Himachalसत्ती ने अथाह विकास करवा क्षेत्र को प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में...

सत्ती ने अथाह विकास करवा क्षेत्र को प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया: भाजपा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित। ऊना शहरी भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद जनक राज खजांची, ऊना नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कपिला, पार्षद विनोद पुरी, कैप्टन चरणदास, बलविंदर कुमार नत्थू, खामोश जैतक, सुखविंदर काला, सुखविंदर सांगरा, हरि सिंह ठाकुर,अनिल सैणी, शुभम सैणी, रवि अशोत्रा बलविंदर गोल्डी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में मिनी सचिवालय भवन पुनर्वास केंद्र समेत अन्य बड़ी परियोजनाओं और दो-दो पार्किंग स्थल के लोकार्पण के लिए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने केवल और केवल मात्र विकास को अपना ध्येय माना और उसी के तहत तमाम योजनाओं को धरातल पर भी उतारा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेसी सरकार के समय जहां स्थानीय कांग्रेस नेता वर्चस्व की लड़ाई लड़ते रहे, वहीं वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अथाह विकास करवा कर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया है। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अथक प्रयास और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भरपूर आशीर्वाद से समूचे ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेज गति से घुमा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में छल कपट से जनता के वोट हासिल करके विधायक चुना गया व्यक्ति 5 सालों तक लापता रहने के बाद अब चुनावी बेला में फिर बरसाती मेंढक की तरह टरटर्राने लगा है। लेकिन ऐसे लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि झूठ और फरेब की राजनीति केवल मात्र एक बार चल सकती है, यह हर बार मिलने वाली रेवड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार ऐसे लोगों को घर बिठाने का मन बना चुकी है। जनता ने देखा है कि विधायक चुना गया व्यक्ति 5 वर्षों तक केवल मात्र माफिया के पल्लू से बंधा रहा। चुनावी सर्वे में विपक्ष का विधायक होने का रोना रोने वाला व्यक्ति विपक्षी विधायक की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह असफल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...