ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बडैहर में विभिन्न विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया और इसके अतिरिक्त कई विकास कार्यों के लिए धनराशि आबंटित की है। विधायक ने करीब 6 लाख रुपए का जन सेवा केंद्र गांव को समर्पित किया, दो लाख के वाटर कूलर, दो लाख की सोलर लाइट्स और एक लाख रुपये के बेंच गांव को प्रदान की।
इसके अलावा गांव में जट्टा पितरो के रास्ते के लिए लाख रुपये, वार्ड 4 में जसविंदर के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 93 हज़ार रुपये, लिंक रोड से जोगिंदर के घर तक रास्ते के लिए 38000 रुपये, सामुदायिक भवन कंपलीशन के लिए ढाई लाख रुपये, वार्ड एक में अश्विनी के घर तक रास्ते के लिए 30000 रुपये, वार्ड एक में मेनका के घर तक रास्ते के लिए 40000 रुपये, वार्ड 2 में रास्ते के निर्माण के लिए 60000 रुपये, इसी वार्ड में एक अन्य रास्ते के लिए एक लाख रुपये, वार्ड नंबर 5 में मनोहर और देवेंद्र के घर तक रास्ता के निर्माण के लिए 60000 रुपये, विशंभर दास के घर तक रास्ते और डंगे के निर्माण के लिए 60000 रुपए, शिवकुमार के घर के लिए रास्ते और डंगे के लिए 60000 रुपये और और वार्ड नंबर एक में रतन चंद के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किये हैं। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य को रोकने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पूर्व सरकार के समय शुरू किए गए कामों को रोकने का काम किया है लेकिन इन सभी विकास कार्यों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाकर उन्हें जनता को समर्पित करवाने तक पूरा प्रयास किया जाएगा।।

सत्ती ने बडैहर में विभिन्न विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.