बद्दी / सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साई का छात्र रोहन धीमान सपुत्र सुभाष चन्द ने जेईई मेंस में एनटीए स्कोर 98.39 प्रतिशत अंक लेकर पाठशाला, ग्राम पंचायत साई के साथ क्षेत्र के नाम भी रोशन किया है l पाठशाला के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी,शिक्षक बर्फीला शारदा, कमलेश कुमारी, अंजू गुप्ता, ध्रुव चन्द, ज्ञान सिंह, राम लोक रनोट,ग्राम पंचायत प्रधान मेहर चन्द, उप प्रधान प्रेम चन्द दर्दी, बीडीसी वाईस चेयरमैन प्रेम चन्द ठाकुर ने रोहन को अपनी शुभकामनाएं दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामनाये की l पुरे इलाके में इस कामयाबी को लेकर खुशी का माहौल है।
