GurdaspurPunjab News: लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर सरेआम लूटी लड़की की चैन, देखें...

Punjab News: लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर सरेआम लूटी लड़की की चैन, देखें वीडियो

गुरदासपुर: दिन दहाड़े शहर से चोरी की वारदात सामने आई है। हनुमान चौक पर एक लड़की के साथ सरेआम लूटपाट हुई है। लुटेरों ने लड़की को पिस्तौल दिखाकर चैन छीन ली। इसके बाद वह गीताभवन रोड की ओर भाग निकले। लड़की ने पूरी हिम्मत दिखाई और उनका पीछा भी किया।

लड़की ने काफी दूर तक उनका पीछा किया। इसके बाद स्कूटी से टक्कर मारकर उसने लुटेरों को मोटरसाइकिल से गिराकर रोकने की कोशिश भी की परंतु लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर लड़की को डराया और मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि लुटेरे लड़की से चेन छीनकर भाग जाते हैं और वह उनका पीछा भी करती है। इस सारे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले पर बात करते हुए लड़की के ससुर ने कहा कि वह घर थे और उन्हें फोन आया कि चोर लड़की की चैन छीनकर भाग गए हैं। जब वो मौके पर पहुंचे तो पुलिस भी मौजूद थी। पूछने पर लड़की ने बताया कि उसकी चेन उतारकर ले गए। लड़की ने उनका पीछा भी किया परंतु लूटेरों ने उसको बंदूक दिखाई और वह एक्टिवा से गिर गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...