Himachalजैजों हादसे में मृतकों के पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल होशियारपुर में...

जैजों हादसे में मृतकों के पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल होशियारपुर में मौजूद रहे सतपाल रायजादा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: होशियारपुर के जैजों में ऊना विधानसभा क्षेत्र के देहलां व भटोली के 11 निवासियों की मौत के बाद होशियापुर के सिविल अस्पताल में सोमवार को हुए मृतकों के पोस्टमार्टम के दौरान ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा मौजूद रहे। इससे पहले सतपाल सिंह रायजादा ने स्वास्थ्य विभाग के ऊना जिला अधिकारियों के साथ बात की और ऊना से एम्बुलेंसों की व्यवस्था करके होशियारपुर भेजा।

इसके बाद रायजादा स्वयं भी होशियारपुर के लिए रवाना हुए और सिविल अस्पताल होशियारपुर में पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान वहां मौजूद रहे। अस्पताल में ही सतपाल रायजादा ने सांसद राजकुमार चब्बेवाल और कैबिनेट मंत्री ब्रहमशंकर जिम्पा के साथ भी मुलाकात की। इससे पहले रायजादा ने बारिश के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र ऊना के बारिश से प्रभावित विभिन्न इलाकों का भी बारिश के बीच ही दौरा करते हुए जायजा लिया था व अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए थे।

वहीं देर शाम उन्होंने होशियारपुर पहुंचकर जैजों हादसे में भी फीडबैक ली थी और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू से इस बाबत फोन पर चर्चा की थी। रायजादा ने कहा कि इस हादसे से सभी गमगीन है और परिवारों को हर संभव मदद सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। सुक्खू सरकार हर किसी के दुख सुख में साथ खड़ी है और हर सम्भव सहायता की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ऊना के माध्यम से शवों को लाने के लिए एम्बुलेंसों की व्यवस्था भी की है। इस दौरान ऊना के पूर्व विधायक पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया करवाके शवों के साथ ही ऊना के लिए होशियारपुर से रवाना हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...