Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

ऊना के बरनोह में है प्रदेश का पहला मुर्रा प्रजनन डेयरी फार्म, प्रारंभिक संचालन के लिए लाई गईं 9 शुद्ध नस्ल की भैंसें
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार पशुपालकों को शुद्ध नस्ल के पशु उपलब्ध करवाने और डेयरी क्षेत्र को आधुनिक व रोजगारपरक बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी मकसद से ऊना जिला के बरनोह में प्रदेश का पहला मुर्रा नस्ल प्रजनन एवं डेयरी फार्म स्थापित किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से बने इस फार्म में प्रारंभिक संचालन के लिए 9 शुद्ध नस्ल की मुर्रा भैंसें लाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा इस पर जोर देते हैं कि पशुपालक प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार उन्हें उच्च नस्ल के पशुओं और आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दृष्टि से यह फार्म पशुपालकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
शुद्ध नस्ल की भैंसे होंगी तैयार
बरनोह मुर्रा प्रजनन फार्म के सहायक निदेशक राकेश भट्टी ने बताया कि फार्म का उद्देश्य शुद्ध नस्ल की भैंसों का प्रजनन करना है। यहां शुद्ध मुर्रा नस्ल के कटड़े भी तैयार किए जाएंगे और फार्म से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का वीर्य संग्रहित कर विभागीय सीमन केंद्रों के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान हेतु पूरे प्रदेश में वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक संचालन के लिए यहां 9 मुर्रा भैंसें उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित नेशनल डेयरी डेवलपमेंट सेंटर से लाई गई हैं। चयन प्रक्रिया में भैंसों की पीढ़ीवार उत्पादन क्षमता और चिकित्सीय जांच को प्राथमिकता दी गई।
भट्टी ने बताया कि लाई गई सभी भैंसे गाभिन हैं और अगले 2-3 महीने में प्रजनन के साथ-साथ फार्म में भैंसों की संख्या बढ़ेगी और दूध का उत्पादन भी आरंभ हो जाएगा। आने वाले समय में फार्म में पशुओं की संख्या 50 तक बढ़ाई जाएगी।
मुर्रा नस्ल की भैंस औसतन 15–20 लीटर दूध देती हैं। प्रारंभिक चरण में उत्पादन का दूध स्थानीय डेयरी केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा और भविष्य में उत्पादन बढ़ने पर मिल्कफेड को भी आपूर्ति की जाएगी।5.06 करोड़ की लागत से बना है आधुनिक ढांचा
राकेश भट्टी ने बताया कि इस मुर्रा प्रजनन केंद्र के निर्माण पर कुल 5.06 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की साझी भागीदारी से संभव हुआ है। इसमें से 4.40 करोड़ रुपये आधारभूत ढांचे पर और 66 लाख रुपये आधुनिक मशीनरी व पशुओं की देखरेख पर खर्च किए गए हैं। अच्छी नस्ल की भैंसों की खरीद के लिए सरकार ने 36 लाख रुपये का प्रावधान किया है, जिनमें से 15.49 लाख रुपये अब तक 9 मुर्रा भैंसों पर खर्च किए जा चुके हैं।
प्रशिक्षण से बढ़ेगी आमदनी
सहायक निदेशक ने बताया कि बरनोह फार्म में पशुपालकों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो डेयरी यूनिट चलाने और ऋण सुविधा प्राप्त करने में सहायक होगा। प्रशिक्षण में दूध उत्पादन, पशुपालन प्रबंधन, दूध विपणन और पनीर, खोया, घी जैसे उत्पाद बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी।ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में मील का पत्थर
उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विज़न के अनुरूप जिले में पशुपालकों की मदद और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। बरनोह मुर्रा प्रजनन केंद्र इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और न केवल ऊना बल्कि आसपास के जिलों के पशुपालकों को भी लाभान्वित करेगा।
-
Jalandhar News: Highway पर सवारियों से भरी बस की गिरी टंकी, सड़क पर बिखरा Diesel, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पीएपी चौक के पुल के पास पंजाब रोडवेज की बस की डीजल टंकी गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी बस जालंधर से पठानकोट जा रही थी। इस दौरान जब बस पीएपी पुल के पास पहुंची तो बस की डीजल टंकी सड़क पर गिर गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं सड़क पर डीजल बिखरने से ट्रैफिक जाम हो गया। हाईवे पर वाहनों की लाइने लग गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का प्रयास शुरू किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिपो के कंडक्टर ने बताया कि उसका नंबर 237 है। वह जालंधर से पठानकोट बस को लेकर आ रहे थे। इस दौरान पीएपी के पास बस की डीजल टंकी सड़क पर गिर गई। कंडक्टर ने बताया कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
-

Punjab News: अकाली दल को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री
तरनतारनः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वहीं दूसरी ओर नवजोत कौर सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

बताया जा रहा है कि विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। तरनतारन से संबंधित अनिल जोशी ने मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव केसी वेणूगोपाल व लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बकायदा मुलाकात की थी।
जोशी ने पिछली बार अमृतसर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अमृतसर से दो बार विधायक रहे अनिल जोशी 2012 की सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री बने। किसान मुद्दे पर उन्होंने भाजपा का विरोध किया था। जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था।
-

Punjab News: महिला और उसकी मां ने नवजात बच्चा बेचा, ससुर ने की कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के दुगरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लुधियाना के गजराज सिंह ने अपनी बहू और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बहू ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसने अपनी ही मां के साथ मिलकर उस मासूम नवजात शिशु को बेच दिया।
गजराज सिंह निवासी भगत सिंह नगर, दुगरी ने बताया कि उनकी बहू की डिलीवरी कुछ दिन पहले हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि नवजात की देखभाल की जाएगी और पूरा घर इस नए मेहमान के स्वागत में व्यस्त रहेगा, लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद बहू और उसकी मां की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। गजराज ने आरोप लगाया कि बहू ने शिशु को जन्म देने के बाद, अपनी मां के साथ मिलकर उसे गुप्त रूप से किसी को बेच दिया। जब परिवार ने बच्चे को देखने की बात की, तो उन्हें बहाने बनाए गए और बाद में साफ तौर पर बताया गया कि बच्चा अब उनके पास नहीं है।
गजराज ने इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरन्त दुगरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि पुलिस को स्पष्ट सबूत और बयान देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गजराज का कहना है, “यह सिर्फ हमारा पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि यह एक अमानवीय अपराध है। एक मां ने अपने ही नवजात को बेच दिया और पुलिस अभी तक सिर्फ जांच का हवाला दे रही है।”
मामले को लेकर एडवोकेट देशराज सिंह ने बताया कि गजराज सिंह का बेटा सन्नी बीमार था जिसे उनके पिता ने आगरे के अस्पताल में एडमिट करवाया था। इसी दौरान उनकी बहू की भी डिलीवरी होनी थी। डिलीवरी के वक्त उनकी बहू ने बताया कि उसे बेटी हुई थी और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं 21 सितंबर को गजराज के बेटे की भी मृत्यु हो गई। संस्कार के बाद जब परिवार वापिस लुधियाना आया तो उन्हें पूछताछ में पता लगा कि उनकी बहू को लड़का हुआ था जिसे उसने बेच दिया जिसकी एक वीडियो भी बनी हुई है। बच्चे को बेचना एक कानूनी अपराध है जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग ऐसे है जिन्होंने बच्चा बेचने में आरोपियों की पूरी सहायता की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एडवोकेट ने कहा कि वह इस मामले में इस गरीब परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरी जान लगाएंगे।
इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इस पर जांच जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस गंभीर मामले को नजरअंदाज नहीं कर रहे। शुरुआती सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होते ही जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
-

Jalandhar News: रामलीला मंच पर चलें पंजाबी गीत, झूमते दिखे कलाकार, वीडियो वायरल
जालंधर, ENS: महानगर में रामलीला मंच पर पंजाबी गीतों पर नृत्य कराए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। दरअसल, मंच पर खाओ पीओ एश करों मित्तरों पंजाबी गीत पर कलाकार नाचते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियों में देखा जा सकता है कि रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे। वहीं पंजाबी गीत पर सभी कलाकार स्टेज पर नाचते हुए दिखाई दिए।
दरअसल, दहशहरे के पर्व से पहले जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रात कार्यक्रम में मंच पर पंजाबी गानों पर नृत्य किया गया। धार्मिक स्टेज पर पंजाबी गानों को लेकर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं करता। ऐसे में देखना होगा कि इस वायरल वीडियो को लेकर कमेटी की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है।
-

सड़क किनारे Truck में घुसी Ertiga, अस्थियां लेकर जा रहा था परिवार, 6 की मौत
मुजफ्फरनगरः अस्थियां लेकर जा रहे एक परिवार की कार का भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। कार में 7 लोग सवार थे, जिसमें 5 की मौके पर मौत हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है।
दरअसल, हरियाणा के रहने वाले महेंद्र जुनेजा की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्हीं की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए सभी करनाल से हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में महेंद्र की पत्नी, एक बेटा, दो बहनें, एक जीजा और ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 6 बजे के करीब पानीपत-खटीमा हाइवे पर तितावी इलाके में हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे सभी कार सवारों को बाहर निकाला। ज्यादातर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने एक घायल को अस्पताल भेजा है। उसकी हालत गंभीर है। सभी मृतक करनाल के फरीदपुर के रहने वाले थे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है। तभी एक तेज रफ्तार कार पीछे से आकर ट्रक में घुस जाती है।
-

Live-In में रह रहे मां के Boyfriend को बेटों ने मौत के घाट उतारा
दुर्गः जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी, लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी, जिसे लेकर विवाद भी होता था। इसी बीच बीती देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था, जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी। बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था, जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था। वहीं मंगलवार देर रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्ध के तौर पर पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।
-

ओवरब्रिज के नीचे भरे पानी में डूबी कार, पुलिस ने निकाला बाहर, देखें वीडियो
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। बारिश के पानी से सड़कें तालाब बन गई। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। नए बस स्टैंड और भूतेश्वर ओवरब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर जाने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। बस स्टैंड पर एक वैगन आर कार गुजरते समय पानी में डूब गई। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार खींची गई। करीब दो घंटे की वर्षा में शहर के भूतेश्वर चौराहा रेलवे पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया।
नगर निगम ने यहां पर बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया। इसी तरह बीएसए कॉलेज के पास से नया बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद किया गया। नए बस स्टैंड के पास स्थित अंडरपास में हुए जलभराव में एक कार डूब गई। समय रहते कार सवार दो लोगों को पुलिसकर्मी ने घुसकर निकाला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार को डूबता देख पास ही तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने सक्रियता दिखाई और पानी में घुसकर कार के गेट खोले।
इसके बाद अन्य लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिससे हादसा टल गया। बाद में जेसीबी की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। दिन भर लोग अंडरपास में जलभराव के चलते आवागमन के लिए परेशान रहे। शहर में सड़कों से लेकर विधायक के घर तक में पानी भर गया। हालात यह हो गए कि राहगीर जो जहां था, वह वहीं फंसा रह गया। ढाई घंटे तक हुई बारिश से शहर पानी पानी नजर आया। वहीं नए बस स्टैंड स्थित अंडरपास, भूतेश्वर अंडरपास और मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास में पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा था कि यहां निकासी के लिए लगे पंप भी काम नहीं आए।
हालात इतने खराब हो गए कि नगर निगम को जेसीबी लगवाकर रास्ते बंद करने पड़े। वहीं दूसरी तरफ कॉलोनियों में जलभराव भी मुसीबत खड़ी करता रहा। चंदनवन, मोतीकुंज, जनरलगंज, रेलवे कॉलोनी समेत अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को जलभराव के बीच से आने-जाने में हुई। बच्चे हाथ में जूते पकड़कर जलभराव के बीच से होकर गुजरते नजर आए। दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का भी सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते कृष्णानगर स्थित बलदेव विधायक पूरनप्रकाश के घर में भी पानी घुस गया। उनके घर में घुटनों तक पानी भर गया।
-

ये नेचुरल दवाएं Kidney फेलियर से बचाएंगी, रहे सतर्क
हेल्थः किडनी के ऊपर हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है। किडनी का सबसे जरूरी काम खून से वेस्ट मटीरियल और एक्स्ट्रा लिक्विड्स को हटाना है। क्रिएटिनिन भी एक ऐसा ही वेस्ट मटीरियल है जिसे किडनी शरीर से बाहर निकालती है। लेकिन अगर किडनी का फंक्शन खराब होने लगे तो ब्लड में क्रिएटिनिन जमा होने लगता है और यह किडनी रोग या किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।
क्रिएटिनिन मांसपेशियों के टूटने से बनने वाला एक वेस्ट मटीरियल है और किडनी इसे ब्लड से फिल्टर करके यूरिन के जरिए बॉडी से बाहर निकालती है। खून में क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ स्तर अक्सर इस बात का संकेत होता है कि गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के अलावा कुछ प्राकृतिक सप्लिमेंट्स किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने और क्रेटिनिन के लेवल को कम करने में मददगार होते हैं।
– रेहमानिया ग्लूटीनोसाः रेहमानिया ग्लूटीनोसा एक प्राचीन जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चीनी चिकित्सा में सदियों से किया जाता रहा है और यह किडनी और एड्रिनल फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। इसमें इरिडोइड ग्लाइकोसाइड और कई ऐसे तत्व होते हैं जो किडनी को सूजन और टॉक्सिंस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
– काइटीनः काइटीन पेट में फैट और अपशिष्ट पदार्थों से जुड़कर किडनी पर दबाव को काफी कम कर सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि काइटीन के सेवन से क्रिएटिनिन का स्तर कम हो सकता है और क्रॉनिक किडनी रोग (CKD) के रोगियों में किडनी और गुर्दे के कार्य में काफी सुधार होता है। इसका उपयोग वजन प्रबंधन, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ देने जैसे कई उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।
– क्वेरसेटिनः क्वेरसेटिन फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होता है जो आमतौर पर सेब, बेरी, प्याज और पत्तेदार सब्जियों जैसे आम खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटीरी गुणों से भरपूर क्वेरसेटिन गुर्दे में होने वाले नुकसान और ऑक्सिडेटिव तनाव को रोक सकता है जो क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) का एक प्रमुख कारण है। गुर्दे की बीमारी के लिए जानवरों पर की गई रिसर्च में क्वेरसेटिन की खुराक सूजन के लक्षणों को कम करने और गुर्दे की कार्यक्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हुई है। हालांकि इस पर अभी और रिसच की जरूरत है।
नेटल पत्ती की चायः नेटल यूरिका डायोइका जिसे सामान्यतौर पर नेटल या बिच्छू बूटी भी कहा जाता है, यूरिनरी इंफेक्शन और किडनी फंक्शन में मदद के लिए इस्तेमाल होती रही है। यह एक पुराना प्राकृतिक उपचार है। नेटल की पत्ती एक डाइयूरेटिक है जो शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण किडनी फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। यह किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती है। हालांकि किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।