Himachalनगर निगम ऊना में सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों ने चलाया...

नगर निगम ऊना में सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छता पर जन जागरूकता को शुक्रवार से हर घर दस्तक मुहिम ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने अपर अरनियाला के रेलवे ट्रैक से पंचायत भवन तक प्लॉगिंग के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान 35 किलोग्राम सिंगल यूज पॉलिथीन और लगभग 90 किलोग्राम अन्य कचरा इकट्ठा किया गया। नगर निगम द्वारा संचालित इस दो महीने तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए सिंगल यूज पॉलिथीन को कंप्रेस कर सीमेंट प्लांट भेजा जाएगा, जिससे इसे पुनः उपयोग में लाया जा सके।
नगर निगम के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि अभियान के अगले चरण में स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शुक्रवार से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान के तहत हर घर दस्तक देकर लोगों को शिक्षित व जागरूक करने के साथ ही प्रत्येक घर से यह जानकारी जुटाई जाएगी कि उनके यहां गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दिया जाता है अथवा नहीं। साथ ही यह जानकारी भी ली जाएगी कि क्या घर की सीवेज लाइन से जुड़ाव है और क्या सैप्टिक टैंक की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के प्रकारों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें घरों से ही इन कचरों को अलग-अलग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...