Haryana2 कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर Petrol Pump से 8...

2 कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर Petrol Pump से 8 लाख लूटकर लुटेरे फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में रविवार रात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारियों समेत ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद शहर में नाकाबंदी की गई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। लूट का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लुटेरे कर्मचारियों को गोली मारते और लूट करते दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे 44 पर टीडीआई के सामने गर्व पेट्रोल पंप है। यहां बीती रात करीब 9 बजे बाइक सवार होकर 4 युवक पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद वे हाथों में पिस्तौल लेकर सीधे पेट्रोल पंप के केबिन में पहुंच गए। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालक केबिन के अंदर बैठा हुआ था। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पैसे लूटने की कोशिश की। उसने विरोध किया। इस पर उसकी पिटाई कर दी।

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 2 कर्मचारी नन्हा और संजीव केबिन के अंदर आ गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखी नकदी एक बैग में भरी और भागने लगे। इसी दौरान पेट्रोल भराने आए एक ट्रक चालक ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पेट्रोल पंप संचालक राकेश ने बताया कि पंप कर्मचारी नन्हा, संजीव, एक चालक को गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पंप पर दिनभर की बिक्री का करीब 7 से 8 लाख रुपए वहां रखे थे। अभी पूरी गिनती और हिसाब-किताब होना बाकी है। बदमाश सारा पैसा लूटकर ले गए। पुलिस अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर लूट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइक पर 3 से 4 लोग आए थे। कितने पैसे लूटे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...