‘पेपर में चीटिंग करते थे सलमान’ अब सड़कों पर उतरे छात्रों का किया समर्थन, Viral हुआ पुराना Video

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बीते दिन NEET पेपर लीक मामले में सड़कों पर उतरे हुए छात्रों के समर्थन में पोस्ट लिखा था। उन्होंने पेपर लीक का मामला गंभीर मुद्दा बताया था। प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के प्रति सहानुभूति जताई है। सलमान की पोस्ट जैसे ही वायरल हुई है। इंटरनेट पर उनका वीडियो ट्रैंड होने लगा है। इसमें सलमान ने स्कूल के दिनों में पेपर लीक होने का जिक्र किया था।

पेपर में सलमान ने की थी चीटिंग

सलमान खान के पिता सलीम खान का एक इंटरव्यू वायरल हुआ है। इस इंटरव्यू में दबंग खान के पिता द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। उन्होंने सुनाया था कि सलमान के अलावा उनके दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी मौजूद थे। सलीम खान ने बताया था कैसे उनके घर में उनसे ज्यादा इज्जत मिलती थी। गणेश की खातिरदारी देखकर वो हैरान थे। सलीम खान ने खान ब्रदर्स का सीक्रेट खोला। उन्होंने बताया कि – ‘हमारे घर पर एक आदमी आता था मैं काफी काम में व्यस्त रहता था। मैं कभी शाम को आ जाऊं तो कहते थे। गणेश आया है गणेश को चाय पिलाओ अरे गणेश के लिए कुर्सी लाओ मैं सोचता था कि ये गणेश आखिर है कौन है जिसे घर में मुझसे ज्यादा इज्जत मिल रही है। मैंने सोचा ये पता लगाना ही पड़ेगा। बाद में पता लगा जो एग्जाम का पेपर लीक होता था वो बंदा इन्हें वो पेपर लाकर देता था’।

किस्सा सुन हंसे सलमान

जब सलीम खान ने यह किस्सा सुनाया तो वह चुप थे। सलमान चुपचाप बैठकर हंस रहे थे। सोहेल और अरबाज की भी हंसी नहीं रुक रही थी। सोहेल ने हंसते हुए कहा कि – ‘सब पोल खुल रही है आज’। इस पर कपिल ने कहा कि – ‘सोहेल भाई बड़े शरारती थे आप तो’। सलमान ने हंसते हुए कहा कि – ‘पेपर लीक उनके लिए था’।   सलमान का ये वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कईयों से सलमान को शरारती बताया है। एक ने लिखा कि – ‘हिपोक्रेसी की यहां सीमा नहीं होती’। अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि – ‘अरे वो सलमान खान उसका चल गया और किसी का नहीं चलेगा ऐसा करके’।

नीट प्रोटेस्ट पर रखी थी सलमान ने अपनी राय

सलमान खान ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रुप ले लिया जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए हैं उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच मैं सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके भविष्य बनाने और एक बेहतर शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है। छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वो बहुत साहसी और बहादुर है। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी’। ‘यह मुद्दा सिर्फ छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसको राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय सिर्फ हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक पॉजिटिव फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं कि उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे’। सलमान खान ने अंत में यह लिखा है कि – ‘शिक्षा ही अगला ट्रैंड है और फैशन होना चाहिए। इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय और आकर्षक बनाना चाहिेए। दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत एक एजुकेशन हब बन जाए’।      

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img