ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने रोटरी सिग्रेचर प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष में शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर का आयोजन किया। क्लब के प्रधान जगदीश चंद,सचिव संजीब पुरी,सहायक गवर्नर रोटरी जिला 3070 ई.संजीब अग्निहोत्री,पूर्व प्रधान एचएन चीटू,बलजिंद्र सिंह गोल्डी,कृष्ण ठाकुर व अन्य ने अस्पताल परिसर में रोगियों व उनके साथ आए तीमारदारों के लिए लंगर का आयोजन किया। गुरू का लंगर सेवा समिति के सहयोग से आयोजित लंगर में 500 के करीब रोगियों व तीमारदारों ने प्रसाद ग्रहण किया। रोटरी क्लब प्रधान जगदीश राव ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सिग्रेचर प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी रोटरी क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी।
