Breaking Newsतय हुए पालतू जानवरों को रखने के नियम

तय हुए पालतू जानवरों को रखने के नियम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुत्तों को टहलाने के लिए बाहर ले जाते समय उनका मुंह सुरक्षित तरीके से बंद रखने को कहा
नई दिल्ली : दिल्ली समेत कई छोटे-बड़े शहरों में लगातार पालतू कुत्तों का आतंक सामने आ रहा है इन कुत्तों की ब्रीड भले अलग-अलग हों लेकिन ये जानवर, इंसानों पर कहर बनकर टूट रहे हैं । ऐसे में हाल ही के दिनों में पिटबुल/कुत्तों के काटने और हमले की खबरें लगातार सामने आने के बाद, नोएडा और आस-पास के जिलों की सोसायटियों में मौजूद फ्लैट ओनर्स बॉडीज ने पालतू जानवर रखने वाले परिवारों के लिए दिशा-निर्देश तय कर दिए है। 

पेट ओनर्स के लिए गाइडलाइंस
इन हाउसिंग सोसायटियों द्वारा लागू हुए नए नियमों के तहत पेट ओनर्स को अपने कुत्तों को बाहर ले जाने पर उनके मुंह पर सेफ्टी मास्क लगाने, कुत्तों के साथ लिफ्ट का उपयोग न करने और कुत्तों की नस्ल, उसके वैक्सीनेशन का विवरण और सरकार द्वारा तय नियमों के हिसाब से नोएडा अथॉरिटी या गाजियाबाद नगर निगम में अपने पेट की पंजीकरण कराने का विवरण सोसायटी के साथ साझा करने को कहा गया है. वहीं इसके अलावा पेट ओनर्स को सेफ्टी कॉलर लगाने की सलाह दी गई है. कुछ जगहों पर ये भी कहा गया है कि पेट ओनर्स को सुनिश्चित करना होगा कि उनके पालतू कुत्ते द्वारा किसी को कोई खतरा नहीं होगा।

इन सोसाइटियों में डर का माहौल

गाजियाबाद  जिले की ऑरेंज काउंटी (Orange County), नोएडा (Noida prateek wisteria) में प्रतीक विस्टेरिया और ग्रेटर नोएडा में एटीएस पैराडिसो में पालतू कुत्तों को रखने के नए दिशानिर्देश जारी हो चुके हैं. वहीं चार्म्स काउंटी सोसाइटी, जहां हाल ही में एक कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे को काट लिया था, वहां की एसोसिएशन ने भी पालतू कुत्तों को रखने वालों को पेट्स के साथ लिफ्ट का उपयोग नहीं करने को कहा है।

इसी तरह कुत्तों को टहलाने के लिए बाहर ले जाते समय उनका मुंह सुरक्षित तरीके से बंद रखने को कहा है, ताकि वह कुत्ता किसी को काट न सके. इन नियमों को बनाने वालों का कहना है कि वे एहतियाती कदम उठा रहे हैं क्योंकि अधिकांश फ्लैट ओनर्स में सोसायटी के खूंखार कुत्तों का डर बढ़ गया है।

भड़के पेट ओनर्स का जवाब
इनमें से कुछ नियम सीमाओं से परे और भेदभाव करने वाले हैं. इसलिए पेट ओनर्स का कहना है कि ये नियम उनसे किसी भी तरह की चर्चा या बातचीत के बिना बनाए गए हैं. ऐसे में उन्हें नए नियम कायदे पूरी तरह से स्वीकार नहीं हैं. इन नियमों के लेकर कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे नियम, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं है वो केवल लोगों के बीच विभाजन और अधिक दुश्मनी पैदा करते हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पहले हर जगह लोग कुत्तों से प्यार करते थे पर चारों ओर उनके लिए घृणा और नफरत बढ़ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...