Breaking NewsPaytm Payments Bank को RBI ने दिया एक और बड़ा झटका

Paytm Payments Bank को RBI ने दिया एक और बड़ा झटका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: नवंबर 2021 में जो कंपनी करीब एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये की थी, आज उसका मार्केट कैप 30 हजार 931 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में ही इसकी वैल्यू 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई। बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई के एक्शन से वन 97 कम्युनिकेशंस यानी पेटीएम की पैरेंट कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। आरबीआई ने 31 जनवरी को कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक 29 फरवरी के बाद न तो नए डिपॉजिट ले सकता है और न ही लोन दे सकता है। तूफानी रफ्तार से कारोबार बढ़ाने वाली पेटीएम को लगा यह झटका कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या पेटीएम इससे उबर पाएगी? क्या इंडिया की न्यू एज स्टार्टअप्स पर भी इसका असर पड़ेगा?

क्रिप्टो एक्सचेंज जेब पे के फॉर्मर सीईओ और रिफ्लेक्सिकल के फाउंडर अजीत खुराना ने कहा, ‘आन्ट्रप्रनर कम्युनिटी में कुछ हद तक मायूसी है। लोग चिंता में हैं कि अगर विजय शेखर शर्मा जैसे उद्यमी और पेटीएम जैसी कंपनी खुद को बचा नहीं पाए, तो क्या कल दूसरों के साथ भी ऐसा हो सकता है? शेयर प्राइस और वैल्यूएशन गिरने से भी लोग चिंतित हैं। इस पूरे मामले का निश्चित रूप से प्रभाव पड़ा है।’ विजय शेखर शर्मा ने 2009 में पेटीएम लॉन्च किया था। 2021 में इसकी पैरेंट कंपनी का आईपीओ आया। आज करीब 33 करोड़ वॉलेट एकाउंट्स के साथ पेटीएम का दायरा बड़ा हो चुका है। हालांकि कारोबार के साथ सवाल भी जुड़ते गए। पहला बड़ा विवाद तो वन 97 कम्युनिकेशंस की लिस्टिंग के समय ही हुआ, जब 2150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1950 रुपये पर लिस्टिंग हुई। तब हाई-फाई वैल्यूएशन को लेकर कई सवाल उठे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...