Breaking Newsटमाटर की कीमतों को लेकर RBI का आया बड़ा बयान 

टमाटर की कीमतों को लेकर RBI का आया बड़ा बयान 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बीते कुछ महीनों से टमाटर ऐसा ‘लाल’ हुआ है कि अब आरबीआई को भी मानना पड़ा है कि टमाटर सहित महंगी सब्जियों के चलते महंगाई बढ़ी है। दरअसल बीते कुछ महीने से टमाटर की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखी गई है। आलम यह है कि लोगों के किचन से टमाटर गायब हो चुका है। दरअसल बीते कुछ महीनों से सब्जियों की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। टमाटर के बाद बाकी सब्जियां भी महंगी हो गई है। अब सब्जियों की महंगाई पर भारतीय रिजर्व बैंक भी चिंता में पड़ गया है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी की प्रेस कान्फ्रेंस में महंगाई पर भी बात कही। शक्तिकांत दास ने कहा कि मंहगी सब्जियों के कारण जुलाई और अगस्त में भी महंगाई बढ़ने की उम्मीद है। दास का कहना है कि आने वाले दिनों में सब्जियों और चावल की कीमतों के कारण सकल मुद्रास्फीति बढ़ेगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद महंगाई में कमी आएगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने एक तरफ से साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में महंगाई कम नही होने वाली है। खासकर सब्जियों की। गवर्नर ने बढ़ती महंगाई के लिए खराब मौसम, बेमौसम बारिश और मॉनसून की वजह से सप्लाई-चेन बाधित होने को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि उम्मीद जताई गई है कि अब बाजार में ताजा सप्लाई बढने से इसपर लगाम लगाई जा सकेगी। दरअसल सब्जियों, अंडे, दाल और मसालों की बढ़ती कीमतों के चलते जून की महंगाई 4.8 फीसदी पर पहुंच गई थी जो मई में 4.3 फीसदी पर थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...