Punjab News: सतिया वाला गांव में छत ढही, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

फिरोज़पुर: जिले के सतिया वाला गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक गरीब परिवार के घर की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें गांव वालों ने समय रहते बचा लिया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

ये तस्वीरें फ़िरोज़पुर के सतिया वाला गाँव की हैं, जहाँ मिट्टी के घर की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग मलबे के नीचे फंस गए। आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुँचे और काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस हादसे से घर को भारी नुकसान पहुँचा है और परिवार का सामान भी मलबे के नीचे दब गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बहुत गरीब हैं और उनके पास न तो घर की मरम्मत कराने के साधन हैं और न ही नया घर बनाने की क्षमता। उन्होंने पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है ताकि वे अपना घर दोबारा बना सकें।

अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अब यह देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए कब आगे आता है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...