जालंधर के लोगों को राहतः जल्द शुरू होगी एयरपोर्ट से उड़ाने, रूट हुए अलॉट

जालंधर, ENS: आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पीछले काफी समय से सासंद सुशील रिंकू आदमपुर एयरपोर्ट को फिर से चालू करने को लेकर जोर लगा रहे है। ऐसे में राहत भरी खबर सामने आई है कि आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द उड़ाने शुरू हो सकती हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हिंडन, श्री नांदेड़ साहिब, बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ने वाले फ्लाइटों के लिए रूट अलॉट कर दिए हैं। सासंद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आदमपुर हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इससे शहर के लोगों को दिल्ली जाकर फ्लाइट नहीं पकड़नी होगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने सांसद को लिखे पत्र के जवाब में इसकी जानकारी सांझा की है।

मंत्रालय ने सांसद को जानकारी दी है कि उड़ान 5.0 के तहत आदमपुर से रूटों के लिए विभिन्न एयरलाइंस को अलॉट कर दिया गया है। इस पर उनकी ओर से जल्द ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आदमपुर हवाई अड्डे को 125 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस हवाई अड्डे से उक्त फ्लाइटें शुरू होने से दोआबा के लोगों को काफी आसानी होगी। बता दें कि इसको लेकर जालंधर से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुलाकात की थी। उन्हें जालंधर के लोगों की सुविधा के लिए एक पत्र भी सौंपा था। अब इस पर सरकार ने फैसला ले लिया गया है। जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...