Himachalस्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर नगर...

स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर नगर परिषद संतोषगढ़ नाराज़ 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष निर्मला देवी उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पार्षद सोहन सिंह सैनी किरण चौधरी एडवोकेट संदीप और रचना देवी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का सीमा संभाल रहे एसडीएम को स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम को स्पष्ट करना चाहिए कि किस हैसियत से पूर्व विधायक को इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का जनता को साथ लेकर घेराव किया जाएगा, जो चुने हुए जनप्रतिनिधियों को छोड़कर हारे नकारे लोगों को इस तरह कार्यक्रमों में बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को भी स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अपने समूचे राजनीतिक जीवन में संतोषगढ़ के लिए किया क्या है।
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व भाजपा सरकार के समय विधायक ना होते हुए भी 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं को विधानसभा क्षेत्र में मूर्त रूप दिया। अब भी उनके विधायक काल में करीब 56 करोड़ रुपए की योजनाओं का काम चल रहा है। लेकिन पूर्व विधायक को बताएं कि 5 साल तक विधायक के पद पर रहने के बावजूद उन्होंने नगर परिषद संतोषगढ़ के लिए कौन सी बड़ी सौगात मुहैया करवाई। अब भी पिछले करीब 9 महीने से हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है तो इस दौरान उन्होंने कौन सा बड़ा काम करवाया। उन्होंने कहा कि इनाम बांटने का यदि इतना ही शौक था तो पूर्व विधायक को विकास कार्यों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए था ताकि जनता उन्हें एक बार फिर चुनकर विधानसभा भेजती लेकिन वह हर चुनाव के बाद अपनी टिकट को पक्का करने में ही लगे रहते हैं। ऐसे में नगर परिषद संतोषगढ़ तो क्या समूचे विधानसभा क्षेत्र की किसी भी समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता। नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी का सीमा संभाल रहे एसडीएम जब किसी भी बैठक के लिए यहां आएंगे तो उनसे इस पूरे मामले के संबंध में जवाब तलबी भी की जाएगी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...