Nationalआदर्श आचार संहिता के बीच कार से जब्त हुए 5 करोड़ रुपये

आदर्श आचार संहिता के बीच कार से जब्त हुए 5 करोड़ रुपये

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में नंवबर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी उम्मीदवार मैदान में हैं।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस दौरान बड़े मामले में पैसों के हेर-फेर की खबरें भी सामने आने लगी हैं। वहीं महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को करोड़ों की नगदी जब्त की है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। शाम को पुलिस नाकाबंदी के दौरान मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर खेड़-शिवपुर प्लाजा के निकट एक कार से नकदी जब्त की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 5 करोड़ के आसपास का कैश बरामद हुआ है, लेकिन अभी भी कैश की गिनती की जा रही है। वहीं गाड़ी कहां से आई और पैसा कहां जा रहा था इसकी जांच भी की जा रही है। पूरा मामला पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईव का है। यहां खेड़ शिवपुर टोल प्लाजा के पास एक कार में करोड़ों रुपयों की नगदी मिलने की खबर सामने आई है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि एक इनोवा गाड़ी में भारी मात्रा में पैसे ले जाए जा रहे हैं।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। इसी क्रम में खेड़ शिवपुर टोल प्लाजा पर भी जांच अभियान तेज कर दिया गया।पुणे के खेड़ शिवपुर टोल प्लाजा पर जांच के दौरान पुलिस ने सभी गाड़ियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक सफेद रंग की इनोवा कार जाती हुई दिखी। इनोवा कार (MH 45 AS 2526) की जब पुलिस ने तलाशी ली तो इसमें से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। पुलिस कार में सवार दो लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...