Himachalभूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व...

भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी : उपायुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 21 नवंबर से 20 जनवरी तक भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित मामलों को एक विशेष अभियान के तहत समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के एक माह के दौरान जिला ऊना में तक्सीम से संबंधित 406 मामले निपटाए गए हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक माह के दौरान एक निर्धारित लक्ष्य के तहत भूमि तक्सीम से संबंधित कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। राघव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के निष्पादन के लिए रोजाना राजस्व अदालतों का आयोजन कर तक्सीम से संबंधित मामलों की सुनवाई करें तथा आगामी 20 जनवरी तक तक्सीम के अधिकतम मामलों को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजाना किए गए तक्सीम मामलों की कार्य प्रगति रिपोर्ट निरंतर जिला मुख्यालय में अवश्य प्रेषित करें तथा इसे आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उपायुक्त ऊना ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान किए गए कार्य प्रगति को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा।


उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी प्रत्येक माह की एक व दो तारीख को तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्तर पर राजस्व लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाए जिसमें इंतकाल के साथ-साथ तक्सीम तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को भी निपटाए जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की खानगी तक्सीम तथा इंतकाल से संबंधित कोई भी मामला लंबित न हो। बैठक में एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाना रोहित कंवर, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह सहित विभिन्न तहसीलों ब उप तहसीलों के नायव तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...