NationalBus Driver का डरावना कारनामा, कई लोगों की जान खतरे में डाली,...

Bus Driver का डरावना कारनामा, कई लोगों की जान खतरे में डाली, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः प्रतिदिन सड़कों पर भयानक हादसों की खबरे सामने आती रहती हैं जिससे कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। इन हादसों में ज्यादातर मामलों में घटना की वजह ड्राइवर की लापरवाही होती है। एक की लापरवाही के चक्कर में कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। इन सड़क हादसों के बाद भी चालक सबक लेने को तैयार नहीं है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है जहां, बस चलाने के दौरान मोबाइल पर रील देखने का वीडियो सामने आया है। यह ड्राइवर मेट्रो बस चलाता है जिसका नाम जीत सिंह ठाकुर है। वीडियो सामने आने के बाद मेट्रो बस प्रबंधन ने उसे लंबी छुट्टी देते हुए बस ना चलाने के निर्देश दिए हैं। जीत सिंह जब बस चलाते समय मोबाइल देख रहा था, उस दौरान पास बैठे यात्रियों ने उन्हें मना किया, लेकिन वह नहीं माना और मोबाइल पर रील देखना जारी रखा। चालक के इस कृत से कई लोगों की जान खतरे में डाली गई। इस घटना के कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मुताबिक, पनागर निवासी जीत सिंह कई सालों से मेट्रो बस चला रहा है। करीब 5 दिन पहले जब वह यात्रियों से भरी बस जबलपुर से पाटन तरफ ले जा रहा था। उस समय अपना मोबाइल निकाला और चलती बस में ही रील और वीडियो देखने लगा। थोड़ी देर तो पास बैठे यात्री चुप रहे, लेकिन जब तेज रफ्तार बस के नजदीक से कुछ बड़े वाहन निकले तो वो डर गए और बस चालक को मोबाइल रखने कहा। यात्रियों की बात को नजरअंदाज करते हुए जीतसिंह मोबाइल को बस के स्टेयरिंग पर रखकर रील देखता रहा। इस बीच एक यात्री उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि बस चालक मोबाइल पर यह वीडियो किन परिस्थितियों में देख रहा था, यह भी जांच का विषय है। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है कि बस चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...