नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कुछ सड़क दुर्घटनाओं के लिए दोषपूर्ण परियोजना रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहराया और जोर देकर कहा कि कंपनियों को राजमार्गों और अन्य सड़कों के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए उचित प्रशिक्षण की जरूरत है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है।
डीपीआर तैयार करने वाली कंपनियों को प्रशिक्षण की जरूरत
गडकरी, जो अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं, ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘कंपनियों द्वारा तैयार कुछ डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) सबसे खराब हैं और सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं।’ उन्होंने डीपीआर तैयार करने वाली कंपनियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा, ‘शुरुआत वहां से करो। अगर वो सुधरेंगे नहीं, तो पूरा तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा (शुरुआत डीपीआर से की जानी चाहिए। अगर डीपीआर तैयार करने वाली कंपनियां नहीं सुधरती हैं, तो समस्या फिर से हो जाएगी)। हल्के-फुल्के अंदाज में मंत्री ने कहा कि अकुशल चालक के हाथ में नई मर्सिडीज कार भी समस्या खड़ी कर सकती है।
गडकरी ने सड़क परियोजनाओं में देरी के कारणों की पहचान करने पर जोर दिया क्योंकि देरी के कारण निर्माण की बढ़ती लागत भी एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है।
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी की रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले साल दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों की संख्या अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जबकि सड़क दुर्घटनाओं और घायल लोगों की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में कमी आई है।

सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार है खराब प्रोजेक्ट रिपोर्ट
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.