Himachalक्रैशर यूनियन से 25 लाख की रिश्वत लेता पकड़ा गया RTI एक्टिविस्ट

क्रैशर यूनियन से 25 लाख की रिश्वत लेता पकड़ा गया RTI एक्टिविस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

75 लाख में हुआ था सौदा 

ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरटीआई की आड़ में जिला ऊना के क्रेशर मालिकों व लीज होल्डरों को धमका कर पैसे ऐंठने के मामले में एक आरटीआई एक्टिविस्ट को 25 लाख रुपये की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार ऊना का यह तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट स्टोन क्रशरों और माइनिंग लीज होल्डर्स की आरटीआई लेता था । आरोप है कि वह उनकी कमियों की सूची बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करता था । क्रेशर यूनियन इस आरटीआई एक्टिविस्ट की तथाकथित ब्लैकमेलिंग से पिछले काफी समय से परेशान थी । सभी क्रशर मालिकों से बातचीत में आरोपी ने तथाकथित रूप से डेढ़ करोड़ की मांग की , जिसके बाद आपसी बातचीत में 75 लाख रुपये में डील फाइनल हो गई।

जिसके बाद पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपये देना तय हुआ , जिसके लिए चंडीगढ़ के एक कार्यालय का स्थान निर्धारित किया गया । जिसकी सूचना विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना को पहले ही दे दी गई थी । जिस पर विजिलेंस ने जैसे ही जाल बिछाया और जैसे ही तथाकथित आरटीआई  एक्टिविस्ट ने तय की गई रकम ली तो विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे धर दबोचा । फिलहाल विजिलेंस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...