Breaking Newsचांद की सतह से टकराने से रूस का लूना-25 मून मिशन हुआ...

चांद की सतह से टकराने से रूस का लूना-25 मून मिशन हुआ फेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : रूस ने 50 सालों के बाद दूसरी बार मून मिशन लॉन्च किया था, जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था। हालांकि, रोस्कोस्मोस के अनुसार लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया, जिसकी वजह से मिशन फेल हो गया। बता दें कि रूस ने 11 अगस्त को लूना-25 को लॉन्च किया था। जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गौरतलब है कि लूना-25 के लैंडर पर लगे कैमरे पहले ही स्पेस से धरती से चांद की दूर की तस्वीरें ले चुके थे। रोस्कोस्मोस के हेड यूरी बोरिसोव ने जून के महीने में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि चांद वाले मिशन जोखिमों से भरे होते हैं।

इनकी सफलता की संभावना लगभग 70 फीसदी ही होती है। इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 के साथ-साथ रूस का लूना-25 भी चांद की सतह पर उतरने के लिए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान 19 अगस्त को लूना-25 में तकनीकी खामी आ गई थी, जिसकी वजह से मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। रूसी स्पेस एजेंसी को शनिवार को ही लूना-25 की जांच करते हुए इमरजेंसी का पता चला था। वहीं, भारत का भी चंद्रयान-3 चांद के काफी करीब पहुंच चुका है। इस दौरान लैंडर मॉड्यूल (LM) को चांद के नजदिक ले वाली एक डिबूस्टिंग प्रॉसेस सही सलामत पूरी कर ली गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...