Sportsइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बनें...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बनें पहले भारतीय खिलाड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांचीः भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है। अश्विन ने पिछले ही मैच में टेस्ट क्रिकेट का 500वां विकेट लिया था। यह कारनामा करने वाले वह दूसरे भारतीय जबकि दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने थे। अब रांची टेस्ट मैच में अश्विन ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जो कि आज तक एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाए थे। चलिए आपको बताते हैं अश्विन ने क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विकटों के शतक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के साथ ही यह रिकॉर्ड भी बना दिया है। अश्विन के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भागवत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर हैं। उन्होंने 38 इनिंग में 95 विकेट चटकाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले हैं, उन्होंने 36 इनिंग में 85 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अश्विन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। खिलाड़ी ने 43 इनिंग में यह कारनामा कर दिखाया है।

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज तो बन गए हैं, लेकिन अन्य टीम के कई गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया है। अश्विन के अलावा 19 अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। कंगारू टीम के 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा यह कारनामा करने वाले 5 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं।

वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 36 मैचों के 72 इनिंग में 195 विकेट लिए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी डेनिस लिली का नाम आता है। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 57 इनिंग में 167 विकेट लिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...