Breaking Newsअचानक खराब हुई रोपवे, 150 फीट की ऊंचाई पर 1 घंटे तक...

अचानक खराब हुई रोपवे, 150 फीट की ऊंचाई पर 1 घंटे तक हवा में अटके रहे टूरिस्ट और बच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, 6 विदेशी पर्यटकों समेत 12 लोगों को ले जा रही एक केबल कार का एक पहिया टूटने से वह बीच रास्ते में ही रुक गई। कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएन) के महाप्रबंधक ए पी वाजपेयी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केबल कार रुक गई। उनके अनुसार करीब 150 फीट की ऊंचाई पर केबल कार में लोग करीब एक घंटे तक हवा में झूलते रहे, जिस कारण वे डर भी गए। उम्मीद है कि मरम्मद के बाद आज केबल कार फिर से शुरू हो सकती है।

इस दौरान वाजपेयी ने बताया कि हवाई ट्रामवे के चलने के दौरान ऑपरेटर ने उसके एक पहिये के टूटने की आवाज सुनी जिसके बाद उसने उसे तुरंत रोक दिया। उनके मुताबिक केबल कार में 6 विदेशी, 5 स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार था। ये सभी विदेशी नागिरक माल्टा के रहने वाले हैं। लोगों ने बताया कि केबल कार ट्राली स्टेशन से करीब 100 मीटर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक पहिया टूट गया।

महाप्रबंधक ने बताया कि करीब एक घंटे बाद केबल कार में सवार यात्रियों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पहिये का निरीक्षण और मरम्मत करने के बाद रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा। केबल कार माल रोड और स्नो व्यू के बीच चलती है। जून 2013 में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी और उस समय केबल कार में 21 पर्यटक सवार थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...