने वाली “टेककश्री” और “स्केल्स क्वेस्ट” शामिल हैं। . यह तकनीकी उत्साही लोगों और रचनात्मक दिमागों के लिए एक सच्ची दावत है। सहयोग और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए, आईआईआईटी ऊना ने हिमाचल प्रदेश के आईटीआई और पॉलिटेक्निक छात्रों को 28 सितंबर, 2023 को उत्सव में शामिल होने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया है। इस समावेशन का उद्देश्य छात्रों को एक साथ लाकर एक विविध और गतिशील तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमियों से। मेराकी 2.0 का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर, 2023 को होगा। तकनीकी उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है, जो नवीनता, भयंकर प्रतिस्पर्धा और, सबसे महत्वपूर्ण, ढेर सारे मनोरंजन से भरा है।
  • पंजाबः सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर मजीठिया ने पहले कसे तंज, फिर कही ये बात, देखें वीडियो

    पंजाबः सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर मजीठिया ने पहले कसे तंज, फिर कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने एसआईटी बनाकर एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 2015 के ड्रग्स मामले में आज सुबह पुलिस ने कांग्रेस विधायक को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर जहां विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस गिरफ्तारी की निंदा की है, वहीं अकाली दल के दिग्गज नेता विक्रमजीत मजीठिया ने सुखपाल खैहरा पर जमकर तंज कसे है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कई मीडिया वाले कह रहे कि खैहरा पर पर्चा दर्ज हो गया है।

    मजीठिया ने तंज कसते हुए कहा कि मेरे पूछने पर कहा गया कि सोये हुए खैहरा को पुलिस वाले उठाकर ले गए है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस काफी चिल्ला रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था तो मूंछों को ताव दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि खैहरा साहिब घबराओं ना आपके लोगों ने भी यही काम किया था। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तरह की पॉलिटिक्स ने पंजाब का फायदा नहीं करना। उन्होंने कहा कि मेरे और खैहरा में सिर्फ इतना फर्क है कि जिस तरह से तुम्हें आज पुलिस ने पकड़ा है, सच झूठा का मुझे नहीं पता, वह सामने आ जाएगा। इस दिग्गज नेता ने कहा कि मजीठिया तेरे नाल है।

    लेकिन एनडीपीएस एक्ट के मामले की देन पूर्व सीएम की थी। मजीठिया ने आगे कहा कि उस समय पर्चा देने के दौरान कह रहा था कि मैंने दिया पर्चा, लेकिन अब उसे भी परेशानी हो रही है। मजीठिया ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि जेल में दास का प्रबंध पूरा है। तुम्हें बढ़िया रोटी के साथ कुकु भी खिला देंगे। मजीठिया ने कहा यह पंजाब का इतिहास है कि जेल, कुर्बानियां देनी पड़ती है। वहीं मजाकिया अंदाज में कहा कि शराब छोड़नी कुर्बानी नहीं होती, यह ध्यान रखना। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ 18 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਵਰਕਰ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਦੇਵੀਦਾਸ ਪੂਰਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਰ ਹੜਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਏ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਜਿਹੜੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ, ਇਸ ਲਈ ਜੰਡਿਆਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਐਮਐਸਪੀ ਦੀ ਗਰੰਟੀ ਲਖੀਮਪੁਰ ਖੀਵੀ ਦਾ ਇਨਸਾਫ ਅਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿਹੜਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ।ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੌਰੇ ਤੇ ਜਦ ਆਏ ਸੀ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨ ਲਵੇ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਨਹੀਂ ਜਾਮ ਕਰਾਂਗੇ।