Una6 माह के बच्चे को खा गए चूहे, मां-बाप गिरफ्तार

6 माह के बच्चे को खा गए चूहे, मां-बाप गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः एक छह महीने के बच्चे को चूहों ने जिंदा ही खा लिया। उस वक्त उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे। बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक चूहे के काटने के जख्म मिले हैं। मामला अमेरिका के इंडियाना का है। पुलिस को नवजात के पिता ने फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि 6 महीने के बच्चे के शरीर पर काटे जाने के गंभीर घाव हैं। रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीते हफ्ते हुई थी। 

इस मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस कपल के तीन बच्चे हैं। ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं, इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो उन्हें 6 महीने का बच्चा खून से लथपथ मिला। उसके सिर और चेहरे पर चूहे के काटे जाने के 50 से ज्यादा जख्म थे।

पुलिस डिटेक्टिव जोनाथन हेल्म ने गिरफ्तारी वारंट में लिखा है कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था। उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं। बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया, तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था। उसे खून चढ़ाना पड़ा। बच्चा जीवित है।

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे का घर कचरे और चूहे के मल से भरा हुआ था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें चूहों के कारण मार्च से ही दिक्कत हो रही थी और इसके लिए उपाय भी किए गए। लेकिन पुलिस अधिकारियों को पता चला है कि इस घर में पहली बार किसी बच्चे को चूहे ने नहीं खाया बल्कि सितंबर में घर के अन्य बच्चों को भी उसने काटा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...