पानी के बहाव में धंसी सड़क, Live Video आया सामने

मुजफ्फरनगर: जिले में पानी के बहाव में कल्लरपुर सड़क धंसने 3 जिलों के 20 से ज्यादा गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। रोनी हरजीपुर के 12 किसानों के खेतों में पानी और मिट्टी भरने से फसल को नुकसान हुआ। बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच पटरी टूटने से पानीपत खटीमा मार्ग और सहारनपुर के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। जानकारी के अनुसार अचानक सड़क पर बिरालसी के निकट गड्डा बन गया। एसडीएम सदर और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क की मरम्मत कराने का अभियान चलाया।

अचानक पटरी के टूटने से शामली और सहारनपुर जिलों के कई गांवों का आवागमन बंद हो गया। भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को पटरी टूटने से रास्ता बंद होने के बारे में अवगत कराया। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर मिट्टी भराव शुरू कराया। करीब 5 घंटे से ज्यादा इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। पटरी टूटने से रोनी हरजीपुर के किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

200 बीघा के रकबे में पानी के साथ पत्थर और मिट्टी बहकर आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। भाकियू नेता ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है 15 दिन पूर्व इस नहर पटरी का नवीनीकरण किया गया था। इस मार्ग से करीब 20 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन रहता है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...