BaddiPHD प्रोफेसर बना सब्जीवाला, पंजाबी यूनिवर्सिटी में 11 साल पढ़ाया, देखें वीडियो

PHD प्रोफेसर बना सब्जीवाला, पंजाबी यूनिवर्सिटी में 11 साल पढ़ाया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : चार मास्टर्स और PhD के बाद कोई भी इंसान खुद को किसी व्हाइट कलर जॉब में देखना चाहेगा, लेकिन उस जॉब में जब परिवार का खर्चा निकालना मुश्किल हो जाए तो फिर इंसान कुछ भी करने का तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है पंजाब के डॉ. संदीप सिंह के साथ। वह चार MA और PhD करने के बाद भी गलियों में रेहड़ी पर सब्जी बेच रहा है। वे कहते हैं कि ‘उन्हें शर्म नही आ रही, क्योंकि उनके गुरु ने किरत करने का संदेश दिया था, बस अफसोस हो रहा है कि यूनिवर्सिटी ने उनकी वैल्यू नहीं की’।

पंजाब में अमृतसर की गलियों में आपको अक्सर एक रेहड़ी वाला दिख जायेगा, जिसकी रेहड़ी पर बोर्ड लगा है और उस पर लिखा है, पीएचडी सब्जी वाला। यह रेहड़ी वाला डॉक्टर संदीप सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला का प्रोफेसर है और वह एडहॉक पर है। फिलहाल छुट्टी पर हैं और घर खर्च के लिए रेहड़ी पर सब्जी बेच रहे है। 

जुलाई महीने से बेच रहे सब्जी

संदीप ने बताया कि वो जुलाई महीने से सब्जी बेच रहे हैं पहले उन्होंने कोई बोर्ड नही लगाया था लेकिन एक महिला ने जब उन्हें कहा की उन्हें अपनी क्लासिफ़िकेशन रिप्रजेंट करनी चाहिए तो उन्होंने बोर्ड लगाया।

प्रोफेसर संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने 2004 में ग्रेजुएशन कम्प्लीट की, 2007 में LLB की। 2009 में IIM की, 2011 MA पंजाबी की, उसके बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से 2017 में PhD कम्प्लीट की। 2018 में एमए जर्नलिज्म की, फिर एमए विमेन स्टडीज की, फिर MA पॉलिटिकल सांइंस की। फिलहाल लवली यूनिवर्सिटी से बीलिप कर रहे हैं।

पंजाबी यूनिवर्सिटी में रहे 11 साल टीचर

डॉ. संदीप ने बताया की वो 11 साल से पंजाबी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर हैं और फिलहाल छुट्टी पर हैं। वहां लॉ की पढ़ाई करवाते हुए जब एक छात्र ने उन पर ही सवाल उठाया तो उन्हें समझ आया कि जिस बराबरी के आर्टिकल 21 को वो सिखा रहे हैं, वो उस पर खुद ही नहीं फिट बैठते।

उन्होंने बताया कि उन्हें लेक्चरर शिप के दौरान 35000 सैलरी मिलती थी, लेकिन पूरा साल नहीं मिलती। फिर कभी मिलती, कभी नही । ऐसे में जब वो खुद शोषण के शिकार हैं तो बच्चों को क्या जवाब दें। बच्चे भी जानते हैं कि उन्हें उनकी मेहनत के हिसाब से मेहनताना नहीं मिलता।

 स्टूडेंट ने की फोटो वायरल

डॉ. संदीप की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग उनसे हमदर्दी दिखा रहे हैं। उनकी एक छात्रा, जिसने वीडियो और फोटो को शेयर किया, ने लिखा था कि वो उनसे पढ़ चुकी हैं और उन्हें उनके प्रोफेसर के लिए बेहद अफसोस हो रहा है।

डॉ. संदीप ने कहा कि वो अपने छात्रों को समझाते हैं कि उनके हालात देखकर पढ़ाई से मुख न मोड़ लें, क्योंकि हो सकता है वो आज जहां जो वहां कल न हों। पढ़ना हमेशा काम आता है, बस मेहनत का साथ दें।

फोटो वायरल होने के बाद से उन्हें सैंकड़ों फोन आ रहे हैं, जो कि उनके बारे में जानना चाहते है, लेकिन वो कहना चाहते हैं कि वो ठीक हैं और अपने गुरु का आदेश समझ मेहनत कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...